Breaking News :
>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

कोविड-19 संक्रमण के दृष्टिगत, जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन की भूमिका अहम् एवं सराहनीय; आइये इनका सहयोग कर कोविड-19 की इस लड़ाई में जीत हांसिल करें

आकाश ज्ञान वाटिका, शनिवार,18 जुलाई 2020, देहरादून। कोविड-19 संक्रमण के बढ़ते मामलों के दृष्टिगत उत्तराखंड शासन द्वारा शनिवार एवं रविवार को देहरादून समेत राज्य के कुल चार जनपदों में पूर्ण लॉकडाउन किया गया है। देहरादून के जिलाधिकारी डॉ० आशीष कुमार श्रीवास्तव द्वारा उत्तराखंड शासन के निर्देशानुसार लॉकडाउन के सभी मानकों का पालन सख्ती के साथ करने ने निर्देश जारी किये गये हैं।
जिलाधिकारी द्वारा दिये गये निर्देशों के अनुपालन में आज जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में जिला प्रशासन की टीम द्वारा सार्वजनिक स्थानों पर मास्क न पहनने पर कुल 151 व्यक्तियों के चालान किये गये, जिनमें, ऋषिकेश में 134, तहसील सदर में 17 चालान शामिल हैं। इसके अतिरिक्त पुलिस टीम द्वारा जनपद अन्तर्गत सार्वजनिक स्थानों पर मास्क का उपयोग न करने पर 317 व्यक्तियों के चालान किये गये।
लॉकडाउन के पहले दिन, आज शनिवार को पुलिस प्रशासन द्वारा शहर में आने जाने पर कड़ी निगरानी रखते हुए, सख्ती बरती गई। घण्टाघर सहित जनपद के हर चौक पर, सड़कों, बाजार आदि पर पुलिस प्रशासन की मुस्तैदी देखने को मिली, जो नितांत सराहनीय है।
[box type=”shadow” ]इस कोरोना अवधि में जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन की भूमिका अहम् एवं सराहनीय है। हम सबका कर्तव्य है कि:

  • जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन का सहयोग करें।
  • अपने क्षेत्र के जन प्रतिनिधियों का सहयोग करते हुए, लॉकडाउन के नियमों का पालन करें।
  • घर से बहार निकलते ही हमेशा फेस मास्क का प्रयोग करें।
  • सोशल डिस्टेंसिंग का विशेष ध्यान दें।
  • कहीं पर भी ऐसा माहौल नहीं बनने पाए जो लॉकडाउन की गाइडलाइन्स के खिलाफ हो। सम्बंधित जिम्मेदार व्यक्ति को इन सब बातों पर नजर रखते हुए, ऐसा होने से रोकने हेतु लोगों को जागरूक करें एवं पुलिस प्रशासन एवं जिला प्रशासन को इसकी जानकारी दें। यह कोविड-19 के संक्रमण को रोकने के लिए, जनहित का कार्य है।
  • कोविड-19 की इस लड़ाई में हम सब मिलकर जीत हांसिल कर सकते हैं।[/box]

कोविड-19 के बचाव हेतु, हर व्यक्ति, जो जिस स्तर पर कार्यरत है, अपने-अपने तरीके से ऑनलाइन, मोबाइल, पोस्टर, बैनर, सोशल मीडिया आदि माध्यमों से जन-जागरण अभियान चलाकर इस लड़ाई से जीत हांसिल करने में अपनी भूमिका सुनिश्चित कर सकता है। इसके लिए सबसे पहले स्वयं का अनुशासित होकर, गाइडलाइन्स/मानकों का पालन करना अति आवश्यक है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!