Breaking News :
>>जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार” : बड़ोलीबड़ी में बहुउद्देशीय शिविर सम्पन्न, 106 ग्रामीण हुए लाभान्वित>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में अवसरों को लेकर इंटर्न्स को मिला मार्गदर्शन>>खेल विश्वविद्यालय के लिए वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया आगे बढ़ी, 8.57 करोड़ रुपये स्वीकृत>>हाई ब्लड प्रेशर और शुगर बढ़ा सकते हैं किडनी रोग का खतरा, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी>>रसोई गैस के दाम बढाकर मोदी सरकार ने गरीब का चूल्हा बुझाने का किया है काम : ज्योति रौतेला>>दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही : किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 92 मकान मालिकों पर 9.20 लाख का जुर्माना>>ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1>>संसद में हर सदस्य को नियमों के तहत अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है : ओम बिरला>>आईपीएल 2026 के पहले चरण का शेड्यूल जारी, 28 मार्च से होगा रोमांचक आगाज>>पीएमजीएसवाई प्रथम के अंतर्गत अवशेष सड़कों को पूरा करने की समय सीमा 31 मार्च 2027 तक बढ़ी>>प्रेस टूर पर देहरादून पहुँचे ओडिशा के पत्रकारों के दल ने उत्तराखंड के राज्यपाल से की भेंट>>घरेलू गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहीं : महाराज>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में गहराता जा रहा डेंगू का डंक, 72 मरीजों में पुष्टि

देहरादून: मानसून की विदाई करीब आते ही डेंगू का डंक भी गहराता जा रहा है। गुरुवार को भी प्रदेश में 22 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। जिसके बाद डेंगू के मरीजों का अब तक का आंकड़ा 72 पर पहुंच चुका है। डेंगू से टिहरी निवासी एक व्यक्ति की मौत भी हो चुकी है।

स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार, गुरुवार को दून के सात मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। इसके अलावा हरिद्वार के तीन और टिहरी गढ़वाल के दस मरीजों में डेंगू पॉजिटिव पाया गया। वहीं, ऊधमसिंहनगर में भी दो मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। अभी तक स्वास्थ्य विभाग यह मान रहा था कि डेंगू का प्रभाव कम है, पर एकाएक मामलों में वृद्धि होने लगी है। जिससे विभागीय अधिकारी भी सकते में हैं।

दरअसल, मौसम बार-बार करवट ले रहा है और कभी बारिश तो कभी धूप खिल रही है। ऐसे में मच्छर पनपने की गुंजाइश कई गुना बढ़ गई है। बहरहाल डेंगू के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने सरकारी व गैर सरकारी स्कूलों के लिए पूर्व में ही एडवाइजरी जारी कर दी थी। स्कूली बच्चों को फुल बाजू की शर्ट व पैंट पहनकर स्कूल आने को कहा गया, लेकिन स्कूल इस पर अमल नहीं कर रहे। जबकि गत वर्ष दून में डेंगू का खासा प्रकोप रहा था। इस बार भी शहर के कई इलाके डेंगू की जद में हैं।

वातावरण में ठंडक आने तक डेंगू का मच्छर सक्रिय रहेगा। तीर्थनगरी में डेंगू का ज्यादा प्रकोप इस बार ऋषिकेश व आसपास के क्षेत्रों में डेंगू के सर्वाधिक मरीज सामने आ रहे हैं। खासकर चौदहबीघा क्षेत्र डेंगू का गढ़ बन गया है। गुरुवार को जिन मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई, उनमें आठ चौदहबीघा क्षेत्र के रहने वाले हैं, जबकि सात मरीज ऋषिकेश से हैं। चौदहबीघा के दो मरीजों का उपचार हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट में चल रहा है। जबकि बाकी स्वस्थ्य होकर घर जा चुके हैं।

अब तक के मामले 

जनपद-मरीज-मौत 

देहरादून-20-0

हरिद्वार-17-0

नैनीताल-10-0

पौड़ी गढ़वाल-01-0

टिहरी गढ़वाल-20-1

ऊधमसिंहनगर-04-0

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!