Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
ताज़ा खबरेंदेशफिल्म-जगत

महानायक अमिताभ बच्चन के स्टाफ का एक सदस्य हुआ कोरोना पॉजिटिव, BMC अधिकारी ने दी जानकारी

आकाश ज्ञान वाटिका, 5 जनवरी 2022, बुधवार, मुम्बई। बीते दिनों से देश में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। वही बॉलीवुड सेलेब्स और उनके स्टाफ मेंबर्स के कोरोना टेस्ट पॉजिटिव होने की जानकारी सामने आ रही हैं। अब महानायक अमिताभ बच्चन के घर में मौजूद स्टाफ के एक सदस्य के कोरोना पॉजिटिव होने की खबरें आ रही हैं। इस जानकारी को बीएमसी अधिकारी ने शेयर किया है।

ईटाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार बीएमसी अधिकारी ने कहा कि अमिताभ बच्चन के बंगले जलसा में 31 स्टाफ के सदस्यों के नियमित कोविड-19 टेस्ट के दौरान एक स्टाफ मेंबर का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया है। अधिकारी ने बताया कि कर्मचारियों को बीएमसी के कोविड केयर सेंटर में क्वारंटाइन कर दिया गया है। वही मंगलवार के एक ब्लॉग पोस्ट के दौरान अभिनेता ने बताया था कि वो कुछ घरेलू कोविड स्थित से निपट रहे हैं। इसके बाद  अभिनेता अपने फैंस के साथ संवाद में जुड़ गए।

अगर महानायक के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो जल्दी ही अजय देवगन के निर्देशन में बनी फिल्म रन-वे 34 में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में अजय देवगन और रकुल प्रीत सिंह लीड किरदार में नजर आने वाले हैं। जबकि अमिताभ बच्चन के किरदार का खुलासा किया है। ये फिल्म इस साल 29 अप्रैल, 2022 को रिलीज होगी। इसके अलावा अमिताभ बच्चन अयान मुखर्जी के निर्देशन में बनी फिल्म ब्रह्मास्त्र में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के साथ अहम किरदार में नजर आने वाले हैं।

विदित रहे कि सोमवार को निर्माता एकता कपूर का टेस्ट भी पॉजिटिव आया है। उन्होंने इसकी जानकारी सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर दी है और अपने संपर्क में आए लोगों से अपना कोरोना टेस्ट कराने की अपील की है। उनसे पहले अभिनेता जॉन अब्राहम और उनकी पत्नी प्रिया रुंचल का कोरोना टेस्ट भी पॉजिटिव आया था। वही पिछले साल दिसंबर के महीने में करीना कपूर खान, अमृता अरोड़ा, महीप कपूर, सीमा खान, अर्जुन कपूर, रिया कपूर, करण बुलानी, अंशुला कपूर, नोरा फतेही, एकता कपूर समेत कई सेलेब्स कोरोना संक्रमित पाया गया था। जिसके बाद उन्होंने खुद को डॉक्टर के दिशा निर्देश अनुसार खुद को आइसोलेट कर लिया था

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!