Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
देश

दिल्ली से सटे फरीदाबाद में मिला कोरोना के नए वैरिएंट डेल्टा प्लस का पहला मरीज

आकाश ज्ञान वाटिका, 26 जून 2021, शनिवार, फरीदाबाद। दिल्ली से सटी औद्योगिक नगरी फरीदाबाद में कोरोना के नए वैरिएंट डेल्टा प्लस का पहला मरीज सामने आया है। डेल्टा प्लस वैरिएंट से प्रभावित इस शख्स के बारे में ईएसआइसी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल ने पुष्टि की है, हालांकि जिला स्वास्थ्य विभाग अभी इस पर कुछ भी कहने से बच रहा है। नए वैरिएंट के आने से जिला प्रशासन सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की चिंताएं बढ़ना भी स्वाभाविक है। डेल्टा वैरिएंट की पहचान के लिए ईएसआइसी अस्पताल की ओर से पिछले दिनों 175 लोगों के सैंपल लिए गए थे और इनमें से एक मात्र ही पाजिटिव पाया गया है। इन सभी की ईएसआइसी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में जीनोम सीक्वेंसिंग हुई थी। औद्योगिक नगरी में जो मामला आया है, वो हरियाणा प्रदेश का भी पहला मामला है। इसके बाद पड़ोसी जिले गुरुग्राम, पलवल और रेवाड़ी का स्वास्थ्य विभाग भी सतर्क हो गया है।

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार मंत्रालय के सचिव राजेश भूषण ने प्रदेश सरकार के मुख्य सचिव विजय वर्धन को इस बाबत पत्र लिखकर चिंता जाहिर की है और इसके साथ ही आवश्यक प्रबंध करने को कहा है। पत्र के अनुसार सार्वजनिक स्थानों पर लोगों की बढ़ती भीड़ खतरे की घंटी की तरह है। डेल्टा प्लस वैरिएंट को रोकने के लिए भीड़ पर नियंत्रण आवश्यक है। दूसरी ओर से जिला स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी अभी इस मामले में कुछ भी बोलने से बच रहे हैं। वह पूरी तरह संतुष्ट होने के बाद ही अपना पक्ष देंगे

 विदित रहे कि जिले में पिछले दो सप्ताह से प्रतिदिन कोरोना से 5 से 7 नए मामलों की पुष्टि हो रही थी। किसी-किसी दिन तो मात्र तीन ही मामले आए थे। इसके चलते जिलेवासी कोरोना संक्रमण को लेकर बेफ्रिक हो गए और लाकडाउन में पूरी छूट मिलने से बाजार भी पूरी तरह से खुल गए और सार्वजनिक स्थानों पर भीड़ बढ़ने के साथ ही शारीरिक दूरी भी खत्म हो गई और लोगों के चेहरे से मास्क भी गायब नजर आने लगे हैं। शायद इसी का परिणाम है कि शुक्रवार को एक बार फिर से संक्रमण के मामले बढ़े हुए नजर आए। शुक्रवार को नए मामलों की संख्या बढ़कर 15 दर्ज की गई।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!