Breaking News :
>>देहरादून में 50 बीघा की अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, मौके पर सीलिंग>>तकनीकी शिक्षा विभाग को मिले 9 कर्मशाला अधीक्षक>>छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तिथि नजदीक, 30 सितम्बर तक ऑनलाइन आवेदन का अवसर>>डिजिटल यूथ महोत्सव में विजेताओं की रही धूम, डीएम ने किया सम्मानित>>आईआरसीटीसी मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी की बड़ी कार्रवाई, 44.75 करोड़ की संपत्तियां जब्त>>उत्तराखंड को खेल भूमि बनाने कि दिशा में आउट ऑफ़ टर्न जॉब होगा मील का पत्थर साबित- रेखा आर्या>>नितिन नवीन के बयान पर गणेश गोदियाल का पलटवार, बोले- भाजपा को कांग्रेस को ज्ञान देने का अधिकार नहीं>>पेट रोज साफ नहीं होता? कब्ज समझकर न करें नजरअंदाज, इन बीमारियों का हो सकता है संकेत>>13 सितंबर को देहरादून में होंगी सीडीएस, एनडीए एवं एनए की परीक्षाएं>>देहरादून बार एसोसिएशन को जल्द मिलेगा अपना प्रोफेशनल ऑफिस भवन>>ऋषिकुल को आयुर्वेद, योग और भारतीय ज्ञान परंपरा के विशिष्ट केंद्र के रूप में विकसित किया जाए- मुख्यमंत्री>>‘शक: ट्रस्ट नो वन’ का ट्रेलर हुआ जारी, जानिये कब और कहां देख सकेंगे वेब सीरीज>>ज्योलिकोट क्षेत्र में जल जनित रोगों की रोकथाम को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, सचल चिकित्सा वाहन तैनात>>आयुष्मान योजना के तहत सूचीबद्ध और गैर-सूचीबद्ध अस्पताल में इलाज के दौरान कोई परेशानी हो तो सीएमओ से करें संपर्क>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से मिले लेखक मुकेश लाल>>महिला एशिया कप 2026- बांग्लादेश को 40 रनों से हराकर फाइनल में पहुंचा भारत>>ऋषिकेश में अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, तीन गिरफ्तार>>देहरादून में 14 से 30 सितंबर तक चलेगा विशेष नशामुक्ति शपथ अभियान>>गड़ूल सूर्यधार में 150 बीघा अवैध भू-विन्यास पर एमडीडीए का शिकंजा, ध्वस्तीकरण की कार्रवाई>>ज्योलिकोट एवं आसपास के क्षेत्रों में जलजनित रोगों की स्थिति पर स्वास्थ्य विभाग की सतत निगरानी : स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल
उत्तराखण्ड

छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तिथि नजदीक, 30 सितम्बर तक ऑनलाइन आवेदन का अवसर

पात्र छात्र-छात्राएं अंतिम तिथि का इंतजार न करें, राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल पर समय से पूरा करें आवेदन

पौड़ी। समाज कल्याण एवं जनजाति कल्याण विभाग द्वारा संचालित ऑनलाइन पूर्वदशम एवं दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजनाओं के लिए शैक्षणिक वर्ष 2026-27 में आवेदन की अंतिम तिथि अब नजदीक है। पात्र छात्र-छात्राएं 30 सितम्बर, 2026 तक राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। विभाग ने विद्यार्थियों से अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूर्ण करने की अपील की है।

जिला समाज कल्याण अधिकारी रोहित दुबड़िया ने बताया कि छात्रवृत्ति के लिए आवेदन करने से पूर्व विद्यार्थियों को राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल पर वन टाइम रजिस्ट्रेशन (ओटीआर) कर ओटीआर नम्बर प्राप्त करना होगा। इसके बाद ओटीआर के माध्यम से लॉग इन कर ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने के साथ आवश्यक अभिलेख पोर्टल पर अपलोड करने होंगे। उन्होंने बताया कि ओटीआर एवं आधार सीडिंग प्रक्रिया से संबंधित मार्गदर्शी वीडियो विभागीय वेबसाइट पर उपलब्ध हैं।

उन्होंने बताया कि छात्रवृत्ति की धनराशि सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में हस्तांतरित की जाएगी। इसके लिए पात्र विद्यार्थियों का बैंक खाता आधार से लिंक होना आवश्यक है तथा छात्रवृत्ति प्राप्त होने तक बैंक खाता सक्रिय रखना होगा। विद्यार्थियों को आवेदन के दौरान अपनी श्रेणी तथा संबंधित छात्रवृत्ति योजना का सही चयन करने की भी अपील की गई है।

जिला समाज कल्याण अधिकारी ने शैक्षणिक संस्थानों से भी पात्र विद्यार्थियों को आवेदन प्रक्रिया में आवश्यक सहयोग प्रदान करने तथा प्राप्त आवेदनों का समयबद्ध सत्यापन सुनिश्चित करने का अनुरोध किया है। उन्होंने कहा कि अंतिम तिथि में कम समय शेष होने के कारण विद्यार्थी और संस्थान आवेदन एवं सत्यापन की प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की देरी न करें।

छात्रवृत्ति आवेदन से संबंधित तकनीकी सहायता के लिए आईटी सेल, समाज कल्याण विभाग उत्तराखण्ड के टोल फ्री नम्बर 18001804236 एवं मोबाइल नम्बर 6395221188 पर संपर्क किया जा सकता है। आवेदन एवं अन्य जानकारी विभागीय वेबसाइट पर उपलब्ध है।

जिला समाज कल्याण अधिकारी ने जनपद के सभी पात्र छात्र-छात्राओं एवं अभिभावकों से अपील की है कि 30 सितम्बर की अंतिम तिथि से पूर्व अनिवार्य रूप से ओटीआर पंजीकरण एवं छात्रवृत्ति आवेदन की प्रक्रिया पूर्ण कर लें, ताकि पात्र विद्यार्थी छात्रवृत्ति के लाभ से वंचित न रहें।

Loading

error: Content is protected !!