Breaking News :
>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान>>पश्चिम एशिया में तनाव पर सरकार चिंतित, भारतीयों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : एस जयशंकर>>टी20 विश्व कप 2026 : भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर खिताब किया अपने नाम>>विधानसभा सत्र में योगदान दे रहे कर्मचारियों से मिले मुख्यमंत्री धामी>>आईसीसी टी20 विश्व कप 2026- भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मुकाबला आज>>फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ का रोमांटिक गाना ‘छाप तिलक सब छीनी’ हुआ रिलीज>>हरिद्वार कार्यक्रम में धामी ने गिनाईं केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियां>>सीआईएमएस कॉलेजे में स्टूडेंट कैबिनेट का गठन, नर्सिंग व पैरामेडिकल के हेड बॉय-हेड गर्ल चुने गए>>केंद्र सरकार विकास और सुशासन के लिए काम कर रही- अमित शाह
खेल-जगत

आईपीएल 2024 के 35वें मैच में आज दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद होगी आमने-सामने 

आकाश ज्ञान वाटिका, शनिवार, 20 अप्रैल 2024, नई दिल्ली। आईपीएल 2024 के 35वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स (DC) का सामना सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) से होना है। आईपीएल के मौजूदा सीजन में पैट कमिंस की कप्तानी वाली सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने 6 मैच में से 4 मैचों में जीत हासिल की है, जबकि 2 मैचों में उसे हार झेलनी पड़ी।

हैदराबाद की टीम ने अपने आखिरी मैच में आरसीबी की 25 रन से धूल चटाई थी। दूसरी तरफ दिल्ली कैपिटल्स ने अपने आखिरी मैच में गुजरात टाइटंस को 6 विकेट से हराया था। दोनों ही टीमें अपने आखिरी मैच जीतकर दिल्ली पहुंची है।

दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में अब पंत की कप्तानी वाली दिल्ली टीम की भिड़ंत पैट कमिंस की टीम से होगी। मौजूदा सीजन में पहली बार दिल्ली अपने होम ग्राउंड में मैच खेलेगी। ऐसे में जानते हैं दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम की पिच बैटर्स या बॉलर्स किसके हक में रहेगी?

दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम की पिच पर बल्लेबाजों को संघर्ष करते हुए देखा जाता है। इस पिच पर स्पिनर्स को काफी मदद मिलती है। वहीं, तेज गेंदबाजों को भी मदद मिलती है। मैदान छोटा होने के चलते बल्लेबाज खूब चौके-छक्के लगाते हुए नजर आते हैं। अगर एक बार बैटर क्रीज पर टिक जाए, तो इस मैदान पर रनों की बरसात देखने को मिलती है।

अगर बात करें सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स के बीच हेड-टू-हेड रिकॉर्ड की तो बता दें कि आईपीएल में दोनों टीमों के बीच 33 बार भिड़त हुई है, जिसमें 12 मैच दिल्ली कैपिटल्स ने जीते, जबकि 11 मैचों में दिल्ली की टीम ने जीत हासिल की। पहले बैटिंग करते हुए दिल्ली कैपिटल्स की टीम और सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने 6-6 मैच जीते।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!