Breaking News :
>>आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री घोषणाओं की समीक्षा, विभागों को कार्य शीघ्र पूरा करने के निर्देश>>गैस और तेल संकट को लेकर हरक सिंह रावत का केंद्र सरकार पर हमला>>हेमकुंड साहिब के कपाट 23 मई को खुलेंगे, यात्रा की तैयारियां शुरू>>रोजाना दूध में मखाना मिलाकर पीने से शरीर को मिलते हैं कई स्वास्थ्य लाभ>>पुष्कर सिंह धामी ने 63 सफाई निरीक्षकों को दिए नियुक्ति पत्र>>जनरल बिपिन रावत की जयंती पर उन्हें पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि देते सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी>>मशहूर हेयर स्टाइलिस्ट मार्से पेड्रोजो का निधन, फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर>>उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज, बारिश और बर्फबारी से फिर लौटी ठंड>>कटक के एससीबी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में लगी आग से 11 लोग घायल, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जताया गहरा शोक>>जनरल बिपिन रावत की जयंती पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने किया भावपूर्ण स्मरण>>बूथ जीता, चुनाव जीता के मूलमंत्र पर चुनाव तैयारी मे जुटे कार्यकर्ता: चुग>>दून में अंतरराष्ट्रीय जूनियर टेनिस टूर्नामेंट शुरू>>डाइट में ये छोटे बदलाव करने से घटा सकते हैं तेजी से वजन, जानिए एक्सपर्ट की सलाह>>किसान केवल अन्नदाता ही नहीं बल्कि राष्ट्र के सच्चे नायक भी हैं- मुख्यमंत्री धामी>>राजकुमार राव की नई फिल्म ‘रफ्तार’ का ऐलान, रिलीज तारीख भी आई सामने>>पिथौरागढ़ सीमांत क्षेत्र से नगर पंचायत अध्यक्ष समेत कई जनप्रतिनिधि भाजपा में शामिल>>उत्तराखंड में बढ़ी वनाग्नि की घटनाएं, फायर सीजन में अब तक 73 मामले दर्ज>>महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने महिला हेल्प डेस्क एवं साइबर सेल का किया औचक निरीक्षण>>मुखानी पुलिस ने चोरी के आरोपी को किया गिरफ्तार, 13 लाख के जेवरात और नकदी बरामद>>केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, सोनम वांगचुक होंगे जेल से रिहा
उत्तराखण्ड

चीला रेंज में पहाड़ी से गिरकर मादा हाथी की मौत

रायवाला, देहरादून : राजाजी टाइगर रिजर्व की चीला रेंज में एक वयस्क मादा हाथी की मौत हो गई है। वन कर्मियों ने बताया कि पहाड़ी से फिसलकर गिरने से उसकी मौत हुई है।

दोपहर करीब एक बजे चीला रेंज की हाजरा बीट में गश्त पर निकले वन कर्मियों को घटना का पता चला। इसकी सूचना उच्च अधिकारियों को दी गई। रेंज अधिकारी अनिल पैन्यूली ने बताया कि पेड़ से चारा पत्ती खाते हुए मादा हाथी पहाड़ी से फिसल गई।

हाथी के चिंघाड़ने की आवाज सुनकर गश्ती टीम मौके पर पहुंची। लेकिन, तब तक हाथी की मौत हो चुकी थी। हाथी की उम्र करीब 25 वर्ष बताई जा रही है। शव को जंगल में दफन किया गया है। हाथी के साथ एक ढाई वर्ष का शिशु हाथी भी था जो कि सुरक्षित है। उसे झुंड में मिलाने की कोशिश की जा रही है।

लगातार बढ़ रही हाथियों की असमय मौतें

राजाजी टाइगर रिजर्व में हाथियों की असमय मौत की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। बीते दो वर्ष में एक दर्जन से अधिक हाथियों की भिन्न-भिन्न परिस्थितियों में यहां मौत हो चुकी है। राजाजी टाइगर रिजर्व एशियाई हाथियों की प्रमुख सैरगाह के रूप में मशहूर है। पार्क की लगभग सभी रेंजों में काफी संख्या में हाथी मौजूद हैं।

हालांकि, मानवीय हस्तक्षेप के चलते झुंडों में हाथियों की संख्या घटी है। वहीं आए दिन विभिन्न कारणों से हाथियों की मौत की घटनाएं भी सामने आ रही हैं। इससे पार्क प्रशासन ङ्क्षचतित तो दिखता है, लेकिन हाथियों को बचाने के कोई ठोस उपाय पार्क प्रशासन नहीं कर पाया है। कई बार तो वन कर्मियों को घटना का पता ही काफी दिन बाद चलता है।

बीते दो साल में पार्क में भिन्न-भिन्न कारणों से 13 हाथी जान गंवा चुके हैं। राजाजी टाइगर रिजर्व के निदेशक सनातन सोनकर का कहना है कि हाथियों की इस तरह मौत होना दुखद है। पार्क में हाथियों को संरक्षित करने के लिए अधिक प्रयास किए जाएंगे। वनकर्मियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि गश्त में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

इस तरह हुई हाथियों की मौत

15 सितंबर 2016: हरिद्वार रेंज में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर मादा हाथी व उसके बच्चे की मौत।

छह अक्टूबर 2016: श्यामपुर रेंज में पहाड़ी से गिरकर हाथी के बच्चे की मौत।

15 अक्टूबर 2016 : मोतीचूर रेंज में ट्रेन की चपेट में आकर मादा हाथी की मौत।

सात नवंबर 2016:  हरिद्वार प्रभाग की कांसरो नदी में मादा हाथी की मौत।

29 नवंबर 2016: चीला रेंज की सोनी स्रोत पुलिस चौकी के पास जंगल में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर मादा हाथी की मौत।

24 दिसंबर 2016: राजाजी टाइगर रिजर्व की रवासन यूनिट में पहाड़ी से गिरकर हथिनी की मौत।

चार फरवरी 2017: राजाजी टाइगर रिजर्व की चीला रेंज के पालतू हाथी योगी की रहस्यमयी बीमारी से मौत।

23 मार्च 2017: राजाजी टाइगर रिजर्व की हरिद्वार रेंज के खड$खड़ी कंपार्टमेंट के जंगल में हाथी का सड़ा-गला शव मिला।

27 अप्रैल 2017 : चीला रेंज के मुंडाल कम्पार्टमेंट में आपसी संघर्ष में वयस्क नर हाथी की मौत।

01 सितंबर 2017: चीला रेंज में बाड़े में घुसकर जंगली हाथी ने पार्क के पालतू हाथी राजा को मौत के घाट उतारा।

17 फरवरी 2018 : कांसरो रेंज में ट्रेन की चपेट में आने से शिशु हाथी की मौत।

21 मार्च 2018 : कांसरो रेंज में ट्रेन की चपेट में आने से मादा हाथी की मौत।

05 अप्रैल 2018: चीला रेंज में पहाड़ी से गिरकर मादा हाथी की मौत।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!