Breaking News :
>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी
ताज़ा खबरेंदेशस्वास्थ

भारत में कोविड-19 संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी, 24 घंटे में 12213 नए मामले मिले

आकाश ज्ञान वाटिका, 16 जून 2022, गुरुवार, नई दिल्ली। बीते 24 घंटे में भारत मेंकोविड-19 संक्रमण के मामलों में बड़ा उछाल देखने को मिला है। बीते 24 घंटे में कोरोना के 12 हजार से ज्यादा मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि देश में कोविड-19 संक्रमण के 12,213 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 11 लोगों की मौत भी हुई है।

देश में कल के मुकाबले आज कोरोना के मामलों में 38.4 फीसद का उछाल हुआ है। बुधवार को संक्रमण के 8,822 मामले सामने आए थे। कल की तुलना में 4,578 मामले बढ़े हैं। मंत्रालय ने बताया कि इस दौरान 11 लोगों की मौत भी हुई है।

एक्टिव केस बढ़कर 58,215 हुए

कोविड-19 संक्रमण के लगातार बढ़ते एक्टिव मामले स्वास्थ्य विभाग का टेंशन बढ़ा रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, बीते 24 घंटे में कोरोना से 7,624 मरीज रिकवर हुए हैं। एक्टिव केस बढ़कर अब 58,215 हो गए हैं। एक्टिव केस कुल मामलों का 0.13 फीसद है। रिकवरी रेट 98.65 फीसद हो गया है। डेली पाजिटिविटी दर 2.35 फीसद जबकि साप्ताहिक पाजिटिविटी दर 2.38 फीसद हो गई है।

विदित रहे कि देश में अब तक कोरोना महामारी के 4 करोड़ 32 लाख 57 हजार 730 मामले सामने आ चुके हैं। 4 करोड़ 26 लाख 74 हजार 712 लोग रिकवर हो चुके हैं। इसके अलावा कुल 5 लाख 24 हजार 803 लोगों की मौत भी हो चुकी है। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) ने बताया कि भारत में कल कोरोना वायरस के लिए 5,19,419 सैंपल टेस्ट किए गए, कल तक कुल 85,63,90,449 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं।

कोविड-19 टीकाकरण युद्ध स्तर पर जारी, वैक्सीन की 195.67 करोड़ करोड़ से ज्यादा खुराक लगाई गई

देश में कोविड-19 टीकाकरण युद्ध स्तर पर जारी है। अभी तक वैक्सीन की 195.67 करोड़ से ज्यादा खुराक लगाई जा चुकी है। 101.41 करोड़ से ज्यादा लोगों को पहली खुराक जबकि 90.28 करोड़ से ज्यादा दूसरी खुराक दी जा चुकी है। इसके अलावा 3.87 करोड़ से ज्यादा प्रीकाशन डोज भी लगाई जा चुकी है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!