Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
ताज़ा खबरेंदेश

आतंकी हमले में देवर‍िया के जवान संतोष यादव हुए शहीद, शव यात्रा में शामिल हुए हजारों लोग

आकाश ज्ञान वाटिका, 21 फरवरी 2022, सोमवार, देवर‍िया। दक्षिण कश्मीर के शोपियां में आतंकी हमले में बलिदान सेना के जवान संतोष यादव का पार्थिव शरीर सोमवार सुबह करीब दस बजे पार्थिव शरीर गांव पहुंचा था, जहां स्वजन व ग्रामीण मुख्यमंत्री को बुलाने की मांग पर अड़े थे। बलिदानी का पार्थिव शरीर दरवाजे के सामने रखकर स्वजन के साथ ग्रामीण विरोध जता रहे थे। डीएम और एसपी डाॅ० श्रीपति मिश्र के समझाने पर मान गए।

मदनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम टड़वा में सोमवार की सुबह से ही बलिदानी सन्तोष यादव के दरवाजे पर लोगों का हुजूम जुटने लगा। जहां हर आंख नम थी तो दिल मे आतंकियों की कायराना हरकत से आक्रोश था। शुक्रवार को जम्मू के रायगढ़ में राष्ट्रीय रायफल में तैनात जवान सन्तोष यादव को शोपियां में सर्च ऑपरेशन के दौरान धोखे से आतंकियों ने गोली मार दी। इलाज के दौरान वीर गति को प्राप्त जवान का पार्थिव शरीर सोमवार को उसके पैतृक गांव आने की सूचना पर हजारों की संख्या में लोग बलिदानी के दरवाजे पर जुट गए।

मौके पर पहुंचे राज्य मंत्री जयप्रकाश निषाद ने बलिदानी के पिता शेषनाथ यादव की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बात कराई। मुख्यमंत्री ने चुनाव आचार संहिता की वजह से आने में असमर्थता जताई। जिसके बाद स्वजन सहित ग्रामीणों ने उनके आने तक पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार से इन्कार कर दिया। राज्य मंत्री व एडीएम प्रशासन कुंवर पंकज उन्हें मनाने की कोशिश की। राज्यमंत्री जय प्रकाश निषाद को भी भीड़ के विरोध का सामना करना पड़ा। कुछ देर बार राज्य मंत्री निषाद वापस लौट गए।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से वार्ता व अधिकारियों के समझाने के बाद स्वजन मान गए। दोपहर करीब ढाई बजे पार्थिव शरीर को पैतृक गांव टड़वा से बरहज स्थित सरयू घाट के लिए रवाना हो गए। प्रदेश सरकार की तरफ से स्वजन को 50 लाख रुपये की धनराशि दी गई। जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने 35 लाख का चेक पत्नी धर्मशीला व 15 लाख का चेक बलिदानी के पिता शेषनाथ यादव को सौंपा।

बलिदानी सन्तोष यादव के पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन के लिए रुद्रपुर के सतासी इंटर कालेज के मैदान में विशाल जन समूह उपस्थित रहा। जहां एनसीसी के कैडेट्स ने पुष्पांजलि के साथ ही सलामी दिया। जहां से पार्थिव शरीर के साथ लोगों का विशाल हुजूम देश भक्ति के नारे लगाते हुए पैतृक गांव को प्रस्थान किया। बलिदानी संतोष यादव के शव यात्रा में हजारों लोग शामिल हुए। तिरंगा के साथ निकली यात्रा में नारे से वातावरण गुंजायमान हो रहा था। लोगों के भीतर पाकिस्तान के प्रति आक्रोश था। लोग पाकिस्तान से बदला लेने की मांग कर रहे थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!