Breaking News :
>>जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार” : बड़ोलीबड़ी में बहुउद्देशीय शिविर सम्पन्न, 106 ग्रामीण हुए लाभान्वित>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में अवसरों को लेकर इंटर्न्स को मिला मार्गदर्शन>>खेल विश्वविद्यालय के लिए वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया आगे बढ़ी, 8.57 करोड़ रुपये स्वीकृत>>हाई ब्लड प्रेशर और शुगर बढ़ा सकते हैं किडनी रोग का खतरा, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी>>रसोई गैस के दाम बढाकर मोदी सरकार ने गरीब का चूल्हा बुझाने का किया है काम : ज्योति रौतेला>>दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही : किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 92 मकान मालिकों पर 9.20 लाख का जुर्माना>>ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1>>संसद में हर सदस्य को नियमों के तहत अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है : ओम बिरला>>आईपीएल 2026 के पहले चरण का शेड्यूल जारी, 28 मार्च से होगा रोमांचक आगाज>>पीएमजीएसवाई प्रथम के अंतर्गत अवशेष सड़कों को पूरा करने की समय सीमा 31 मार्च 2027 तक बढ़ी>>प्रेस टूर पर देहरादून पहुँचे ओडिशा के पत्रकारों के दल ने उत्तराखंड के राज्यपाल से की भेंट>>घरेलू गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहीं : महाराज>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात
देश

कोरोना वायरस: एक और मौत, भारत में अब तक तीन लोगों ने तोड़ा दम

भारत में कोरोना वायरस की वजह से एक और मौत हो गई है। इसके साथ ही भारत में इस वायरस से मरने वालों की संख्या तीन हो गई है। COVID-19 से तीसरी मौत महाराष्ट्र में हुई है। मुंबई के कस्तूरबा अस्पताल में एक 64 साल के मरीज की कोरोना वायरस (COVID-19) से मौत हो गई है। कोरोना वायरस के मामले आए दिन भारत में बढ़ रहे है और इस वायरस के कारण भारत में पहले भी दो मौतें हो चुकी है। महाराष्ट से पहले एक व्यक्ति की मौत कर्नाटक और दूसरे की दिल्ली में हुई थी। बता दें कि फिलहाल भारत में कोरोना वायरस के 125 मामलों की पुष्टि हो गई है।

महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा मामले

स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को ही एक रिपोर्ट जारी की थी, जिसमें बताया गया था कि भारत में अभी तक कोरोना वायरस के 125 मामलों की पुष्टि हो गई है और इसमें सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र से सामने आए हैं। राज्य में सबसे ज्यादा 39 मामले सामने आने की बात कही गई थी। इनमें से तीन विदेशी हैं।

इसके अलावा स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, भारत में इन 125 मामलों में 103 लोग भारतीय और 22 विदेश नागरिक हैं। वहीं 13 मरीज ठीक हो गए हैं और दो की मौत भी हो गई है।

भारत के कर्नाटक में हुई पहली मौत

कोरोना वायरस (कोविड 19) से कर्नाटक में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। भारत में कोरोना वायरस से यह पहली मौत थी। यह मौत कर्नाटक के कलबुर्गी में हुई थी। मृतक की उम्र 76 साल बताई गई। मरीज हाल में ही सऊदी अरब से लौटा था।

केंद्र सरकार द्वारा जारी एक बयान में बताया गया था कि सऊदी अरब से लौटने के बाद शख्स को सांस लेने में परेशानी, खांसी और निमोनिया की शिकायत हुई, जिसके बाद 06 मार्च 2020 को एक डॉक्टर ने उनके घर पर ही उनका इलाज किया। फिर 09 मार्च 2020 को कलबुर्गी में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल में प्रारंभिक जांच के दौरान उनमें कोरोना वायरस की पुष्टि हो गई थी। जानकारी के मुताबिक, जिस डॉक्टर ने इस 76 साल के शख्स का इलाज किया था, उनका भी टेस्ट पॉजिटिव आया है। जहां उन्हें और उनकी फैमली को घर में निगरानी में रखा गया है।

दिल्ली में दूसरी मौत

भारत में खतरा बने हुए कोरोना वायरस से दूसरी मौत राजधानी दिल्ली में हुई। दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती 69 साल की बुजुर्ग महिला ने दम तोड़ दिया था। महिला डायबिटीज और हाइपरटेंशन से भी पीड़ित थी। मृतक महिला का बेटा हाल ही में विदेश से लौटा था। कोरोना के प्रसार को रोकने के लिए भारत में युद्ध स्तर पर प्रयास शुरू किए हुए हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!