Breaking News :
>>बेडरूम में रखें ये पौधे, कमरे का माहौल रहेगा शांत और नींद के लिए बनेगा बेहतर वातावरण>>अमेरिका में हिंदू मंदिर पर ईंटों से हमला, खिड़कियां टूटीं, पुजारी-श्रद्धालु थे अंदर>>Mental Health Tips: आपकी ये छोटी-छोटी आदतें धीरे-धीरे बन सकती हैं मानसिक तनाव की वजह, आज ही करें सुधार>>‘दृश्यम 3’ की धांसू ओपनिंग, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर की इतने करोड़ की कमाई>>हरियाणा के युवाओं ने मुख्यमंत्री धामी से साझा किए उत्तराखण्ड भ्रमण के अनुभव>>भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला आज>>पूर्व DGP अशोक कुमार को हाईकोर्ट में देना पड़ा इस्तीफे का भरोसा, 3 हफ्ते में छोड़ेंगे VC पद>>त्यूणी में 100 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, एक की मौत, दो घायल>>सत्य, अहिंसा और सादगी के आदर्शों को एमडीडीए ने किया नमन>>नमो क्रिकेट लीग में CM धामी ने खिलाड़ियों संग खेला क्रिकेट, युवाओं को दिलाई नशामुक्ति की शपथ>>पूल्ड आवास परिसर की बाल वाटिका को मिला नया स्वरूप, बच्चों के लिए किया गया लोकार्पण>>घंटों बैठे रहने वालों के लिए जरूरी खबर, रोजाना इतने कदम चलने से कम हो सकता है सेहत का खतरा>>गांधी-शास्त्री जयंती पर बंदियों को विधिक अधिकारों की दी जानकारी>>नामांतरण मामलों का तय समय-सीमा में निस्तारण सुनिश्चित करें- आयुक्त एवं सचिव, राजस्व परिषद>>लखनऊ एयरपोर्ट जाने से पहले जान लें पार्किंग के नए रेट, नियम तोड़ने पर लगेगा जुर्माना>>भारतीय लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट से लिया संन्यास>>भारत में बढ़ रहा फैटी लिवर का खतरा, 100 में 39 वयस्क प्रभावित; बच्चों में भी 35.4% अनुमान>>सत्य, अहिंसा और सादगी के आदर्शों को एमडीडीए ने किया नमन>>एफबीआई के शिकंजे में अमेरिकी इंजीनियर, हूती विद्रोहियों को मदद देने का गंभीर आरोप>>अदाणी पोर्ट्स की कार्गो हैंडलिंग में जोरदार उछाल, सितंबर में 11% बढ़ा कारोबार
देश

हैदराबाद में जहरीली ताड़ी से तबाही: पेट दर्द, उल्टी के बाद बिगड़ी लोगों की हालत, चार की मौत

प्रशासन सख्त, ताड़ी की दुकानों पर छापेमारी और सैंपल की जांच शुरू

हैदराबाद। हैदराबाद में मिलावटी ताड़ी पीने से बढ़ती बीमारियों और मौतों ने हड़कंप मचा दिया है। अब तक चार लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 37 अन्य अस्पतालों में भर्ती हैं। प्रारंभिक जांच में ताड़ी में विषाक्त पदार्थ की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने चार संदिग्ध मौतों का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सरकारी रिपोर्ट के अनुसार, प्रभावित लोगों ने 6 से 8 जुलाई के बीच कुकटपल्ली, बालानगर और आसपास के क्षेत्रों में ताड़ी का सेवन किया था। इसके बाद इन्हें तेज उल्टी, दस्त और पेट दर्द की शिकायत हुई। कई मरीजों की हालत इतनी गंभीर हो गई कि उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। पहले इन मामलों को साधारण फूड पॉयजनिंग समझा गया, लेकिन मरीजों की बढ़ती संख्या ने अधिकारियों को सतर्क कर दिया।

31 मरीज सरकारी अस्पताल में भर्ती

हैदराबाद के निज़ाम्स इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (NIMS) में 31 मरीजों का इलाज चल रहा है, जबकि छह अन्य निजी अस्पतालों में भर्ती हैं। डॉक्टरों के अनुसार अधिकतर को तेज संक्रमण और पेट से जुड़ी गंभीर दिक्कतें हैं। कुछ मरीजों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें आईसीयू में रखा गया है। स्वास्थ्य विभाग लगातार हालात पर नजर बनाए हुए है।

मौत का कारण स्पष्ट नहीं

साइबराबाद पुलिस ने चार संदिग्ध मौतों की एफआईआर दर्ज की है। हालांकि, अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि ताड़ी ही मौत का एकमात्र कारण है या नहीं, यह पोस्टमॉर्टम और फोरेंसिक जांच रिपोर्ट के बाद ही कहा जा सकेगा। सभी शवों के विसरा नमूने परीक्षण के लिए फॉरेंसिक लैब भेजे गए हैं।

ताड़ी की दुकानों पर प्रशासन का शिकंजा

घटना के बाद प्रशासन ने संबंधित ताड़ी की दुकानों को सील कर दिया है। उत्पाद विभाग ने दुकानों से ताड़ी के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे हैं। शुरुआती अनुमान है कि ताड़ी में किसी रासायनिक या विषैले तत्व की मिलावट की गई हो सकती है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई तय होगी।

पांच लोग हिरासत में, पूछताछ जारी

उत्पाद विभाग ने इस मामले में पांच लोगों को हिरासत में लिया है। इनसे पूछताछ की जा रही है कि यह घटना जानबूझकर की गई साजिश थी या लापरवाही का नतीजा। पुलिस ने संकेत दिया है कि जांच के आधार पर और गिरफ्तारियां भी हो सकती हैं। फिलहाल मामला स्वास्थ्य, पुलिस और प्रशासन के संयुक्त समन्वय से सुलझाया जा रहा है।

जनता से अपील

प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी अनधिकृत या संदिग्ध स्रोत से ताड़ी या देसी शराब न खरीदें और संदिग्ध मामलों की सूचना तुरंत स्थानीय अधिकारियों को दें।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!