Breaking News :
>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश
ताज़ा खबरेंदेश

देश के ज्यादातर राज्यों में घना कोहरा देखने को मिला, दिल्ली में आज हो सकती है बारिश

आकाश ज्ञान वाटिका, 11 दिसम्बर 2020, शुक्रवार। देश में बढ़ रही ठंड के साथ ही 11 दिसंबर की सुबह कोहरे के साथ हुई। देश के ज्यादातर राज्यों मे सुबह के वक्त धुंध के साथ कोहरा रहा। बिहार की राजधानी पटना में लोगों की सुबह घने कोहरे के साथ हुई। कम विजिबिलिटी के चलते लोगों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा। रिपोर्ट के मुताबिक, आने वाले दिनों में पटना में न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। वहीं यूपी के वाराणसी में भी आज सुबह घना कोहरा देखने को मिला। मौसम विभाग के मुताबिक, 14 दिसंबर तक सुबह के समय कोहरा और धुंध रहने के आसार है।

मौसम विभाग के अनुसार, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में पश्चिमी विक्षोभ की वजह से ताजा बर्फबारी हुई है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के गुजरने के बाद बर्फ से ढके हिमालय से बर्फीली उत्तर पश्चिमी हवाएं चलने से मैदानी इलाकों में तापमान में गिरावट हो सकती है।

उधर, देश की राजधानी दिल्ली में प्रदूषण से बिल्कुल भी राहत मिलती हुई नहीं दिख रही है। दिल्ली की हवा ‘गंभीर श्रेणी’ में बनी हुई है। हालांकि अनुमान जताया गया है कि दिल्ली में आज हल्की बारिश हो सकती है, जिसके चलते लोगों को प्रदूषण से थोड़ी राहत जरुर मिल सकती है।

मौसम विभाग के अनुसार, हिमालय के क्षेत्र से ताजा पश्चिमी विक्षोभ से गुजरेगा। यही वजह है कि राष्ट्रीय राजधानी और इसके पड़ोसी शहरों में अगले दो दिन में हल्की बारिश आसार है। वहीं राजस्थान के भी कई इलाकों में अगले 24 घंटे में बूंदाबादी होने का अनुमान लगाया गया है। राजधानी जयपुर में भी अगले 24 घंटे में बादल छाएं रहने एवं हल्की बारिश क संभावना है। वहीं महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के कुछ हिस्सों में हल्की बूंदाबादी देखे को मिली।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!