Breaking News :
>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान>>पश्चिम एशिया में तनाव पर सरकार चिंतित, भारतीयों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : एस जयशंकर>>टी20 विश्व कप 2026 : भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर खिताब किया अपने नाम>>विधानसभा सत्र में योगदान दे रहे कर्मचारियों से मिले मुख्यमंत्री धामी>>आईसीसी टी20 विश्व कप 2026- भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मुकाबला आज>>फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ का रोमांटिक गाना ‘छाप तिलक सब छीनी’ हुआ रिलीज>>हरिद्वार कार्यक्रम में धामी ने गिनाईं केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियां
उत्तराखण्डदेहरादून

उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी संयुक्त मोर्चा के प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री डॉ० प्रेमचंद अग्रवाल से की मुलाकात

आकाश ज्ञान वाटिका, 3 जनवरी 2024, बुधवार, देहरादून। उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी संयुक्त मोर्चा के प्रतिनिधिमंडल ने संसदीय कार्य मंत्री डॉ० प्रेमचंद अग्रवाल से मुलाकात की। उन्होंने क्षैतिज आरक्षण को लेकर प्रवर समिति की रिपोर्ट विधानसभा से शीघ्र लागू करने की माँग की। जिस पर मंत्री डॉ० अग्रवाल ने विधानसभा का जल्दी सत्र बुलाकर प्रवर समिति की रिपोर्ट पटल पर रखने की बात कही।

बुधवार को प्रतिनिधिमंडल ने विधानसभा में मंत्री डॉ० अग्रवाल ने मुलाकात की। उन्होंने कहा कि राजकीय सेंवाओं में क्षैतिज आरक्षण को लेकर प्रवर समिति की रिपोर्ट पर अभी तक अमल नहीं हुआ है। उन्होंने संसदीय कार्यमंत्री डॉ० अग्रवाल से प्रवर समिति की रिपोर्ट को जल्दी विधानसभा से पारित कराने की माँग की।

मंत्री डॉ० अग्रवाल ने बताया कि बहुत जल्द धामी सरकार विधानसभा का सत्र बुलाने जा रही है, जिसमें उनके द्वारा विधानसभा अध्यक्ष को सौंपी गई प्रवर समिति की रिपोर्ट को रखा जाएगा। बताया कि इस रिपोर्ट पर चर्चा के बाद लागू भी किया जाएगा।

मंत्री डॉ० अग्रवाल ने बताया कि प्रवर समिति को लेकर बनाया गया ड्राफ्ट आंदोलनकारियों को समर्पित है। बताया कि राज्य सरकार आंदोलनकारियों के विकास के लिए कटिबद्ध है। बताया कि इसी सत्र में क्षैतिज आरक्षण लागू कराया। उन्होंने बताया कि आंदोलनकारियों को निश्चित रूप से लाभ मिलेगा।

इस मौके पर मंच के बाल गोविंद डोभाल, सावित्री पंवार, संगीता रावत, हरदेव रावत, अभिषेक बिष्ट, क्रांति कुकरेती, विजयेश नवानी, अम्बुज शर्मा, यशवंत रावत, धर्मेद्र बिष्ट, वीरेंद्र रावत, भानु रावत, शारदा बहुगुणा, सन्तन रावत, चक्रपाणि श्रीयाल सहित अन्य उपस्थित रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!