Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्ड

कोरोना वायरस का असर बाजार पर नजर आया, मास्‍क महनकर मनाई होली

आकाश ज्ञान वाटिका। ११ मार्च, २०२० (बुधवार)। पहले जहां कोरोना वायरस का असर बाजार पर नजर आया वहीं, इसने होली के उल्‍लास को भी प्रभावित किया है। इसी डर का असर इस बार उत्तराखंड के काली कुमाऊं की प्रसिद्ध खड़ी होली गायन पर भी पड़ा है। जिसका असर यह है कि जिले के विभिन्न स्थानों में आयोजित की जाने वाली खड़ी होली गायन में कई होल्यार मास्क लगाकर होली गाते हुए नजर आ रहे हैं। यही नहीं इस दौरान होल्यारों ने मास्क लगाने के साथ ही सेनिटाइजर के साथ सूखे रंगों के साथ होली खेलने को तवज्जो दी गई।

सूखे रंगों से हल्‍यारों ने खेली हाेली

काली कुमाऊं की राजधानी रहे चंपावत जिले की खड़ी होली गायन को देश विदेश में काफी पसंद किया जाता है। पुरुषों एवं महिलाओं की ओर से एक साथ खड़ी होली का गायन काफी प्रसिद्ध है। लेकिन इस बार पूरी दुनिया में फैले कोरोना वायरस की वजह से काली कुमाऊं की होली भी प्रभावित रही। लगातार बारिश के कारण तापमान में आई गिरावट के कारण जहां लोगों ने कोरोना वायरस से निपटने के लिए सेनिटाइजर के साथ सूखे रंगों के साथ होली खेलने को प्राथमिकता दी है।

माबाइल की कॉलर टोन ने भी बढ़ाई दिक्कतें

कोरोनावायरस को लेकर भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) की ओर से हर मोबाइल कॉल करने से पहले कॉलर टोन ने भी लोगों की दिक्कतें बढ़ा दी हैं। किसी भी नेटवर्क में फोन करने पर कोरोना वायरस के बारे में जानकारी दी जा रही है। जिसको लेकर लोगों में ज्यादा खौफ भर गया है। सीएमओ चंपावत डॉ. आरपी खंडूरी ने बताया कि जिले में कोरोनावायरस के बारे में लोगों को जागरूक करने के साथ ही नेपाल सीमा से आने वाले लोगों की गहन छानबीन की जा रही है। अब तक जिले में कोरोना वायरस से पीड़ित कोई भी मरीज नहीं पाया गया है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!