Breaking News :
>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में कोरोना का संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है, 100 के पार पहुँचा आंकड़ा

आकाश ज्ञान वाटिका, 19 मई 2020, मंगलवार। उत्तराखंड में कोरोना का संक्रमण गहराता जा रहा रहा है। ऐसा कोई दिन नहीं जब कोरोना का नया मामला सामने नहीं आ रहा है। स्थिति यह कि पिछले दो दिन में यहां छह मामले सामने आ चुके हैं, जबकि दस दिन में 34 लोगों में कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। मंगलवार को भी एक नया मामला सामने आया है। कोटद्वार निवासी एक युवक की कोविड-19 रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इस युवक को पीएचसी कलालघाटी में आइसोलेशन में रखा गया है। एम्स प्रशासन के मुताबिक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कलालघाटी कोटद्वार आइसोलेशन में रखे गए 19 वर्षीय एक युवक निवासी नैनीडांडा(पौड़ी गढ़वाल) का 17 मई को सैंपल जांच के लिए एम्स ऋषिकेश भेजा गया था, जांच के बाद उसकी पॉजिटिव आई है।

सोमवार को सामने आए पांच मामले 

गौरतलब है कि इससे पहले सोमवार को भी प्रदेश में कोरोना के पांच और मामले आए। जनपद देहरादून में मुंबई से देहरादून लौटी वसंत विहार क्षेत्र अंतर्गत ऋषि विहार कॉलोनी निवासी एक पुजारी की 60 वर्षीय पत्नी कोरोना पॉजिटिव मिली है, जबकि जनपद नैनीताल में दिल्ली से लौटी लामाचौड़ क्षेत्र की एक महिला और उत्तरकाशी में गुरुग्राम से लौटे भटवाड़ी निवासी 23 वर्षीय युवक की भी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके अलावा रविवार को मुंबई से लौटे उत्तरकाशी का एक 35 वर्षीय युवक भी कोरोना संक्रमित मिला है। एम्स ऋषिकेश में जांच के बाद वह उत्तरकाशी अपने घर पहुंच गया। देर रात चमोली जनपद में दिल्ली से लौटा एक युवक भी कोरोना संक्रमित पाया गया।

स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. अमिता उप्रेती ने बताया कि दून निवासी महिला 14 मई से होम क्वारंटाइन थी। जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद महिला और उनके पति को दून मेडिकल कॉलेज चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। जबकि महिला की मां, बेटे, भतीजा और भतीजी और किरायेदार डेयरी संचालक, उसकी पत्नी और दो बच्चों को ग्राफिक एरा में क्वारंटाइन किया गया है। वहीं लामाचौड़ निवासी महिला 16 मई को पति के साथ दिल्ली से लौटी थी। गले में खरांस और अन्य लक्षण मिलने पर उसे एसटीएच में भर्ती करा दिया गया था। अब उसकी तीमारदारी में लगे पति को भी भर्ती कर लिया गया है।

उत्तरकाशी में कोरोना पॉजिटिव आया युवक 15 मई से क्ववारंटाइन में था। उत्तरकाशी का एक अन्य केस भी एम्स ऋषिकेश में डायग्नोस हुआ है। वह अब घर पहुंच चुका है। जिस बस में वह उत्तरकाशी गया उसके चालक समेत 26 लोगों को भी क्वारंटाइन किया जा रहा है। चमोली जनपद में संक्रमित पाया गया युवक 15 मई को परिवार के साथ दिल्ली से लौटा था। श्रीनगर मेडिकल कॉलेज में उसका सैंपल लिया गया था, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। स्वास्थ्य विभाग ने उसे अस्पताल में भर्ती करा दिया। साथ ही परिवार के चार अन्य सदस्यों को आइसोलेट किया है। सभी की निगरानी की जा रही है।

60 हजार लोग होम और फैसिलिटी क्वारंटाइन में 

अन्य राज्यों से लौटे प्रवासी स्वास्थ्य परीक्षण करने के बाद एहतियात के तौर पर क्वारंटाइन किए जा रहे हैं। बॉर्डर पर बने चेकपोस्ट पर इन लोगों के स्वास्थ्य की जांच के साथ रैंडम सैंपलिंग भी की जा रही है। जिससे कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की पहचान हो सके। प्रदेशभर में वर्तमान में 52730 लोग होम क्वारंटाइन में और 6902 लोग फैसिलिटी क्वारंटाइन में हैं।

बिना सूचना के अस्पताल से निकली महिला, हड़कंप 

दून मेडिकल कॉलेज चिकित्सालय में सोमवार को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जबकि एक महिला बिना सूचना अस्पताल से निकल गई। महिला कोरोना संदिग्ध थी, जिसकी रिपोर्ट निगेटिव आई थी। वह 15 मई से अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती थी। हालांकि कुछ देर बाद ही उसे अस्पताल के गेट से पकड़ कर वापस लाया गया।

आजाद नगर कॉलोनी निवासी कोरोना संदिग्ध महिला तीन दिन से दून अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती थी। महिला के साथ उसका छोटा बच्चा भी था। लैब से महिला के सैंपल की जांच रिपोर्ट न्गेटिव आने के बाद सोमवार सुबह उसे अस्पताल से डिस्चार्ज होना था।

वार्ड में ड्यूटी पर तैनात सिस्टर डिस्चार्ज की प्रक्रिया पूरी करा रही थीं। इसी बीच महिला गायब हो गई। जिसके बाद अस्पताल में अफरातफरी मच गई। कर्मचारियों ने उसे ढूंढा और उसके पति को फोन किया। कुछ देर बाद महिला अस्पताल के गेट नंबर दो के बाहर ही मिल गई। कर्मचारी उसे वापस वार्ड में लाए। दून मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आशुतोष सयाना का कहना है कि महिला बिना बताए नीचे चली गई थी। जिसे बाद में डिस्चार्ज कर उसके घर पहुंचाया गया।

मुंबई से लौटी महिला के संक्रमित पाए जाने से देहरादून से उत्तरकाशी तक चिंता

दून में कोरोना पॉजिटिव मिली महिला बस से दून पहुंची थी। उत्तरकाशी के जोगात गांव के एक ही बिरादरी के 17 लोग 14 मई को मुंबई से निजी बस में दून पहुंचे थे। बस में दून में रहने वाले आठ थे। जबकि उत्तरकाशी निवासी नौ लोग बस में वहां चले गए थे। वहां गांव के प्रधान एवं स्थानीय अफसरों को सूचना दे दी गई है। कोरोना के जिला नोडल अधिकारी डॉ. दिनेश चौहान ने बताया कि इनमें कई की सैंपलिंग भी हुई है। जिनकी सैंपलिंग नहीं है अब स्थानीय स्तर पर उनके भी सैंपल लिए जाएंगे। बताया गया कि उत्तरकाशी में नौ में आठ लोग पंचायत घर में क्वारंटाइन में हैं। जबकि एक व्यक्ति टिहरी स्थित पनियाला गांव चला गया था। उसके बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है। मुंबई से आने वाली बस और उत्तरकाशी छोड़ने गई बस के चालक व परिचालक की भी जानकारी ली गई है। उधर, एम्स ऋषिकेश में जांच करा उत्तरकाशी अपने घर जा पहुंचे युवक ने भी सिस्टम की कलई खोल दी है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!