Breaking News :
>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

विधानसभा चुनाव-2022 के सफल सम्पादन हेतु डीईओ/डीएम डाॅ० आर राजेश कुमार ने सभी कार्मिकों को अपने दायित्वों एवं कर्तव्यों का निर्वहन जिम्मेदारी से करने के दिए निर्देश

आकाश ज्ञान वाटिका, 27 जनवरी 2022, गुरुवार, देहरादून (जि.सू.का.)। विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 के सफल सम्पादन हेतु सर्वे ऑफ इण्डिया के ऑडिटोरियम में प्रशिक्षण कार्मिकों को संबोधित करते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी डाॅ० आर राजेश कुमार ने कहा कि लोकतन्त्र के इस महापर्व में सभी कार्मिकों को अपने दायित्वों एवं कर्तव्यों का निर्वहन जिम्मेदारी से करना है। इस कार्य में किसी भी प्रकार की चूक के लिए कोई गुंजाईश नहीं है। एक छोटी सी चूक पूरे निर्वाचन को प्रभावित कर सकती है। इसलिए सभी कार्मिक ध्यानपूर्वक प्रशिक्षण प्राप्त करते हुए अपने दायित्वों का निर्वहन करें।

जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी ने प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे माइक्रो आब्जर्वर एवं संबंधित कार्मिकों को अपने कार्यों एवं दायित्वों को भली-भांति समझते हुए निर्वाचन कार्यों का सम्पादन करने को कहा। उन्होंने कहा कि यह प्रक्रिया आवश्यक एवं महत्वपूर्ण है। उन्होंने सभी कार्मिकों से निर्वाचन गोपनियता एवं गरिमा को बनाए रखने तथा आपसी समन्वय के साथ टीम भावना के साथ कार्य करते हुए निर्वाचन कार्यों को सफलतापूर्वक सम्पादित करने को कहा। उन्होंने कहा कि सभी कार्मिक कोविड की तीसरी लहर के साथ निर्वाचन के कार्य को चुनौती के रूप में स्वीकार करते हुए निर्वाचन प्रक्रिया को सफलता पूर्वक सम्पादित करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण में बताए जा रहे सभी बिन्दुओं को भली-भांति आत्मसात करें तथा मन में किसी भी प्रकार की शंका होने पर उसका मौके पर ही समाधान कर लें, ताकि कार्य को सम्पादित करने में किसी भी तरह की कठनाई न रहे । उन्होंने कहा कि कार्य की संवेदनाशीलता को देखते हुए क्या करें एवं क्या न करें इस बात पर विशेष ध्यान रखेंगे। कहा कि खास तौर पर दो प्लेटफार्म पर घर-घर जाकर कार्य को किया जाना है। पहला 80 वर्ष से आयु वर्ग एवं दिव्यांगजन, शारीरिक रूप से अक्षम मतदाता। आयोग के दिशा-निर्देश के अनुरूप कार्य करेंगे। पुलिस सुरक्षा के साथ-साथ वीडियोग्राफी भी किया जाना है। उन्होंने नोडल कार्मिक प्रशिक्षण/अपर जिलाधिकारी को निर्देशित किया कि माइक्रो आॅवजर एवं संबंधित अधिकारियों को एक और प्रशिक्षण जाए।

इस अवसर पर नोडल कार्मिक प्रशिक्षण/अपर जिलाधिकारी ने पोस्टर वैलेट पेपर मतदान की प्रशिक्षण ले रहे उपस्थित माइक्रो/कार्मिक के पोस्टर वेलेट पेपर मतदान संबंधित कार्यों को लेकर सवालों से रूबरू होते हुए जवाब देकर कार्यों के बारे में भली-भांति से अवगत कराया गया। प्रशिक्षण में अपसेन्टी वोटर, सीनियर सीटीजन, अपसेन्टी वोटर दिव्यांग अपसेन्टी वोटर कोविड के बारे में तथा फार्म-13ए,बी,सी एवं डी के बारे में भी विस्तृत जानकारी दी गई।

इस अवसर पर नोडल कार्मिक, प्रशिक्षण/अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व के.के मिश्रा, उप जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार जुवाटा, प्रशिक्षक जिला पंचायतराज अधिकारी एम मुस्तफा खान एवं सेवायोजन अधिकारी प्रवीन गोस्वामी, सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!