Breaking News :
>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंदेश

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने चीन सीमा पर सेना के जवानों के साथ मनाया दशहरा

चमोली के औली सैन्‍य स्‍टेशन पहुँचकर जवानों के साथ किया शस्‍त्र पूजन।

आकाश ज्ञान वाटिका, 05 अक्टूबर 2022, बुधवार, देहरादून। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह चीन सीमा पर सेना के जवानों के साथ दशहरा मनाने उत्‍तराखंड पहुंचे हैं। बुधवार को वह चमोली के औली सैन्‍य स्‍टेशन पहुंचे और यहां जवानों के साथ शस्‍त्र पूजन किया। इसके बाद वह बदरीनाथ धाम पहुंचे और भगवान बदरीश की पूजा-अर्चना कर देश की विकास और उन्‍नति का आशीर्वाद मांगा। 

इससे पहले शस्‍त्र पूजन के बाद राजनाथ सिंह ने कहा कि उत्‍तराखंड दुनिया में एक मात्र ऐसा देश है जहां शस्‍त्रों की पूजा की जाता है।इस दौरान उन्‍होंने कहा कि हमें विश्वास है कि हमारा देश हमारे सशस्त्र बलों के हाथों में सुरक्षित है। हमारे सशस्त्र बलों और अर्धसैनिक बलों के जवान हमारे देश का गौरव हैं।

बुधवार को रक्षा मंत्री दशहरा के पावन पर्व पर शस्त्र पूजन में शामिल हुए। उनका चमोली जिले के माणा में चीन सीमा पर सेना की रताकोण पोस्ट और औली में दशहरा मनाने का कार्यक्रम है। यदि मौसम अनुकूल नहीं रहा तो वह दून के बीरपुर में शस्त्र पूजन में शामिल होंगे। वह बदरीनाथ भी जा सकते हैं।

मंगलवार शाम उत्तराखंड पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

उत्‍तराखंड के दो दिवसीय दौरे पर वह मंगलवार शाम उत्तराखंड पहुंचे। उनके साथ थल सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे भी रक्षा मंत्री के साथ आए हैं। रक्षा मंत्री मंगलवार शाम जौलीग्रांट स्थित देहरादून एयरपोर्ट पहुंचे। जहां मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने उनका स्वागत किया।

जिसके बाद वह सेना के एमआइ हेलीकाप्टर से गढ़ी कैंट स्थित जीटीसी हेलीपैड पहुंचे। यहां सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी, हरिद्वार सांसद डा. रमेश पोखरियाल निशंक, राज्यसभा सदस्य नरेश बंसल, कैंट विधायक सविता कपूर व अन्य भाजपा नेताओं ने उनका स्वागत किया।

रात को रक्षा मंत्री गढ़ी कैंट में आयोजित ‘बड़ा खाना’ में शामिल हुए। इस दौरान सेना के जवानों ने देशभक्ति के गीत प्रस्तुत किए। रक्षा मंत्री ने सेना के जवानों के साथ बातचीत भी की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी, थल सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे समेत कई वरिष्ठ सैन्य अधिकारी मौजूद रहे

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!