Breaking News :
>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल
ताज़ा खबरेंदेशस्वास्थ

देश में बढ़ता जा रहा कोरोना का कहर, बीते 24 घंटे में सामने आए 2,71,202 नए केस

आकाश ज्ञान वाटिका, 16 जनवरी 2022, रविवार, नई दिल्ली। देश में कोरोना का कहर प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। बीते 24 घंटे में कोरोना के 2,71,202 नए मामले सामने आए हैं। हालांकि कोरोना की पोजिटीविटी दर में कमी देखने को मिली है, पोजिटीविटी दर अब 16.66 से घटकर 16.28 फीसद पर आ गई है। केंद्रीय स्वास्थय मंत्रालय से मिली जानकारी के अनुसार भारत में पिछले 24 घंटे में 1,38,331 कोरोना मरीज ठीक हुए हैं और 314 लोगों की मौत हुई है। अब कोरोना के कुल एक्टिव केसों की संख्या 15,50,377 हो गई है। कोरोना से ठीक होने वाले कुल मरीजों की बात करें तो यह आंकड़ा 3,50,85,721 पर पहुंच गया है। देशभर में कुल मौतें अब 4,86,066 हो गई है।

वहीं अब ओमिक्रोन के मामलों में भी लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। बीते 24 घंटे में इसके कुल 7,743 मामले दर्ज किए गए हैं। शनिवार के मुकाबले इसमें 28.17 फीसद का उछाल देखने को मिला है।

भारत में शनिवार को कोरोना टेस्टिंग की संख्या में कमी दर्ज की गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय की जानकारी के अनुसार पिछले 24 घंटे में केवल 16.65 लाख टेस्ट किए गए। वहीं शुक्रवार को 17.87 लाख कोरोना के टेस्ट किए गए थे। हालांकि त्योहारों की वजह से इसमें कमी हो सकती है। गौरतलब है भारत में कोरोना महामारी शुरू होने से अब तक 70.24 करोड़ से अधिक कोरोना टेस्ट हो चुके हैं।

कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच सरकार द्वारा चलाया जा रहा वैक्सीनेशन अभियान भी तेजी से काम कर रहा है। देश में कुल वैक्सीनेशन डोज की संख्या अब 156.76 करोड़ के पार पहुंच गई है। 

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!