Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
स्वास्थ

रोजाना टोफू का सेवन स्वास्थ्य के लिए है फायदेमंद, जानिए इससे मिलने वाले 5 स्वास्थ्य लाभ

आकाश ज्ञान वाटिका, सोमवार, 31 जुलाई 2023, देहरादून। टोफू को सोया पनीर भी कहा जाता है और इसे बनाने के लिए सोयाबीन दूध का इस्तेमाल किया जाता है। यह पनीर की तरह दिखता है, लेकिन इसका स्वाद अलग होता है। इसका इस्तेमाल ज्यादातर वीगन डाइट को फॉलो करने वाले लोग करते हैं। यह पौष्टिक तत्वों से भरपूर होता है, इसलिए इसका सेवन स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होता है। आइये आज हेल्थ टिप्स में टोफू के सेवन से होने वाले 5 लाभ जानते हैं।

मधुमेह से बचाव के लिए है सहायक

मधुमेह की समस्या से बचने के लिए टोफू लाभकारी हो सकता है। एक अध्ययन के मुताबिक, मधुमेह से पीड़ित जिन रोगियों ने 6 हफ्ते तक टोफू खाया है, उनमें ब्लड शुगर और इंसुलिन का स्तर उन लोगों की तुलना में काफी कम हुआ है, जो इसका सेवन नहीं करते हैं। इसके अलावा एक अन्य अध्ययन में बताया गया है कि जो लोग नियमित रूप से इसका सेवन करते हैं, उन्हें टाइप-2 मधुमेह होने की आशंका कम होती है।

हृदय रोगों के खतरे को कम करने में है मददगार

टोफू का सेवन हृदय रोग के खतरे को भी कम कर सकता है। एक अध्ययन के मुताबिक, जिन पुरुष और महिलाओं ने हफ्ते में एक बार टोफू का सेवन किया है, उनमें हृदय रोग का खतरा उन लोगों से कम पाया गया है, जिन्होंने सिर्फ महीने में एक बार इसका सेवन किया है। इसमें मौजूद आइसोफ्लेवोंस हृदय रोग के जोखिम को कम करने में मदद करता है, इसलिए इसका सेवन रोजाना करें।

कैंसर के जोखिम से बचाए

टोफू का नियमित सेवन कैंसर से बचाव करने में भी सहायक हो सकता है। इसमें आइसोफ्लेवोंस और सोया प्रोटीन मौजूद होते हैं, जो ब्रेस्ट कैंसर, ओवेरियन कैंसर, पेट के कैंसर आदि के जोखिम को कम कर सकते हैं। हालांकि, यह सिर्फ कैंसर के जोखिम से बचा सकता है, लेकिन अगर किसी को कैंसर है तो उसे डॉक्टर से इलाज करवाना जरूरी है। कैंसर रोगियों को अपनी डाइट में ये फल भी शामिल करना चाहिए।

वजन घटाने के लिए है कारगर

अगर आप वजन घटाना चाहते हैं तो टोफू आपके लिए पोषण और वजन कम करने का एक बढ़िया स्रोत हो सकता है।दरअसल, इसमें फाइबर होता है, जो लंबे समय तक आपका पेट भरा रखता है और अनहेल्दी स्नैकिंग या अधिक खाने से रोकता है। इसके अलावा यह कम कैलोरी, उच्च प्रोटीन और कोलेस्ट्रॉल मुक्त होता है, जो आपको सही आकार में रहने में मदद करता है। बिना एक्सरसाइज के वजन घटाने के लिए इन तरीकों को अपनाएं।

हड्डियों के लिए है फायदेमंद

मजबूत हड्डियों के लिए कैल्शियम एक जरूरी पोषक तत्व है। हमारा शरीर करीब 99 प्रतिशत तक कैल्शियम को स्टोर करके रखता है ताकि हड्डियों और दांतों को मजबूती मिल सके। इसके लिए आप अपनी डाइट में कैल्शियम से भरपूर टोफू को शामिल कर सकते हैं। जो लोग दूध या मांसाहारी आहार का सेवन नहीं करते हैं, उन्हें इस पोषक तत्व की आपूर्ति के लिए टोफू को डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!