Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंविशेष

कोविड-19 की गाइडलाईन का अनुपालन करते हुए सतर्कता और हर्षोल्लाष  के साथ मनाया जाएगा गणतंत्र दिवस’’ : जिलाधिकारी

आकाश ज्ञान वाटिका, १३ जनवरी २०२१, बुधवार, देहरादून, (जि.सू.का.)। जिलाधिकारी डाॅ० आशीष कुमार श्रीवास्तव अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के सम्बन्ध में हुई समीक्षा बैठक में विभिन्न विभागों को उनको दिए गए दायित्वों का भलीभाँति निर्वहन करने के निर्देश दिए। उन्होंने परेड ग्राउण्ड में बैरिकेटिंग, सिटिंग व्यवस्था, प्रवेश-निकासी मार्ग, सौन्दर्यीकरण, झाँकी की प्राॅपर तैयारी इत्यादि के सम्बन्ध में लोक निर्माण विभाग और सम्बन्धित विभागों को समय से अपनी तैयारी पूरी करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने नगर निगम देहरादून और ऋषिकेश तथा जनपद की समस्त नगर पालिकाओं को गणतंत्र दिवस के अवसर पर अपने-अपने क्षेत्रों में व्यापक साफ-सफाई करने तथा शहीद स्मारकों और स्वतंत्रता सैनानियों के स्थल और मूर्तियों की साफ-सफाई करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देश दिए कि 25 और 26 जनवरी की शाम को कम वाट की एलईडी वाले बल्ब से सभी शासकीय/अर्द्धशासकीय भवनों को प्रकाशमान किया जाए।

जिलाधिकारी ने कहा कि इस वर्ष कोविड-19 महामारी को देखते हुए मुख्य कार्यक्रम स्थल परेड ग्राउण्ड में अधिकतम 1000 व्यक्तियों को ही कार्यक्रम में सम्मिलित होने की अनुमति दी जाएगी। साथ ही इस बार कोमोर्बिडिटीज अवस्था वाले वरिष्ठ सेनानी, नागरिकों को कार्यक्रम की अनुमति नहीं होगी। स्वतंत्रता सेनानियों तथा शहीदों से सम्बन्धित परिजनों का सम्मान माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड की ओर से मजिस्ट्रेटों अथवा जनपद स्तरीय अधिकारियों के द्वारा उनके घर पर एक दिन पूर्व  जाकर किया जाएगा। इसके लिए उन्होंने अपर जिलाधिकारी प्रशासन को मजिस्ट्रटों की ड्यूटी लगाने के भी निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने जिला आबकारी अधिकारी को गणतंत्र दिवस के अवसर पर सम्पूर्ण जनपद में शराब और मदिरा की दुकानों को बन्द रखने के निर्देश दिए तथा जेलों में बन्द कैदियों को फलाहार वितरण करने के सम्बन्धित को निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने कहा कि इस बार के गणतंत्र दिवस में परेड ग्राउण्ड में मुख्य कार्यक्रम में सम्मिलित होने वाले हर एक व्यक्ति को ऑनलाईन पंजीकरण के माध्यम से ही प्रवेश दिया जाएगा। उन्होंने सामान्य नागरिकों से वेबसाईट  https://dehradun.nic.in/  पर आनलाईन पंजीकरण करने तथा उस पंजीकरण की प्रति साथ लाकर मुख्य कार्यक्रम में प्रवेश करने की अपील की साथ ही कोविड-19 के मानक सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क, सैनिटाइजिंग इत्यादि का भी ध्यान रखते हुए कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की।

कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी देते हुए अपर जिलाधिकारी अरविन्द पाण्डेय ने कहा कि गणतंत्र दिवस का मुख्य कार्यक्रम परेड ग्राउण्ड में 10ः30 बजे महामहिम राज्यपाल के ध्वाजारोहण से कार्यक्रम की शुरूआत होगी। इससे पूर्व प्रातः 09ः30 बजे प्रत्येक शासकीय मुख्यालयों, कार्यालयों, सचिवालय, विधानसभा भवन, कलेक्ट्रेट में सम्बन्धित प्रभारी द्वारा ध्वजारोहण किया जाएगा। उन्होंने अवगत कराया कि इस बार उद्यान विभाग एमडीडीए, एसडीआरएफ, स्मार्ट सिटी, आईसीडीएस, उरेडा/एनआरएलएम, उद्योग, स्वास्थ्य आदि विभागों की संयुक्त अथवा एकल रूप से कुल 11 झाँकियाँ रहेंगी जो विभिन्न विषयों पर अधारित होंगी। सर्वश्रेष्ठ झाँकी को पुरस्कृत किया जाएगा। समारोह स्थल पर फ्रन्टलाईन कोविड वर्कर्स भी आमंत्रित किए जायेंगे, सांस्कृतिक कार्यक्रम केवल संस्कृति विभाग के माध्यम से संक्षिप्त रूप से प्रदर्शित होंगे तथा सेना, पीएससी पुलिस, होमगार्ड की रैतिक परेड भी शामिल होंगी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!