Breaking News :
>>जिलाधिकारी ने निर्वाचन तैयारियों की समीक्षा कर नोडल अधिकारियों को दिए समयबद्ध कार्य पूर्ण करने के निर्देश>>सीडीओ अभिनव शाह ने विकासनगर के चार गांवों में पहुंचकर किया फसल का स्थलीय निरीक्षण, किसानों से संवाद कर जानीं समस्याएं>>भूमियाधार में 70 मीटर गहरी खाई में गिरी स्कॉर्पियो, एक की मौत; चार घायल>>विकास के साथ अपनी धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित कर रहा उत्तराखण्डः सीएम धामी>>लॉन्ग वीकेंड पर उमड़ी भारी भीड़, कैंची धाम और पहाड़ों की ओर जाने वाले वाहन चालकों के लिए विशेष निर्देश जारी>>हथनी पर्वत की 80 मीटर गहरी खाई में गिरने से व्यक्ति की मृत्यु, SDRF ने बरामद किया शव>>कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा के प्रयासों से भीमताल विधानसभा में विकास को मिली रफ्तार, 7 पुलों के लिए ₹8.74 करोड़ स्वीकृत>>गो पालन योजना का दायरा बढ़ा, अब सामान्य वर्ग के पशुपालक भी होंगे लाभान्वित>>एसएसपी दून के निर्देशों पर प्रतिष्ठानों की सुरक्षा ऑडिट के लिए दून पुलिस ने चलाया अभियान>>सेवा, सुशासन और जनकल्याण को प्राथमिकता, जन-जन तक पहुंच रही सरकार- हेमंत द्विवेदी>>ल्वाली से घीड़ी तक क्षेत्र भ्रमण पर निकली जिलाधिकारी, विकास कार्यों और व्यवस्थाओं का लिया जायजा>>सहस्त्रधारा में 50 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, SDRF ने त्वरित रेस्क्यू कर तीनों घायलों को निकाला सुरक्षित>>सीईसी के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में प्रदर्शन, पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया>>कांग्रेस पार्षद ने उठाया खौफनाक कदम, फंदे से लटककर की आत्महत्या>>सरस फूड फेस्टिवल में दिखेगा देशभर की महिलाओं के हुनर और स्वाद का संगम>>बेडरूम में रखें ये पौधे, कमरे का माहौल रहेगा शांत और नींद के लिए बनेगा बेहतर वातावरण>>अमेरिका में हिंदू मंदिर पर ईंटों से हमला, खिड़कियां टूटीं, पुजारी-श्रद्धालु थे अंदर>>Mental Health Tips: आपकी ये छोटी-छोटी आदतें धीरे-धीरे बन सकती हैं मानसिक तनाव की वजह, आज ही करें सुधार>>‘दृश्यम 3’ की धांसू ओपनिंग, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर की इतने करोड़ की कमाई>>हरियाणा के युवाओं ने मुख्यमंत्री धामी से साझा किए उत्तराखण्ड भ्रमण के अनुभव
राष्ट्रीय

गौरव भाटिया की मानहानि याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट का आदेश, 24 घंटे में विवादित पोस्ट हटाने के निर्देश

नई दिल्ली। दिल्ली हाईकोर्ट ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय प्रवक्ता और वरिष्ठ अधिवक्ता गौरव भाटिया की दो करोड़ रुपये की मानहानि याचिका पर सुनवाई करते हुए कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के सदस्यों सौरव दास और आशुतोष रांका को विवादित सोशल मीडिया पोस्ट हटाने के निर्देश दिए हैं। दोनों की ओर से पोस्ट हटाने की सहमति को अदालत ने रिकॉर्ड पर लिया है।

जस्टिस तुषार राव गेडेला की पीठ के समक्ष गौरव भाटिया खुद पेश हुए। उन्होंने आरोप लगाया कि इंटरनेट पर उनकी तस्वीर के साथ फर्जी और मनगढ़ंत बयान प्रसारित किया जा रहा है। उनके मुताबिक, बड़ी संख्या में लोगों ने इस सामग्री को देखा है, जिससे उनकी सामाजिक और पेशेवर छवि को नुकसान पहुंच रहा है।

सुनवाई के दौरान सौरव दास और आशुतोष रांका की ओर से पेश वकीलों ने अदालत को बताया कि विवादित सोशल मीडिया सामग्री हटाई जाएगी। सौरव दास के वकील ने कहा कि मुख्य ट्वीट पहले ही डिलीट किया जा चुका है। अदालत के ध्यान में एक अन्य पोस्ट भी आने के बाद दोनों को सभी संबंधित विवादित पोस्ट 24 घंटे के भीतर हटाने के निर्देश दिए गए।

सुनवाई के दौरान अदालत ने अभिव्यक्ति की आजादी को लेकर कहा कि हर व्यक्ति को विरोध दर्ज कराने का अधिकार है, लेकिन असहमति जताने का तरीका मर्यादित होना चाहिए। अदालत ने कहा कि अपनी बात स्पष्ट और सही तरीके से रखी जानी चाहिए, ताकि किसी की साख को गलत तरीके से नुकसान न पहुंचे।

गौरव भाटिया ने आरोपियों के खिलाफ डायनेमिक इंजंक्शन की भी मांग की थी, जिसके तहत भविष्य में किसी नए ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर सामग्री की प्रतियां सामने आने पर भी रोक लगाई जा सके। हालांकि, सौरव दास के अनुसार, हाईकोर्ट ने इस मांग को स्वीकार नहीं किया है।

याचिका में गौरव भाटिया ने दो करोड़ रुपये के हर्जाने के साथ स्थायी और अनिवार्य निषेधाज्ञा की मांग की है। फिलहाल अदालत ने विवादित पोस्ट हटाने के निर्देश दिए हैं, जबकि मानहानि और फर्जी सामग्री से जुड़े मूल आरोपों पर अंतिम फैसला अभी बाकी है।

Loading

error: Content is protected !!