Breaking News :
>>डाइट में ये छोटे बदलाव करने से घटा सकते हैं तेजी से वजन, जानिए एक्सपर्ट की सलाह>>किसान केवल अन्नदाता ही नहीं बल्कि राष्ट्र के सच्चे नायक भी हैं- मुख्यमंत्री धामी>>राजकुमार राव की नई फिल्म ‘रफ्तार’ का ऐलान, रिलीज तारीख भी आई सामने>>पिथौरागढ़ सीमांत क्षेत्र से नगर पंचायत अध्यक्ष समेत कई जनप्रतिनिधि भाजपा में शामिल>>उत्तराखंड में बढ़ी वनाग्नि की घटनाएं, फायर सीजन में अब तक 73 मामले दर्ज>>महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने महिला हेल्प डेस्क एवं साइबर सेल का किया औचक निरीक्षण>>मुखानी पुलिस ने चोरी के आरोपी को किया गिरफ्तार, 13 लाख के जेवरात और नकदी बरामद>>केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, सोनम वांगचुक होंगे जेल से रिहा>>मुख्यमंत्री धामी ने सपरिवार मनाया लोकपर्व फूलदेई, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं>>एफआईएच महिला विश्व कप क्वालिफायर- इटली को हराकर भारत पहुंचा फाइनल में>>राम गोपाल वर्मा ने किया ‘सरकार 4’ का ऐलान, जल्द शुरू होगी फिल्म की शूटिंग>>योग वह दिव्य चेतना है, जिसने पूरे विश्व को स्वस्थ जीवन जीने की प्रेरणा दी- सीएम धामी>>महिलाओं को न्याय दिलाने का हमारा संकल्प निरंतर रहेगा जारी- कुसुम कंडवाल>>गणेशपुर में 30 बीघा की अवैध प्लॉटिंग पर चला एमडीडीए का बुलडोजर>>सीआईएमएस एवं यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेजेज : चार दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य समापन>>दो जरूरतमंद महिलाओं को सीएसआर फंड से मिली एक-एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता>>अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ रही आयुष औषधियों की मांग, उत्पादन और गुणवत्ता नियंत्रण जरूरी- त्रिवेन्द्र>>20 मार्च तक जनपद की सभी सहकारी समितियों का कंप्यूटरीकरण पूर्ण करें- जिलाधिकारी>>दुबई में तेज धमाकों से मचा हड़कंप, आसमान में उठा काले धुएं का गुबार>>सीएम धामी के सख्त निर्देश के बाद इकबालपुर पुलिस चौकी के सभी छह पुलिसकर्मी निलंबित
उत्तराखण्ड

उत्‍तराखंड में बढ़ी तादाद के बावजूद भी नहीं बने खतरा बाघ

उत्तराखंड में बाघों की बढ़ी तादाद के बावजूद ये आमजन के लिए कहीं भी खतरा नहीं बने। आंकड़े इसकी तस्दीक कर रहे हैं। पिछले तीन साल में 2019 ऐसा वर्ष रहा, जब बाघ ने जंगल से बाहर किसी भी व्यक्ति पर हमला नहीं किया। कार्बेट टाइगर रिजर्व में गश्त के दौरान तीन वनकर्मियों की मौत को छोड़ दिया जाए, तो प्रदेश में एक भी व्यक्ति की मौत बाघ के हमले में नहीं हुई। यह साबित करता है कि राज्य में बाघों के न सिर्फ मुफीद वासस्थल मौजूद हैं, बल्कि प्रबंधन की दिशा में प्रभावी कदम उठाए गए हैं। 2019 में बाघों को जंगल में ही थामे रखने और इनके हमले न होने से उत्साहित वन्यजीव महकमे ने अब 2020 में भी इसी रणनीति के तहत काम करने की ठानी है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जुलाई 2019 में जब वर्ष 2018 की बाघ गणना के आंकड़े जारी किए तो तब उत्तराखंड में खुशी की लहर तो दौड़ी, मगर आशंका के बादल भी मंडराए। 2014 में यहां 340 बाघ थे, जिनकी संख्या 2018 में 442 हो गई। इनमें भी जितने बाघ कार्बेट व राजाजी टाइगर रिजर्व में हैं, उससे ज्यादा इन संरक्षित क्षेत्रों से बाहर। ऐसे में चिंता जताई जा रही थी कि बाघ मनुष्य के लिए खतरा साबित हो सकते हैं। साथ ही बाघों के वासस्थल और प्रबंधन को लेकर जानकार सवाल उठाने लगे थे।

2019 के अंत में जब वन्यजीवों के हमलों के आंकड़े जारी हुए तो बाघ इसमें बेदाग निकले। कार्बेट में गश्त के दौरान तीन वनकर्मियों पर बाघ ने हमले किए, लेकिन इसे छोड़ जंगल से बाहर राज्य में कहीं कोई हमला नहीं हुआ। राज्य के मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक राजीव भरतरी कहते हैं कि बाघों के लिए यहां मुफीद वासस्थल हैं। साथ ही प्रबंधन को कई कदम उठाए गए। 2020 भी ऐसा ही गुजरे, इस हिसाब से कदम उठाए जा रहे हैं।

बाघों के हमले

  • वर्ष————-मृतक
  • 2019———–03
  • 2018———–06
  • 2017———–07

राज्य में बाघ

  • गणना वर्ष———–संख्या
  • 2018———–442
  • 2014———–340
  • 2010———–227
  • 2006———–178

ये उठाए जा रहे कदम

  • संरक्षित क्षेत्रों में विकसित किए जा रहे घास के बड़े मैदान
  • वन क्षेत्रों में मौजूद वन गूजरों समेत गांवों के विस्थापन को देंगे गति
  • संरक्षित क्षेत्रों की सीमा पर बाघों पर लगाए जाएंगे रेडियो कॉलर
  • मनुष्य के लिए खतरनाक साबित होने वाले बाघ होंगे अन्यत्र करेंगे शिफ्ट

उत्तराखंड में बाघों की बढ़ी तादाद के बावजूद ये आमजन के लिए खतरा नहीं बने। तीन साल में 2019 ऐसा वर्ष रहा, जब बाघ ने जंगल से बाहर किसी भी व्यक्ति पर हमला नहीं किया।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!