Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंविशेष

देहरादून स्मार्ट सिटी लिमिटेड ने स्मार्ट सिटीज इंडिया अवार्ड्स-2022 की सेफ सिटी श्रेणी के अंतर्गत जीता अवार्ड

जिलाधिकारी/मुख्य कार्यकारी अधिकारी स्मार्ट सिटी लि० डाॅ० आर. राजेश कुमार ने प्राप्त किया स्मार्ट सिटीज इंडिया अवार्ड्स-2022 की सेफ सिटी श्रेणी के अंतर्गत में अवार्ड

आकाश ज्ञान वाटिका, 25 मार्च 2022, शुक्रवार, देहरादून (जि.सू.का.)। देहरादून स्मार्ट सिटी लिमिटेड ने स्मार्ट सिटीज इंडिया अवार्ड्स-2022 की सेफ सिटी श्रेणी के अंतर्गत में अवार्ड  जीता है। प्रगति मैदान दिल्ली में आज 25 मार्च  2022 को ITPO (Indian Trade Promotion Organisation) द्वारा आयोजित अवॉर्ड सेरेमनी में राज्य मंत्री सुक्ष्म, लघु और मध्यम मंत्रालय भारत सरकार भानु प्रताप सिंह वर्मा एवं सयुंक्त सचिव, विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय, भारत सरकार श्रीमती अंजू भल्ला द्वारा यह पुरस्कार जिलाधिकारी/मुख्य कार्यकारी अधिकारी स्मार्ट सिटी लि० डाॅ० आर. राजेश कुमार को प्रदान किया गया।

ज्ञातव्य है कि सेफ सिटी श्रेणी में देहरादून स्मार्ट सिटी के दून इंट्रीगेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर का नामंकन किया गया था, जिसके अन्तर्गत देहरादून स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा दून इंट्रीगेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर परियोजना के अन्तर्गत किये जा रहे अलग-अलग कार्यो का एक प्रपोजल सबमिट किया गया था। जिनमे शहर को सुरक्षित शहर बनाने के लिए दून इंट्रीगेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर के अंतर्गत देहरादून शहर में लगभग 536 अलग अलग स्थानो पर कैमेरे स्थापित किये गये हैं, जिसके माध्यम से अब तक कुल चालान 41567 किये जा चुके है, इससे तेज वाहन  चलाने वालों पर रोक लगाई गयी है, इसके अलावा शहर में 107 स्थानो  पर एमरजेंसी कॉल बॉक्स (ECB) स्थापित किये गए हैं, 24 स्थानो पब्लिक अनोउंसमेंट सिस्टम (PAS) लगाए गए हैं, 50 वैरेबल मैसेज डिस्प्ले बोर्ड (VMD) लगाए गए हैं, सिटी एंट्री एग्जिट एवं एंट्री पॉइंट्स  पर 58 ऑटोमैटिक नंबर प्लेट रेकग्नाइजेशन (ANPR) कैमरे स्थापित किये गए हैं, उपरोक्त कार्यों के आधार पर देहरादून स्मार्ट सिटी लिमिटेड ने यह अवार्ड जीता है।  

जिलाधिकारी/ मुख्य कार्यकारी अधिकारी स्मार्ट सिटी परियोजना लि० डॉ० आर. राजेश कुमार ने कहा कि विभिन्न स्तरों पर राज्य सरकार एवं केन्द्र सरकार द्वारा देहरादून स्मार्ट सिटी को सहयोग प्राप्त हो रहा है, जिससे देहरादून स्मार्ट सिटी को एक पृथक पहचान मिल रही है। देहरादून स्मार्ट सिटी ने अपने कार्यों के आधार पर कई पुरस्कार भी अर्जित किए हैं। पुरस्कारों से कार्यों को पहचान मिलने के साथ ही टीम में मनोबल में भी वृद्धि होती है। उन्होंने कहा कि डीआईसीसीसी (दून इंट्रीगेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर) का पूर्ण उपयोग करके देहरादून सिटी को और भी अधिक सुरक्षित बनाए जाने का प्रयास किया जाएगा।

इस अवसर पर अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी स्मार्ट सिटी लि०/अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व के.के. मिश्रा सहित स्मार्ट सिटी परियोजना लि० के अधिकारी/कार्मिक उपस्थित रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!