Breaking News :
>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंराजनैतिक-गतिविधियाँ

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव-2022 में सबसे युवा प्रत्याशी दीपक बिजल्वाण ने छात्र राजनीति से शुरू किया अपना राजनीतिक सफर

दीपक बिजल्वाण जिला पंचायत अध्यक्ष बनने से लेकर अब तक लगातार चर्चाओं में रहे हैं

आकाश ज्ञान वाटिका, 23 जनवरी 2022, रविवार, देहरादून/उत्तरकाशी। दीपक बिजल्वाण का राजनीतिक सफर छात्र राजनीति से शुरू हुआ। दीपक बिजल्वाण सबसे पहले पुरोला महाविद्यालय में छात्र संघ चुनाव में कूदे। वहां ये जीता का जो सफर शुरू हुआ, जिला पंचायत अध्यक्ष बनने तक लगातार जारी रहा। अब दीपक बिजल्वाण विधानसभा चुनाव में यमुनोत्री से कांग्रेस के प्रत्याशी हैं। दीपक बिजल्वाण जिला पंचायत अध्यक्ष बनने से लेकर अब तक लगातार चर्चाओं में हैं।

राजनीति में पक्ष और विपक्ष ना हो तो राजनीति ही क्या ? दीपक के विरोधी हमेशा से दीपक को निशाना बनाते आए हैं। जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव और उसके बाद काफी समय तक उनके साथ रहने वाले कुछ लोग उनसे दूर हो गए। लेकिन, अपने कार्यकाल में तमाम विवादों के बाद भी दीपक बिजल्वाण की लोकप्रिता में कोई कमी नहीं आई है। युवाओं के बीच उनको जबरदस्त क्रेज देखने को मिलता है। दीपक को इन्हीं युवाओं पर भरोसा है कि 2022 के चुनावी समर में वो उनके साथ खड़े होंगे।

दीपक बिजल्ल्वाण की उम्र इस समय महज 36 साल की उम्र में यह बड़ी उपब्धि हासिल की है। छात्र राजनीति के अलावा दीपक बिजल्वाण एनएसयूआई और यूथ कांग्रेस में भी राष्ट्रीय स्तर पर पदाधिकारी भी रह चुके हैं। यूथ कांग्रेस में भी दीपक ने चुनाव में जाकर जीत हासिल की थी। युवाओं के साथ काम करने का लंबा अनुभव है। दीपक की खास बात यह है कि वो युवाओं के साथ उन्हीं की तरह रहते हैं और अपने से बड़ी के लोगों को भी पूरा सम्मान देते हैं। दीपक के पिता किसान कांग्रेस के बड़े नेताओं में सुमार थे। उनके निधन के बाद दीपक ने ही परिवार को संभाला और खुद भी राजनीति के कंटीले सफर पर मजबूती से आगे बढ़े।

इसके अलावा महिलाओं के बीच भी दीपक भी खास पकड़ है। दीपक भी हर साल राखी के त्यौहार पर विधानसभा क्षेत्र की हजारों महिलाओं को तोहफे देते हैं। पिछले साही जहारों महिलाओं ने दीपक को राखी बांधी थी। दीपक बिजल्वाण लोगों सुख-दु:ख में खड़े नजर आते हैं। क्षेत्र में रहने के अलावा उनको ज्यादा समय देहरादून के अस्पतालों में गुजरता है। जहां वो क्षेत्र से आए लोगों की हर तरह से मदद करते हैं। यही बात लोगों को भाती है।

लेकिन आज दीपक बिजल्वाण को प्रत्याशी बनाये जाने पर कांग्रेस ओ.बी.सी. प्रकोष्ठ के प्रदेश रहे संजय डोभाल दीपक बिजल्वाण के साथ-साथ पार्टी हाई कमान पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। संजय डोभाल ने यहाँ तक कह डाला कि जो पार्टी कभी गाँधी-नेहरू परम्परा वाली होती थी अब दलालों एवं भ्रष्टाचारियों के चंगुल में आ गयी है। अब सच क्या है यह इसका निरयण तो जनता को करना है एवं सोचना पार्टी को है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!