Breaking News :
>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन
देश

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल पहुंचे श्रीनगर – सुरक्षा व प्रशासनिक अधिकारियों के साथ की बैठक

आकाश ज्ञान वाटिका। जम्मू-कश्मीर में मंडरा रहे जैश-ए-मुहम्मद के आतंकी हमले के बीच बुधवार को राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत कुमार डोभाल करीब एक माह बाद फिर श्रीनगर पहुंचे। उन्होंने सुरक्षा व प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक कर कानून व्यवस्था पर फीडबैक लिया। वह दो दिन के दौरे पर हैं जिसकी समय अवधि बढ़ भी सकती है।

अधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने श्रीनगर पहुंचने के बाद पुलिस, केंद्रीय खुफिया एजेंसियों और अर्धसैनिकबलों के साथ बैठक कर मौजूदा कानून व्यवस्था पर फीडबैक लिया है। उन्होंने नागरिक प्रशासन के तीन वरिष्ठ अधिकारियों से भी अलग-अलग मुलाकात की है। श्रीनगर से बाहर कश्मीर व अन्य शहरों व कस्बों में डोभाल के दौरे के बारे में अधिकारियों ने कहा कि अभी तक ऐसी कोई योजना नहीं है।

कश्मीर से लेकर सीमा तक नजर रखे हैं : राज्य प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार राज्य की स्थिति की लगातार निगरानी कर रहे हैं। वह रोजाना राज्य के हालात पर दिल्ली स्थित संबंधित अधिकारियों से फीडबैक प्राप्त करते हुए वादी के भीतरी इलाकों से लेकर नियंत्रण रेखा पर सुरक्षा एजेंसियों के बीच घनिष्ठ समन्वय को सुनिश्चित बनाए हैं।

राजनीतिज्ञों की रिहाई, हालात पर करेंगे मंथन

अधिकारियों ने बताया कि डोभाल कश्मीर दौरे के दौरान मौजूदा हालात, हिरासत में लिए राजनीतिक लोगों की रिहाई और जम्मू कश्मीर को दो केंद्र शासित राज्य में बांटने की योजना को निर्विघ्न रूप से अमल में लाने की रणनीति पर अलग-अलग बैठकों में विचार विमर्श करेंगे।

बीते माह दो माह के दौरान डोभाल का यह कश्मीर में दूसरा दौरा है। पांच अगस्त को केंद्र ने जम्मू कश्मीर से 370 हटाने के बाद इसे दो केंद्र शासित राज्यों में बांटा गया है। जम्मू कश्मीर व लद्दाख 31 अक्टूबर को दो अलग-अलग केंद्र शासित राज्यों के रूप में अस्तित्व में आ जाएंगे। सरकारी योजनाओं के सुगम क्रियान्वयन के लिए आगे की रणनीति पर भी मंथन होगा।

370 हटने के बाद 11 दिन डटे रहे

डोभाल 370 हटने के बाद लगातार 11 दिन तक कश्मीर में डेरा डाले रहे थे। उन्होंने श्रीनगर डाउन-टाऊन के अलावा अनंतनाग, पुलवामा, शोपियां व बारामुला के विभिन्न हिस्सों का औचक दौरा करते हुए स्थानीय लोगों व कानून व्यवस्था की स्थिति बनाए रखने में तैनात सुरक्षार्किमयों से मुलाकात की थी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!