Breaking News :
>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान>>पश्चिम एशिया में तनाव पर सरकार चिंतित, भारतीयों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : एस जयशंकर>>टी20 विश्व कप 2026 : भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर खिताब किया अपने नाम>>विधानसभा सत्र में योगदान दे रहे कर्मचारियों से मिले मुख्यमंत्री धामी>>आईसीसी टी20 विश्व कप 2026- भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मुकाबला आज>>फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ का रोमांटिक गाना ‘छाप तिलक सब छीनी’ हुआ रिलीज>>हरिद्वार कार्यक्रम में धामी ने गिनाईं केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियां>>सीआईएमएस कॉलेजे में स्टूडेंट कैबिनेट का गठन, नर्सिंग व पैरामेडिकल के हेड बॉय-हेड गर्ल चुने गए>>केंद्र सरकार विकास और सुशासन के लिए काम कर रही- अमित शाह>>गिलगिट-बाल्टिस्तान के स्कार्दू में विरोध-प्रदर्शन के दौरान भड़की हिंसा, गोलीबारी में 38 लोगों की मौत>>चारधाम यात्रा 2026- हेली शटल सेवा के टेंडर अंतिम दौर में, जल्द शुरू होंगी सुविधाएँ>>किडनी स्टोन को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी, समय पर इलाज जरूरी
देश

चक्रवाती तूफान ‘फेंगल’ तट से टकराने के बाद हुआ शांत, पुडुचेरी ने ली राहत की सांस

तमिलनाडु के साथ पुडुचेरी, कर्नाटक और दक्षिणी आंध्र प्रदेश में भारी बारिश शुरू

जलभराव से निपटने के लिए 22,000 से अधिक कर्मचारियों कम पर लगे 

चेन्नई। बंगाल की खाड़ी में उठा चक्रवाती तूफान फेंगल पुडुचेरी के पास तट से टकराने के बाद शांत पड़ गया है। करीब 90 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तटों से टकराने के बाद फेंगल की रफ्तार धीरे-धीरे कमजोर पड़ गई। इसके प्रभाव से तमिलनाडु के साथ पुडुचेरी, कर्नाटक और दक्षिणी आंध्र प्रदेश में भारी से बहुत भारी बारिश शुरू हो गई है। इसके अलग-अलग क्षेत्रों में 3 दिसंबर तक जारी रहने की संभावना है। लेकिन कोई बहुत बड़ा नुकसान नहीं होने से तमिलनाडु और पुडुचेरी ने राहत की सांस ली है, क्योंकि तूफान से भारी नुकसान की आशंका जताई गई थी।

तमिलनाडु के राजस्व और आपदा प्रबंधन मंत्री केकेएसएसआर रामचंद्रन ने बताया कि तूफान के तट से टकराने के बाद राज्य के किसी हिस्से में किसी बड़े नुकसान की रिपोर्ट नहीं आई है। रविवार सुबह तक विस्तृत जानकारी आने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि प्राप्त सूचनाओं से जो संकेत मिला है उससे आशंका के मुताबिक कहीं बड़ा नुकसान नहीं हुआ है। राज्य के अलग-अलग हिस्सों में भारी बारिश हो रही है, चेन्नई समेत कुछ इलाकों में पानी भर गया है, जिसे निकालने के लिए नगर निगम की तरफ से युद्ध स्तर पर प्रयास किया जा रहा है।

ग्रेटर चेन्नई नगर निगम ने बताया कि फेंगल के चलते भारी बारिश से विभिन्न इलाकों में हुए जलभराव से निपटने और हालात को पटरी पर लाने के लिए 22,000 से अधिक कर्मचारियों को काम पर लगाया है। इनमें इंजीनियर और सफाईकर्मी भी शामिल हैं। पानी को निकालने के लिए 25 से 100 एचपी क्षमता वाले 1600 से अधिक पंपो को भी लगाया गया है। शहर में 134 जगहों पर पानी भर गया है, जिनमें 22 सबवे भी हैं। नौ पेड़ भी गिरे हैं।

फेंगल के प्रभाव से चेन्नई के ज्यादातर इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित रही, जिसे धीरे-धीरे बहाल कर दिया गया। उपमुख्यमंत्री उदयनिधि ने बताया कि 2.32 लाख से अधिक लोगों को खाना वितरित किया गया है। अन्ना कैंटीन में खाना मुफ्त कर दिया गया है। निचले इलाकों से निकालकर 200 लोगों को चेन्नई में आठ राहत शिविरों में रखा गया है। जिन 334 इलाकों में पानी भरा है, वहां से पानी निकालने का काम युद्धस्तर पर चल रहा है। भारी बारिश से 22 सबवे में भी पानी भर गया था, जिनमें से 6 को अस्थायी तौर पर बंद कर दिया गया। जगह-जगह सड़कों पर 27 पेड़ उखड़कर गिर गए थे, जिन्हें हटा दिया गया है और रास्ता साफ हो गया है। स्वास्थ्य मंत्री एमए सुब्रमण्यम ने बताताया कि चेन्नई, तिरुवलूर, चेंगलपेट, कांचीपुरम, विल्लुपुरम, कलाकुरुचि और कुड्डलोर जिले में 1 दिसंबर को 500 चिकित्सा शिविर लगाए जाएंगे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!