Breaking News :
>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंस्वास्थ

मुख्य सचिव ओमप्रकाश ने कोविड-19 वैक्सीनेशन के सम्बन्ध में राज्य संचालन समिति की बैठक ली

कोविड वैक्सीनेशन को सफल बनाने हेतु अधिकारियों की जिम्मेदारी तय करते हुए माईक्रो प्लानिंग की जाए : मुख्य सचिव ओमप्रकाश
आकाश ज्ञान वाटिका, २ फरवरी २०२१, मंगलवार, देहरादून (सू.ब्यूरो)। मुख्य सचिव ओमप्रकाश की अध्यक्षता में मंगलवार को कोविड-19 वैक्सीनेशन के सम्बन्ध में राज्य संचालन समिति की बैठक सम्पन्न हुई। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि हेल्थ वर्कर को लगाये जाने वाले वैक्सीन इस सप्ताह तक लगा लिए जायें। उन्होंने कहा कि अगले सप्ताह से फ्रंटलाईन वर्कर्स का टीकाकरण शुरू किया जाना है, इससे पूर्व हेल्थ वर्कर का टीकाकरण पूर्ण कर लिया जाए। जागरूकता अभियानों के माध्यम से वैक्सीनेशन के प्रति अधिक से अधिक जागरूकता फैलायी जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि कोविड वैक्सीनेशन को सफल बनाने हेतु अधिकारियों की जिम्मेदारी तय करते हुए माईक्रो प्लानिंग की जाए।

मुख्य सचिव ने कहा कि कुम्भ-2021 हेतु एसओपी (स्टैण्डर्ड ऑपरेशन प्रोसीजर) जारी हो गयी है। इसके अनुसार कुम्भ में लगे प्रत्येक अधिकारी व कर्मचारी का वैक्सीनेशन किया जाना है। जिसके लिए अतिरिक्त वैक्सीन की व्यवस्था की गयी है। उन्होंने कहा कि इसके लिए हरिद्वार जनपद को विशेष व्यवस्थायें करनी होंगी। वैक्सीनेशन का कार्य सफलतापूर्वक करने हेतु बी.डी.ओ. एवं ए.बी.डी.ओ को लगाया जाए।

मुख्य सचिव ने कहा कि फ्रंटलाईन वर्कर्स के वैक्सीनेशन हेतु उन्हीं के परिसरों पर व्यवस्थायें की जा सकती हैं। उन्होंने कहा कि यदि सम्भव हो तो कलेक्ट्रेट परिसर, सीडीओ ऑफिस, तहसील, ब्लॉक, पुलिस लाईन और एसडीएम ऑफिस में ही वैक्सीनेशन की व्यवस्थायें की जायें। मुख्य सचिव ने कहा कि टीकाकरण को किए हुए 2 सप्ताह से उपर हो गए हैं और टीकाकरण के बाद कोई प्रतिकूल बड़ी घटना सामने नहीं आयी है। जिससे यह साबित होता है कि वैक्सीन सुरक्षित है। इसका प्रचार प्रसार कर लोगों को टीकाकरण के प्रति जागरूक किया जा सकता है। वैक्सीनेशन को सफल बनाने हेतु न्यूज पेपर, इलैक्ट्रॉनिक मीडिया, सोशल मीडिया आदि के माध्यम से प्रचार अभियान चलाया जाए।

इस अवसर पर सचिव अमित नेगी, डॉ० पंकज पाण्डेय एवं हरिचन्द्र सेमवाल एवं अपर सचिव युगल किशोर पंत सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!