Breaking News :
>>इगास के रंग में रंगे सूचना महानिदेशक व उपाध्यक्ष MDDA बंशीधर तिवारी, पहाड़ी गीतों पर जमकर थिरके>>भारतीय क्रिकेट के दिग्गज तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट को कहा अलविदा>>सीएम धामी ने रूप चतुर्दशी (छोटी दीपावली) पर समस्त प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं>>बॉक्स ऑफिस पर सूर्या की ‘सीन’ का धमाका, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये>>युवाओं के लिए खुशखबरी, उत्तराखंड लोक सेवा आयोग में 54 पदों पर निकली भर्ती>>‘राइज एंड फॉल 2’ के विनर बने शहजाद पूनावाला, जीती ट्रॉफी और 35 लाख रुपये>>लोकगायक नरेंद्र सिंह नेगी और अभिनेता हेमंत पांडे लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित>>केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह एवं मुख्यमंत्री धामी ने किया 62 विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास>>अब बुजुर्गों तक सीमित नहीं घुटनों का दर्द, कम उम्र के लोग भी हो रहे प्रभावित; जानें इसके कारण और बचाव के तरीके>>दुर्गम हिमालयी क्षेत्र में SDRF का सर्च एवं रेस्क्यू अभियान जारी, अब तक 07 शव बरामद>>जयपाल मालवीय ने रचा इतिहास, विश्व चैंपियनशिप में जीता रजत पदक>>मुख्यमंत्री धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी धनतेरस की शुभकामनाएं>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखण्ड फिल्म पुरस्कारों को दी मंजूरी>>बॉक्स ऑफिस पर ‘रामायण’ का धमाका, पहले दिन ही पार किया 60 करोड़ का आंकडा>>धामी सरकार में पर्यटन सुविधाओं को विस्तार, चमोली के वाण में 1.36 करोड़ से बनेगी आधुनिक सतही पार्किंग>>लामबगड़ में भीषण सड़क हादसा, बोलेरो पिकअप और किआ कार की भिड़ंत में 7-8 लोग घायल>>रंगारंग प्रस्तुतियों और बॉलीवुड गायक वरुण जैन की शानदार परफॉर्मेंस के साथ ‘धरोहर-2026’ का भव्य समापन>>केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दौरे को लेकर दून में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद>>अमित शाह के दौरे और धनतेरस को लेकर देहरादून में ट्रैफिक प्लान जारी, कई रूट डायवर्ट>>जिलाधिकारी ने नगर निगम श्रीनगर के विभिन्न अनुभागों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की, दिए आवश्यक निर्देश
उत्तराखण्ड

देहरादून में एसआईआर के बाद 39,92 मतदाता बढ़े, अंतिम सूची जारी

जिले में अब 11,94,797 मतदाता पंजीकृत, 36,042 नए नाम जुड़े और 32,050 हटाए गए

सभी 10 विधानसभा क्षेत्रों की मतदाता सूची राजनीतिक दलों को सौंपी गई, जिले में बनाए गए 2,045 पोलिंग स्टेशन

देहरादून :  विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम के सफल संपादन के बाद शनिवार, 03 अक्टूबर को जनपद देहरादून की फोटोयुक्त मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन कर दिया गया। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर अंतिम मतदाता सूची की विस्तृत जानकारी साझा की। इस दौरान सभी राजनीतिक दलों को विधानसभा क्षेत्रों की फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली और सर्विस निर्वाचक नामावली की हार्ड कॉपी एवं सॉफ्ट कॉपी उपलब्ध कराई गई।

जिलाधिकारी ने एसआईआर कार्यक्रम में सहयोग के लिए राजनीतिक दलों का आभार व्यक्त करते हुए आगामी निर्वाचन प्रक्रिया में भी सहयोग की अपील की। उन्होंने कहा कि निर्वाचन संबंधी सभी दायित्वों का निर्वहन भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप निष्पक्षता एवं पारदर्शिता के साथ किया जाना सुनिश्चित किया जाए।

जिले में अब 11.94 लाख से अधिक मतदाता

जिलाधिकारी ने बताया कि 14 जुलाई 2026 को प्रकाशित प्रारूप मतदाता सूची के अनुसार जनपद में 11,90,805 मतदाता पंजीकृत थे। इनमें 6,15,349 पुरुष, 5,75,404 महिलाएं और 52 ट्रांसजेंडर मतदाता शामिल थे। विशेष गहन पुनरीक्षण के बाद अंतिम मतदाता सूची में कुल मतदाताओं की संख्या बढ़कर 11,94,797 हो गई है। इनमें 6,17,041 पुरुष, 5,77,706 महिलाएं और 50 ट्रांसजेंडर मतदाता शामिल हैं। अंतिम सूची में 9,371 सर्विस मतदाता भी पंजीकृत हैं।

उन्होंने बताया कि पुनरीक्षण प्रक्रिया के दौरान 36,042 नए मतदाताओं के नाम सूची में जोड़े गए, जबकि मृत्यु, स्थानांतरण एवं अन्य कारणों से 32,050 नाम हटाए गए। इस प्रकार प्रारूप सूची की तुलना में अंतिम मतदाता सूची में कुल 3,992 मतदाताओं की शुद्ध वृद्धि दर्ज की गई।

सहसपुर में सर्वाधिक मतदाता

विधानसभा क्षेत्रवार आंकड़ों के अनुसार सहसपुर में सर्वाधिक 1,60,507 मतदाता पंजीकृत हैं। इसके बाद धर्मपुर में 1,50,400, डोईवाला में 1,46,980, रायपुर में 1,38,164 और ऋषिकेश में 1,25,553 मतदाता हैं।

इसी प्रकार चकराता विधानसभा क्षेत्र में 1,04,060, विकासनगर में 1,00,402, मसूरी में 98,953, देहरादून कैंट में 89,209 तथा राजपुर रोड विधानसभा क्षेत्र में 80,569 मतदाता पंजीकृत हैं। जिले की सभी 10 विधानसभा क्षेत्रों में कुल 2,045 मतदान केंद्र निर्धारित किए गए हैं।

राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि रहे मौजूद

बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी अभिनव शाह, निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी रविन्द्र ज्वांठा तथा जिला निर्वाचन अधिकारी नरेन्द्र देवली सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। इनमें भारतीय जनता पार्टी के अरविंद कुमार जैन एवं महेश गुप्ता, सीपीआई (एम) के अनंत आकाश, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के जसविंदर सिंह एवं सुनील जायसवाल, बहुजन समाज पार्टी के सतेन्द्र कुमार एवं सतेन्द्र चोपड़ा तथा आम आदमी पार्टी के कमल राणा शामिल रहे। जनपद के सभी संबंधित निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (ईआरओ) वर्चुअल माध्यम से बैठक में शामिल हुए।