Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्ड

अलर्ट के बावजूद नहीं मानीं आंगनबाड़ी कार्यकर्तियाँ, सीएम आवास घेरने निकली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कानून-व्यवस्था तोड़ने में नहीं छोड़ी कोई कसर

आकाश ज्ञान वाटिका। 21 दिसम्बर 2019 (देहरादून)। पुलिस एवं प्रशासन के आग्रह को दरकिनार कर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने परेड ग्राउंड से सीएम आवास कूच कर कानून-व्यवस्था तोड़ने में कोई कसर नहीं छोड़ी। प्रशासन ने शुक्रवार को जुमे की नमाज और सीएए को लेकर पनपे विरोध को देख समस्त कर्मचारी संगठनों से अपने आंदोलन स्थगित करने के लिए कहा था। उत्तराखंड जनरल-ओबीसी इंप्लाइज एसोसिएशन और रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद ने तो अपनी महारैली स्थगित कर दी, मगर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने दोपहर तक परेड ग्राउंड में पुलिस-प्रशासन को उलझाए रखा और फिर देर रात तक सीएम आवास वाली सड़क पर।

सीएए के विरोध में बीते रविवार को जिस तरह मुस्लिम समुदाय के लोगों ने कलेक्ट्रेट तक रैली निकाली थी, उससे जिला प्रशासन व पुलिस की बैचेनी बढ़ी हुई थी। खासकर जुमे की नमाज को लेकर अतिरिक्त चौकसी बरती जा रही थी। सुबह से ही पूरे शहर में पुलिस चप्पे-चप्पे पर और मिश्रित आबादी वाले इलाकों में तैनात कर दी गई थी। जुमे की नमाज के साथ ही शहर में वीवीआइपी मूवमेंट के चलते रूट डायवर्ट भी किए गए थे। इसी बीच आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की परेड ग्राउंड में जुटी तीन से चार हजार की संख्या ने पुलिस की चिंता बढ़ा दी। वहीं स्थित भाजपा महानगर कार्यालय में सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत को भी आना था। पुलिस को सूचना मिली कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सीएम का घेराव कर सकती हैं। इस कारण भारी संख्या में पुलिस बल वहां भेजा गया और कार्यकर्ताओं को धरना-स्थल से बाहर न आने की हिदायत दी गई।

हंगामे और नारेबाजी के बीच सीएम भाजपा महानगर कार्यालय आए व सुरक्षित निकल गए तो पुलिस ने राहत की सांस ली। लेकिन, शाम चार बजे सुरक्षा घेरा तोड़कर कार्यकर्ताओं ने सीएम आवास कूच कर लिया। परेड ग्राउंड से ग्लोब चौक होते हुए राजपुर रोड से दिलाराम तिराहा पहुंची कार्यकर्ता वहीं सड़क पर बैठ गईं। इससे राजपुर रोड व हाथीबड़कला जाने वाले मार्ग पर जाम लग गया। किसी तरह वह मानीं मगर हाथीबड़कला मार्ग की ओर चल पड़ीं। दो गुटों में कार्यकर्ता सर्वे गेट व हाथीबड़कला बैरियर पर सड़क पर बैठ गईं और दोनों ओर का यातायात बंद कर दिया। पुलिस-प्रशासन के आला अफसर सुरक्षा व कानून-व्यवस्था का हवाला देकर मनौव्वल करते रहे, लेकिन वे नहीं मानीं।

सीएम नहीं मिले तो सड़क पर उतरीं आंगनबाड़ी कार्यक‌िर्त्रयां

परेड ग्राउंड में धरने पर बैठी आंगनबाड़ी कार्यक‌िर्त्रयों का सब्र शुक्रवार को जवाब दे गया। कई बार मांग करने के बावजूद मुख्यमंत्री उनसे मिलने धरनास्थल पर नहीं पहुंचे तो कार्यक‌िर्त्रयों का एक प्रतिनिधिमंडल सीएम आवास पहुंच गया। लेकिन, मुख्यमंत्री से मुलाकात नहीं हो सकी। इससे नाराज हजारों आंगनबाड़ी कार्यक‌िर्त्रयां नारेबाजी करते हुए परेड ग्राउंड से सीएम आवास के लिए चल पड़ीं।

रास्ते में पुलिस ने रोका तो उनका पारा और चढ़ गया। नोकझोंक के बाद दोनों पक्षों में धक्का-मुक्की होने लगी। इसमें दो आंगनबाड़ी कार्यक‌िर्त्रयां बेहोश भी हो गईं। परेड ग्राउंड में आंगनबाड़ी कार्यक‌िर्त्रयां 10 सूत्री मांगों को लेकर सात दिन से अनिश्चितकालीन धरने पर बैठी हैं। दोपहर करीब तीन बजे यहां से हजारों आंगनबाड़ी कार्यक‌िर्त्रयों ने जुलूस के रूप में नारेबाजी करते हुए मुख्यमंत्री आवास के लिए कूच किया।

कार्यक‌िर्त्रयां कनक चौक, बहल चौक, राजपुर रोड, दिलाराम बजार होते हुए हाथीबड़कला चौक पहुंचीं। वहां पहले से तैनात पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की। इससे आंगनबाड़ी कार्यक‌िर्त्रयों का गुस्सा और बढ़ गया। पुलिस से उनकी काफी नोकझोंक हुई। इसके बाद आंगनबाड़ी कार्यक‌िर्त्रयों ने आगे जाने के लिए पुलिसकर्मियों से धक्कामुक्की शुरू कर दी। किसी तरह पुलिस ने कार्यकत्रियों को रोका।

इसके बाद कार्यकत्रियां चौक पर ही धरने पर बैठ गईं। एसएसपी, एसडीएम, एडीएम, एसपी सिटी आदि कार्यकत्रियों से मिलने पहुंचे, लेकिन उन्होंने अपना प्रदर्शन बरकरार रखा। देर शाम तक आंगनबाड़ी कार्यक‌िर्त्रयां सड़क पर ही धरने पर बैठी हुई थीं। इस कारण कनक चौक, बहल चौक, राजपुर रोड, दिलाराम बाजार से हाथीबड़कला तक जाम लगा रहा। इससे राहगीरों को काफी परेशानी हुई।

सीएम आवास में किया गया गुमराह आंगनबाड़ी संगठन की प्रदेश उपाध्यक्ष विमला कोहली ने बताया कि अध्यक्ष रेखा नेगी के नेतृत्व में सात सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल एक बजे से दो बजे तक मुख्यमंत्री आवास में रहा। इस दौरान मुख्यमंत्री के सलाहकार ने उन्हें केवल सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। उनकी मांगों पर कोई बात नहीं की गई। इससे पहले मुख्यमंत्री ने दो दिन में मांगों पर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया था।

ऐसे चला घटनाक्रम 

  • सुबह करीब साढ़े आठ बजे परेड ग्राउंड स्थित धरना स्थल में कार्यकत्रियां जुटीं।
  • दोपहर एक बजे तक सरकार के खिलाफ नारेबाजी हुई।
  • दोपहर एक से दो बजे तक संगठन का प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री आवास में रहा।
  • करीब ढाई बजे गुस्साया प्रतिनिधिमंडल धरना स्थल लौटा।
  • तीन बजे हजारों कार्यक‌िर्त्रयां सीएम आवास के लिए रवाना हुई।
  • साढ़े आठ बजे तक हाथीबड़कला चौक पर कार्यक‌िर्त्रयों का प्रदर्शन बरकरार।
मुख्य मांगें 
  • मानदेय 18 हजार किया जाए।
  • सभी कार्यक‌िर्त्रयों की पदोन्नति की जाए।
  • मिनी वर्करों को सम्मान दिया जाए।
  • अन्य विभागों के काम न कराए जाएं।
  • दीपावली बोनस के साथ यात्रा भत्ता भी दिया जाए।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!