Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

कोरोना वायरस से बचाव में लगे चिकित्सकों, पुलिस, स्वास्थ्य, एसडीआरएफ, सफाई कर्मियों, व अन्य कर्मचारियों के प्रति प्रकट की कृतज्ञता

आकाश ज्ञान वाटिका। देहरादून, रविवार, २२ मार्च, २०२०(रविवार)। आज देश-भर में जनता कर्फ्यू पूर्णतः सफल रहा। इसी बीच सायं ५ बजे देश व देश के नागरिकों की सुरक्षा हेतु, भारतीय सेना, पुलिस, चिकत्सक, नर्सिंग स्टाफ, एसडीआरएफ, सफाई कर्मियों और पत्रकारों का संकट की इस घड़ी में अतुलनीय योगदान को देखते हुए, उनके द्वारा दी जा रही सेवाओं पर, थाली, ताली, घंटी एवं शंख बजाकर उनका अभिनंदन व आभार प्रकट किया गया।

[box type=”shadow” ]मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के आह्वान पर अपने आवास में सपरिवार थाली बजाकर कोरोना वायरस से बचाव में लगे चिकित्सकों, स्वास्थ्य कर्मियों, पुलिस व एसडीआरएफ कर्मियों, सफाई कर्मियों व अन्य कर्मचारियों के प्रति कृतज्ञता प्रकट की।

[/box]

जनपद कर्फ्यू के दौरान जिलाधिकारी डाॅ० आशीष कुमार श्रीवास्तव के निर्देशों के क्रम में सायं 5 बजे से 5 मिनट तक जनपद के विद्युत चालित एवं फिक्स सायरन एनआईवीएच जाखन, वाटर वर्क्स दिलाराम बाजार, धारा पुलिस चैकी, नगर निगम, कलैक्ट्रेट, पुलिस चैकी लक्खीबाग, पुलिस चैकी आराघर, यमुना भवन, यमुना कालोनी, मस्जिद पथरीबाग तथा हस्तचालित सायरन गढ़ी कैंट, एकता विहार, सहस्त्रधारा रोड, तिलक रोड, पुरानी पुलिस चैकी, हरिद्वार बाईपास, श्यामपुर मंदिर, पटेलनगर में सायरन बजाये गये। इसके अतिरिक्त जनपदवासियों को अपने घरों की छतों एवं आवासीय परिसरों में शंख, घंटी, थाली, वाद्य यंत्र बजाकर कोरोना वायरस संक्रमण को रोकने में लगे चिकित्सकों, स्वास्थ्य कर्मियों, पुलिस व एसडीआरएफ कर्मियों, सफाई कर्मियों व अन्य कर्मचारियों के प्रति आभार एवं धन्यवाद प्रस्तुत किया।

[box type=”shadow” ]

 

जिलाधिकारी डाॅ० आशीष कुमार श्रीवास्तव ने भी ताली बजाकर कोरोना वायरस से बचाव में लगे समस्त कर्मिर्यों का आभार व्यक्त किया।

 

 

 

[/box]

“मैं सलाम करता हूँ सरकार, शासन-प्रशासन,अपने चिकित्सकों एवं अन्य चिकित्सा कर्मियों, पुलिस प्रशासन, सफाई कर्मचारियों, मीडिया कर्मियों को जो आज इस संकट की घड़ी में अडिग होकर हम सबकी सेवा में दिन रत लगे हुए हैं।”

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!