Breaking News :
>>हाई ब्लड प्रेशर और शुगर बढ़ा सकते हैं किडनी रोग का खतरा, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी>>रसोई गैस के दाम बढाकर मोदी सरकार ने गरीब का चूल्हा बुझाने का किया है काम- ज्योति रौतेला>>दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही- किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 92 मकान मालिकों पर 9.20 लाख का जुर्माना>>ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1>>संसद में हर सदस्य को नियमों के तहत अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है- ओम बिरला>>आईपीएल 2026 के पहले चरण का शेड्यूल जारी, 28 मार्च से होगा रोमांचक आगाज>>पीएमजीएसवाई प्रथम के अंतर्गत अवशेष सड़कों को पूरा करने की समय सीमा 31 मार्च 2027 तक बढ़ी>>प्रेस टूर पर देहरादून पहुंचे ओडिशा के पत्रकारों के दल ने उत्तराखंड के राज्यपाल से की भेंट>>घरेलू गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहीं- महाराज>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील
ताज़ा खबरेंदेश

सांसद मनोज तिवारी ने केरजीवाल सरकार को बताया हिन्दू विरोधी

  • सिर्फ एक केजरीवाल सरकार ही है जिसे छठ पूजा होने पर ऐतराज है : सांसद मनोज तिवारी

आकाश ज्ञान वाटिका, 25 अक्टूबर 2021, सोमवार,  नई दिल्ली। प्रदेश भारतीय जनता पार्टी ने राजधानी में छठ महापर्व को धूमधाम से मनाए जाने के लिए सभी सावधानियों के साथ तैयारियां शुरू कर दी है। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि प्रधानमंत्री हो राष्ट्रपति ने भी छठ महापर्व को अंतर्राष्ट्रीय त्योहार बताते हुए इसे सावधानीपूर्वक सुरक्षा के पूरे इंतजामों के साथ मनाने की अपील की है। इसी को देखते हुए केंद्रीय शहरी एवं विकास मंत्री हरदीप सिंह पूरी 26 अक्टूबर से कादीपुर में टीकाकरण कैप की शुरुवात करेंगे ताकि छठ में शामिल होने वाले सभी लोगों का टीकाकरण लग सके।

सांसद मनोज तिवारी ने भाजपा के सभी पार्षदों एवं कार्यकर्ताओं से आवाहन किया कि छठ पूजा को लेकर घाटों की सफाई शुरू कर दें ताकि किसी भी प्रकार की समस्या छठ व्रतियों को ना हो। अरविंद केजरीवाल पर कटाक्ष करते हुए मनोज तिवारी ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता जब सब कुछ करके तैयार कर देंगे तब दिल्ली की क्रेडिट खोर सरकार खुद के नाम का स्टाम्प लगाने की भी कोशिश करेगी।

भाजपा नेता नीलकांत बख्शी सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे। मनोज तिवारी ने छठ महापर्व में शामिल होने वाले सभी लोगों से अपील की है कि वे कोरोना का टीका जरूर लगवा लें ताकि इस तयोहार को पूर्ण सुरक्षा के साथ मनाया जा सके। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता और दिल्ली नगर निगम छठ पूजा के लिए दिल्ली में अनेकों स्थानों पर और यमुना के घाटों की सफाई का अभियान आरंभ करेंगे।

पार्टी कार्यकर्ता इसके साथ ही कई स्थानों पर टीकाकरण का भी इंतजाम करेंगे ताकि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के उस अपील को पूर्ण रूप दिया जा सके कि त्योहार जरूर मनाए लेकिन कोरोना से सुरक्षा के सम्पूर्ण इंतजामों का भी गम्भीरता से अपनाया जाए। इसके अलावा दिल्ली आइटस फाउंडेशन के चेयरमैन दीपक सौंधी 10 हज़ार वैक्सीन उपलब्ध करायेंगे।

मनोज तिवारी ने केरजीवाल सरकार को हिन्दू विरोधी बताते हुए कहा कि जब प्रधानमंत्री कह रहे हैं कि सुरक्षा को गम्भीरता से अपना कर छठ महापर्व मनाया जाए। माननीय राष्ट्रपति महोदय कह रहे हैं कि छठ एक ग्लोबल रूप ले चुका है लेकिन सिर्फ एक केजरीवाल सरकार ही है जिसे छठ पूजा होने पर ऐतराज है और बार-बार बोल रहे थे कि छठ पूजा नहीं होगा।

लेकिन जब पूर्वांचलवासियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने इसके खिलाफ आवाज उठाई तो नतमस्तक अरविंद केजरीवाल चिट्ठियां लिखकर ढोंग करना शुरू कर दिए। इस मौके पर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष पूर्वांचल मोर्चा मनीष सिंह, निगम पार्षद उर्मिला राणा, कल्पना झा, रेखा सिन्हा, अनिल त्यागी और के एन बलोंदी मौजूद रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!