Breaking News :
>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को दी विजयदशमी एवं दशहरा पर्व की शुभकामनाएं>>महाराज ने की नवनियुक्त राज्यपाल से शिष्टाचार भेंट>>मुख्यमंत्री ने 20.55 करोड़ रुपये की पांच योजनाओं का किया शिलान्यास एवं लोकार्पण>>एशियाई पैरा खेलों में भारत का जलवा, मोना अग्रवाल ने जीता गोल्ड तो अवनि लेखरा को मिला सिल्वर>>देहरादून में दुकान से चोरी का 24 घंटे में खुलासा, 5 हजार रुपये और चांदी के सिक्कों के साथ आरोपी गिरफ्तार>>अब खुली मिठाई पर भी लिखनी होगी निर्माण और एक्सपायरी डेट, 26 अक्टूबर से उत्तराखंड में नया नियम लागू>>डॉ. ढाल सिंह बिसेन बने उत्तराखंड के नौवें राज्यपाल, लोक भवन में हुआ शपथ ग्रहण समारोह>>10 नवंबर को शीतकाल के लिए बंद होंगे गंगोत्री धाम के कपाट>>वजन नियंत्रण और दिल की सेहत के लिए उपयोगी हो सकती है इलायची, जानें इसके फायदे और सेवन का तरीका>>महानवमी पर गोरखनाथ मंदिर में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया कन्या पूजन>>विमान में बम की धमकी से मचा हड़कंप, तेल अवीव-वियना फ्लाइट की सोफिया में इमरजेंसी लैंडिंग>>अभिनेता टाइगर श्रॉफ की गाड़ी पर ताबड़तोड़ फायरिंग, जांच में जुटी पुलिस>>ग्लोबल इन्वेस्टर समिट पर भ्रामक खबरों को सचिव उद्योग विनय शंकर पांडे ने किया खारिज>>मनोनीत राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन पहुंचे उत्तराखण्ड, कल लेंगे राज्यपाल पद की शपथ>>त्योहारी सीजन में FDA का बड़ा एक्शन, राजपुर रोड के नामी कैफे-रेस्टोरेंट में छापेमारी>>कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने दुर्गाष्टमी पर मां भगवती और महादेव की कि पूजा-अर्चना,प्रदेश एवं देश की सुख-समृद्धि की कामना की>>देहरादून में पुलिस का बड़ा सत्यापन अभियान, 487 किरायेदारों की जांच; 5.38 लाख रुपये का जुर्माना>>मुख्यमंत्री धामी ने चम्पावत को दी 96 करोड़ की 16 विकास योजनाओं की सौगात, हर ग्राम सभा को मिलेंगे 10 लाख रुपये>>विकसित उत्तराखण्ड की यात्रा में प्रदेश के युवाओं, उद्यमियों और नवाचारकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी>>मुख्यमंत्री धामी की श्रमिक स्वास्थ्य पहल बनी दूसरे राज्यों के लिए प्रेरणा, उत्तर प्रदेश की टीम ने किया उत्तराखण्ड के मॉडल का अध्ययन
राष्ट्रीय

दिल्ली में स्वाइन फ्लू का बढ़ता खतरा, पिछले 14 दिन में सामने आए 433 नए मामले

बुजुर्गों और बच्चों को विशेष सावधानी की सलाह

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में मानसून के बीच स्वाइन फ्लू यानी H1N1 संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। इस साल अब तक 1,777 मरीजों में H1N1 संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा की मौजूदगी में दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री पंकज कुमार सिंह और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने संक्रमण की स्थिति की समीक्षा की। बैठक में अस्पतालों की तैयारियों, निगरानी व्यवस्था और संभावित हॉटस्पॉट पर विशेष नजर रखने के निर्देश दिए गए।

स्वास्थ्य मंत्री पंकज कुमार सिंह ने कहा कि दिल्ली में मौसमी इन्फ्लूएंजा और H1N1 के मामलों पर लगातार निगरानी की जा रही है। सरकारी अस्पतालों को मरीजों के इलाज के लिए पर्याप्त व्यवस्थाएं रखने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही संक्रमित मरीजों के लिए अस्पतालों में अलग वार्ड तैयार किए जा रहे हैं।

14 दिन में सामने आए 433 नए मामले

स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार, 6 अगस्त तक दिल्ली में H1N1 के 1,344 मामले दर्ज किए गए थे। इसके बाद महज 14 दिनों में 433 नए मामले सामने आए। 20 अगस्त को ही 114 नए मरीजों की पुष्टि हुई, जिसके बाद इस वर्ष संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 1,777 हो गई है।

आंकड़ों के मुताबिक, पिछले साल इसी अवधि में H1N1 के केवल 229 मामले सामने आए थे। इस लिहाज से इस साल संक्रमण के मामले पिछले वर्ष की तुलना में कई गुना अधिक हैं।

मानसून में बढ़ सकता है फ्लू का असर

विशेषज्ञों के मुताबिक, मानसून के दौरान तापमान में उतार-चढ़ाव और वातावरण में नमी के कारण मौसमी इन्फ्लूएंजा के संक्रमण में वृद्धि हो सकती है। डॉक्टरों का कहना है कि स्वस्थ लोगों में फ्लू आमतौर पर ठीक हो जाता है, लेकिन बुजुर्गों, छोटे बच्चों, गर्भवती महिलाओं और पहले से हृदय, फेफड़ों या मधुमेह जैसी बीमारियों से जूझ रहे लोगों में संक्रमण गंभीर रूप ले सकता है।

अस्पतालों में भी फ्लू जैसे लक्षणों वाले मरीजों की संख्या बढ़ने की जानकारी सामने आई है। विशेषज्ञों के अनुसार, इस मौसम में तेज बुखार, लगातार खांसी, गले में खराश, सिरदर्द, बदन दर्द और अत्यधिक थकान जैसे लक्षण दिखाई दे सकते हैं।

तेज बुखार और लंबे समय तक खांसी को न करें नजरअंदाज

डॉक्टरों ने लोगों को लंबे समय तक रहने वाली खांसी और तेज बुखार को हल्के में नहीं लेने की सलाह दी है। वायु प्रदूषण के कारण फेफड़ों में होने वाली सूजन कुछ मरीजों में सांस और खांसी से जुड़ी परेशानी को और बढ़ा सकती है। ऐसे लक्षण लगातार बने रहने पर चिकित्सकीय सलाह लेना जरूरी है।

बचाव के लिए इन बातों का रखें ध्यान

विशेषज्ञों ने संक्रमण से बचने के लिए नियमित रूप से हाथ साफ करने, बीमार होने पर घर पर आराम करने और दूसरों के बेहद करीब जाने से बचने की सलाह दी है। जरूरत और चिकित्सकीय सलाह के अनुसार फ्लू का टीकाकरण भी कराया जा सकता है। खासतौर पर बुजुर्गों, बच्चों और पहले से किसी बीमारी से जूझ रहे लोगों को लक्षण दिखाई देने पर अतिरिक्त सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

Loading

error: Content is protected !!