Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

DEO/DM डाॅ० आर. राजेश कुमार की अध्यक्षता में कलैक्ट्रेट सभागार में राजनैतिक पार्टी के पदाधिकारियों के साथ सम्पन्न हुई बैठक

आकाश ज्ञान वाटिका, 10 जनवरी 2022, सोमवार, देहरादून (जि.सू.का.)। जिला निर्वाचन अधिकारी/जिला मजिस्ट्रेट डाॅ० आर. राजेश कुमार की अध्यक्षता में आज ऋषिपर्णा सभागार कलैक्ट्रेट सभागार में राजनैतिक पार्टी के पदाधिकारियों के साथ बैठक सम्पन्न हुई। इस अवसर पर डीआईजी/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जन्मजेय खण्डूरी व नोडल राजनैतिक पार्टी / मुख्य विकास अधिकारी नितिका खण्डेलवाल एवं समस्त रिटर्निंग ऑफिसर्स (आर०ओ०) भी उपस्थित रहे।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी राजनैतिक पार्टीयों के पदाधिकारियों को निर्वाचन कार्यक्रम का पूर्ण विवरण, आदर्श आचार सहिंता एवं कोविड संक्रमण के दृष्टिगत भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी गाइडलाईन एवं दिशा-निर्देशों की विस्तरित जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आयोग द्वारा 15 जनवरी तक रैली, जनसभा, साईकिल रैली आदि गतिविधियाँ को प्रतिबन्धित किया। साथ ही उन्होंने कहा कि राजनैतिक दलों को कार्यक्रमों के दौरान मास्क, सेनिटाइजर, थर्मल स्क्रीनिंग आदि की व्यवस्था करने तथा निर्वाचन गतिविधियों के दौरान सामाजिक दूरी के नियमों का पालन करना अनिवार्य होगा।
उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि 8 जनवरी 2022 को भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्वाचन की घोषणा जारी किए गए, जिसके तहत अधिसूचना जारी होने की तिथि 21 जनवरी 2022, नाम निर्देशन प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 28 जनवरी 2022, नाम निर्देशन पत्रों की समीक्षा की तिथि 29 जनवरी 2022, नाम वापसी की अंतिम तिथि 31 जनवरी 2022, मतदान की तिथि 14 फरवरी 2022, मतगणना की तिथि 10 मार्च 2022 तथा निर्वाचन प्रक्रिया 12 मार्च 2022 को सम्पन्न कर ली जाएगी। उन्होंने सभी राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों को निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान आयोग द्वारा दी गई दिशा-निर्देशों का पालन करने को कहा, साथ ही मतदान प्रक्रिया को सफल बनाने में अपना अहम योगदान देने की अपेक्षा की।

इस दौरान डीआईजी/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने सभी राजनैतिक पार्टियों से आदर्श आचार सहिंता एवं कोविड गाइडलाईन का परिपालन करते हुए राजनैतिक गतिविधियाँ में आयोग द्वारा दिए गए दिशा-निर्देश अनुरूप करते हुए सहयोग की अपेक्षा की। साथ ही कहा कि निर्वाचन के दौरान आदर्श आचार सहिंता का उल्लंघन करने वालों भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुरूप कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। कहा कि सायं 8 बजे से प्रातः 8 बजे तक किसी भी प्रकार की रैली आदि को प्रतिबन्धित किया गया।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी/उप जिला निर्वाचन अधिकारी नितिका खण्डेलवाल सहित समस्त रिटर्निंग अधिकारी, विभिन्न नोडल/सह नोडल अधिकारी सहित जिला अध्यक्ष बसपा से सत्यपाल, सत्येन्द्र, सीपीआई एम से अनन्त बीजेपी से अरविन्द्र जैन, महेश गुप्ता, काग्रेंस से लाल चन्द शर्मा एवं अन्य राजनैतिक पार्टी के पदाधिकारी व समस्त आर०ओ० उपस्थित थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!