Breaking News :
>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरें

अयोध्या में 1 नवंबर 2021 से दीपोत्सव शुरू

  • एक साथ लाखों दीये रचेंगे नया विश्व कीर्तिमान

आकाश ज्ञान वाटिका, 1 नवम्बर 2021, सोमवार, लखनऊ। उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग की ओर से अयोध्या में इस बार दीपावली के दीपोत्सव को पहले से और भी ज्यादा भव्य और वैश्विक पटल पर अविस्मरणीय बनाया जा रहा है। इसके लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ के नेतृत्व में प्रदेश भर में दीपोत्सव 2021 मनाने का आयोजन किया गया है। इसमें सबसे ज्यादा खास अयोध्या में मनाए जाने वाला पांच दिवसीय दीपोत्सव 2021 है। सम्पूर्ण अयोध्या में 12 लाख दीपों का प्रज्ज्वलन किया जाएगा। इसमें राम की पैडी पर नौ लाख दीप जलाकर कर वर्ल्ड रिकार्ड बनाया जाएगा।

वहीं अयोध्या नगर क्षेत्र में तीन लाख दीपों का प्रज्ज्वलन किया जाएगा। अयोध्या के तट रामायण की गाथा को भी अमर बनाया जाएगा। साथ ही लेजर लाइट में भव्य रामायण का हेरिटेज लुक में शो दिखाया जाएगा। 5 दिवसीय दीपोत्सव को विश्व स्तर पर यादगार बनाए जाने का प्रयास किया जा रहा है।

3 नवंबर 2021 को दिवाली की पूर्व संध्या पर दीपोत्सव समारोह के दौरान उत्तर प्रदेश के हर गांव से पांच मिट्टी के दीपक अयोध्या को रोशन करने में मदद करेंगे। एक नवंबर से दीपोत्सव शुरू हो रहा है। मुख्य आयोजन तीन नवंबर को होगा। इस दिन मां सरयू का नौ लाख दीपों से श्रृंगार किया जाएगा। इसके लिए उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिलों के संबंधित जिलाधिकारियों को यह सुनिश्चित करने का काम सौंपा गया है कि राज्य के 90 हजार से अधिक गांवों में से प्रत्येक से पांच मिट्टी के दीपक समय पर अयोध्या पहुंचें।

इस साल मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घोषणा की है कि अयोध्या में दीपोत्सव पर 12 लाख दीये (मिट्टी के दीपक) जलाए जाएंगे। साथ ही उत्तर प्रदेश के शहरी क्षेत्रों में पीएम और सीएम की आवास योजनाओं के अनुमानित नौ लाख लाभार्थी अपने घर के बाहर एक-एक दीया जलायेंगे। इस दीपोत्सव में कम से कम नौ लाख दीये जलाने का लक्ष्य पूरा करने के लिए पर्यटन विभाग कम से कम 12 लाख मिट्टी के दीये जलाने की योजना बना रहा है ताकि 2022 के विधानसभा चुनावों से पहले आखिरी दीपोत्सव के दौरान एक नया विश्व रिकॉर्ड बनाया जा सके।

2017 के बाद से योगी आदित्यनाथ सरकार अयोध्या में दीपोत्सव समारोह आयोजित कर रही है, जिसकी शुरुआत उद्घाटन 51 हजार दीयों से वर्ष 2019 में 4,04,226 मिट्टी के दीयों, वर्ष 2020 में 6,06,569 मिट्टी के दीयों तक होकर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुई है। पर्यटन विभाग की ओर मिली जानकारी के अनुसार दीपोत्सव समारोह के लिए राज्य के प्रत्येक गांव में पांच मिट्टी के दीपक देने का निर्णय में लखनऊ में आयोजित एक बैठक में राज्य स्तर पर लिया गया है। इस पहल के लिए जिलाधिकारियों को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

उत्तर प्रदेश के पर्यटन मंत्री नीलकंठ तिवारी ने कहा कि यह एक स्वागत योग्य कदम है जो राज्य के सभी गांवों और जिलों को अयोध्या में समारोह का बनेंगे। जिला पर्यटन विभाग के अधिकारी, डीएम की देखरेख में, राज्य भर के निर्वाचित ग्राम प्रधानों और ग्रामीण कुम्हारों से संपर्क करेंगे ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि ये 4.5 लाख से अधिक दीये मिल सकें। गांवों में प्रयागराज जिले के लगभग 2800, प्रतापगढ़ जिले के 2000 से अधिक, कौशांबी के 800 से अधिक और फतेहपुर जिले के 1300 से अधिक गांव शामिल हैं।

अयोध्या के घाट पर हेरिटेज व रामायण का लेजर शो से इस साल अयोध्या में आयोजित दीपोत्सव समारोह के पांचवें संस्करण का मुख्य आकर्षण है। एक नवंबर से राम की पैड़ी में पांच दिवसीय समारोह को भव्य बनाने की तैयारी जोरों पर है। घाट एक राजसी स्थल में बदलेगा जिसमें रामायण का एक लेजर शो दिखाया जाएगा। इसे पूरी तरह से हेरिटेज लुक दिया जा रहा है और इसे रामायण की विभिन्न विशेषताओं के साथ चित्रित किया जा रहा है। इसके लिए राज्य सरकार ने मोजाटो नामक एक कंपनी को अनुबंधित किया है।

दीपोत्सव समारोह के लिए सरयू घाट और राम कथा पार्क को भी नया रूप दिया जा रहा है। फ्रांसीसी कलाकार चिफुमी इन स्थानों के पास की दीवारों पर रामकथा को फिर से जीवंत कर रहे हैं। इस साल राज्य सरकार अयोध्या में दीपोत्सव का अंतिम संस्करण भव्य पैमाने पर चाहती है। पर्यटन मंत्री नीलकंठ तिवारी जी ने कहा कि ये दीपोत्सव वैश्विक पटल पर भगवान राम की अयोध्या को और अधिक विख्यात कर देगा। इस त्योहार के मौके पर शहर को पर्यटकों के लिए सुरक्षित रखने से लेकर हर तरह की सुविधा का ध्यान रखा जा रहा है। आयोजन के लिए अयोध्या प्रशासन पूरी तरह से चौकसी बरत रहा है।

अयोध्या में तीन नवंबर को कुल 12 लाख दीये रोशन किये जाएंगे। पर्यटन विभाग राम की पैड़ी पर नौ लाख दीये एक साथ जलाकर गिनीज वर्ल्ड बनाया जाएगा। वहीं अयोध्या नगर में तीन लाख दीए जलाए जाएंगे। इस आयोजन को जज करने के लिए गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स की एक टीम अयोध्या में होगी। विश्व रिकॉर्ड बनाने के लिए मिट्टी के एक दीया को कम से कम पांच मिनट तक जलाना होगा। इसके लिए आयोजकों ने प्रत्येक मिट्टी के दीए के लिए 40 मिलीलीटर (एमएल) तेल का उपयोग करने का निर्णय लिया है।

रामकी पैड़ी पर अब दस लाख दो हजार दीपकों को जलाने की तैयारी है। इसके लिए दो कैनाल पर भी दीपक सजाए जाएंगे। हर घाट पर दीपकों की संख्या में पांच-पांच प्रतिशत की वृद्धि की गई है। यह प्रयास भी किया जाएगा कि गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड  रिकार्ड में नौ लाख दीपक अंकित हों। अभी तक 32 घाटों पर सात लाख 51 हजार दीपक जलाकर विश्व कीर्तिमान बनाने का लक्ष्य रखा गया था। वहीं दीपोत्सव का उल्लास अब रामनगरी में दिखने लगा है। रामकी पैड़ी दुल्हन की भांति नजर आ रही है। लेजर शो और लाइटिंग से रामकी पैड़ी देखते ही बन रही है। रविवार को दीपोत्सव की तैयारियों का शंखनाद किया गया। रविवार की शाम को बड़ी संख्या में लोग पैड़ी पर पहुंचे और लाइटिंग आदि का आनंद उठाया। शहर के बाकी हिस्सों को भी दीपावली के लिए सजाया जा रहा है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!