Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंस्वास्थ

कोविड प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने जाँची तीसरी लहर के लिए उपचार व्यवस्थाओं की तैयारियाँ

  • चाईल्ड बैड, परिजनों के लिए व्यवस्था के अलावा चाइल्ड फ्रेंडली दवाओं की रखें तैयारी : कोविड प्रभारी मंत्री गणेश जोशी

आकाश ज्ञान वाटिका, 5 जून 2021, शनिवार, देहरादून। देहरादून जनपद के कोविड उपचार व्यवस्थाओं के प्रभारी एवं सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने न्यू कैंट रोड स्थित कैंप कार्यालय में कोविड संक्रमण की सम्भावित तीसरी लहर से निपटने के लिए की जा रही तैयारियों, ब्लैक फंगस की रोकथाम और उपचार व्यवस्थाओं, टीकाकरण तथा जनता की सुविधा हेतु अस्पतालों में ओ.पी.डी. खोलने की व्यवस्थाओं के सम्बन्ध में जिलाधिकारी तथा अन्य जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक की तथा जरूरी दिशा-निर्देश जारी किए।

बैठक में कोविड प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने जिलाधिकारी देहरादून डॉ० आशीष कुमार श्रीवास्तव से कोविड-19, ब्लैक फंगस और कोविड-19 टीकाकरण के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त करते हुए भविष्य में संभावित रूप से बच्चों के प्रति सेंसेटिव बताई जा रही कोरोना की तीसरी लहर से निपटने से सम्बन्धित की गई तैयारियों की फीडबैक लेते हुए ऐसी स्थिति में बच्चों के समुचित उपचार करने के सम्बन्ध में महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए।

काबीना मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि कोरोना की संभावित तीसरी लहर से निपटने के लिए सभी अस्पतालों में चिकित्सा संसाधन, आवश्यक बाल रोग विशेषज्ञ एवं अन्य सहयोगी स्टॉफ, ऑक्सीजन बैड, आईसीयू, पिकु-निकु वार्डों की उपलब्धता सुनिश्चित कर लिए जाये। इसके साथ ही टैस्टिंग, एक्स-रे व अन्य प्रयोगशाला संबंधी तैयारियों व सभी सहायक चिकित्सा उपकरण भी बच्चों के अनुकूल तैयार कर लिए जाए। उन्होंने कहा कि अस्पतालों में बच्चों के बेड एन.आई.सी.यू. तथा पी.आई.सी.यू. के साथ ही उनके परिजनों के रहने तथा उन्हें भी संक्रमण से बचाने के पुख्ता इंतजामात किए जायें। साथ ही यह जरूर सुनिश्चित कर लिया जाए कि उपचार हेत आवश्यक दवाओं की व्यवस्था अथवा आपूर्ति पूर्व से ही सुनिश्चित कर ली जाए। यह ध्यान रखा जाए कि बच्चे गोलियाँ नहीं खा पायेंगे, इसलिए उनके लिए चाईल्ड फ्रेंडली सीरप फॉर्म में दवायें उपलब्ध हों।

कोविड प्रभारी मंत्री ने जिलाधिकारी को निर्देशित किया कि सरकारी अस्पतालों में कोविड-19 और ब्लैक फंगस के समुचित ईलाज उपलब्ध करवाते हुए, तकनीकी रुप से अर्ह निजी अस्पतालों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करते हुए नागरिकों हेतु बेहतर चिकित्सा सुविधायें सुनिश्चित की जायें। उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देशित किया कि कोविड-19 के ईलाज को समर्पित सभी अस्पतालों में कोरोना की अवधि तक लगातार पर्याप्त स्टाफ बनाए रखें। अब कोरोना संक्रमण से संबंधित मामले कम हो रहे हैं, दूसरी ओर कोविड उपचार हेतु सेंट्रलाईजड् अस्पताल बनाए जा चुके हैं। इसलिए लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए ओ.पी.डी. सुविधाओं को सामान्य किया जाए। इस पर सी.एम.ओ. ने अवगत कराया कि ऋषिकेश और मसूरी तथा अन्य पेरीफेरी वाले स्वास्थ्य केन्द्रों में कोरोना के न्यूनतम मामलों को देखते हुए तथा कोविड उपचार की पर्याप्त व्यवस्था हो जाने के चलते यहाँ पर ओपीडी की सेवायें चालू की जा रही हैं।

काबीना मंत्री गणेश जोशी द्वारा विगत दिनों में अपनी चकराता जौनसार क्षेत्र के दौरे के समय दिए गए निर्देशों के अनुपालन की स्थिति की जानकारी ली। साथ ही निर्देश दिए कि चकराता एवं कालसी में डिजिटल एक्सरे मशीन की व्यवस्था करने, सहयोगी स्टॉफ की व्यवस्था करने के साथ ही त्यूनी, साहिया, कालसी व मसूरी स्वास्थ्य केन्द्रों में इलाज हेतु अन्य सहायक उपकरणों की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
वैक्सिनेशन व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त करने हएु उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देश दिए कि प्राईवेट अस्पतालों द्वारा लगाई जा रही वैक्सीन के शुल्क को तार्किक बनाने के लिए समन्वय किया जाए। साथ ही निर्देश दिए किए कि आईटी पार्क और जाखन में दोनों स्थानों पर एम्बुलेंस तैनात हैं, जबकि एक ही स्थान से दोंनों कवर हो सकते हैं। ऐसी स्थिति में आईटी पार्क वाली एम्बुलेंस को सहस्त्रधारा में तैनात किया जाए ताकि सहस्त्रधारा के आसपास रहने वाले लोग भी इसका आपातकाल में इस्तेमाल कर सकें।

इस दौरान जिलाधिकारी ने कोविड प्रभारी मंत्री को वर्तमान समय में कोविड-19 व ब्लैक फंगस के ईलाज सहित भविष्य में संभावित तीसरी लहर से निपटने की तैयारियों से अवगत कराते हुए कहा कि उन्होंने सभी सरकारी व निजी अस्पतालों को बच्चों के इलाज के अनुकूल बनाने तथा इसमें बढ़ोतरी करने के स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी किए जा रहे हैं। सभी सरकारी अस्पतालों में भी उपकरण-स्टॉफ इत्यादि को समय से तैयार किया जा रहा है और उपकरण खरीद की निविदायें भी प्रारंभ की जा रही है। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी अस्पताओं में जुलाई तक स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को दुरुस्त कर दिया जाएगा।

इस दौरान बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० योगेन्द्र सिंह रावत, मुख्य विकास अधिकारी नितिका खण्डेलवाल, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ० अनूप कुमार डिमरी, डॉ० निदेश चौहान आदि उपस्थित रहे।

[box type=”shadow” ]जनपद में उपचार की तैयारी इस प्रकार हैं :

  • जिलाधिकारी ने अवगत कराया कि जिले के मैक्स अस्पताल, सी.एम.आई., महंत इंद्रेश अस्पताल, एम्स, हिमालयन अस्पताल तथा दून अस्पताल में उपलब्ध है ब्लैक फंगस की उपचार सुविधायें।
  • प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र कालसी, चकराता, सहिया, सहसपुर, डोईवाला, अस्पतालों में लगेंगे ऑक्सीजन प्लॉट।
  • उपजिला चिकित्सायल मसूरी तथा ऋषिकेश में लगेंगे क्रायोजनिक प्लांट।
  • दून के कोरोनेशन में डी.आर.डी.ओ. के सहयोग से तथा तथा दून अस्पताल में लिन्डे कम्पनी के सहयोग से लगेगा बड़ा ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट।
  • सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में होंगे 6 निकू तथा 4 पीकू प्लांट। उपजिला चिकित्सायलों में नीकू, पीकू के 15 बेड तथा जिला चिकित्सालयों में होंगे 25 बेड तैयार।
  • बच्चों के लिए निर्धारित निजी अस्पतालों में होंगे 25 प्रतिशत बेड और सिरप फार्म में दवायें उपलब्ध।[/box]

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!