Breaking News :
>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश
ताज़ा खबरेंदेशस्वास्थ

भारत में लगातार कोरोना के मामलों में आ रही गिरावट : 24 घंटों में सामने आए कोरोना के 30093 मामले

आकाश ज्ञान वाटिका, 20 जुलाई 2021, मंगलवार, नई दिल्‍ली। भारत में लगातार कोरोना के मामलों में गिरावट दर्ज की जा रही है। देशवासियों के लिए ये एक राहत भरी खबर है। भारत सरकार के स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक देशभर में पिछले 24 घंटों के दौरान 30,093 मामले सामने आए, जिसके बाद देश में संक्रमितों की संख्‍या 3,11,74,322 हो गई है। आपको बता दें कि बीते 4 माह के दौरान सामने आए ये सबसे कम मामले हैं।

देश में अब एक्टिव मामलों की संख्‍या 4,06,130 हो गई है। वहीं बीते 24 घंटों के दौरान ठीक होने वाले मरीजों की संख्‍या 45,254 रही है। इसके बाद देश में ठीक होने वाले मरीजों की संख्‍या 3,03,53,710 पहुंच गई है। बीते 24 घंटों के दौरान देश में कोरोना संक्रमित 37 मरीजों ने दम भी तोड़ा है। इसके बाद ये आंकड़ा बढ़कर 4,14,482 तक पहुंच गया है। आपको बता दें कि बीते 24 घंटों के दौरान जहां केरल में सर्वाधिक मामले सामने आए हैं वहीं दादरा नगर हवेली और अंडमान निकोबार में सबसे कम मामले सामने आए हैं।

गौरतलब है कि केरल और महाराष्‍ट्र में सामने आने वाले कोरोना के मामले लगातार केंद्र और राज्‍य सरकार के लिए चिंता की वजह बने हुए हैं। पिछले दिनों पीएम नरेंद्र मोदी ने ऐसे 6 राज्‍यों के सीएम से इस मुद्दे पर बातचीत की थी जहां पर अधिक मामले आ रहे हैं। केंद्र की तरफ से यहां पर विशेषज्ञों की एक टीम भी भेजी गई है। केंद्र लगातार इन सभी राज्‍यों पर निगाह रखे हुए है।

पीएम ने इन सभी राज्‍यों को कहा है कि वो हर संसाधन का इस्‍तेमाल करें और यहां पर बढ़ते मामलों पर काबू पाएं। उन्‍होंने ये भी कहा था कि यदि यहां पर बढ़ते मामलों को नहीं रोका गया तो हालात खराब हो सकते हैं। उन्‍होंने पिछले दिनों इन राज्‍यों के सीएम के साथ हुई वर्चुअल बैठक के दौरान कहा था कि हर हाल में तीसरी लहर की आशंका को दूर करना हम सभी की जिम्‍मेदारी है। इसके लिए तेजी से काम करना होगा और केंद्र द्वारा दिए गए फंड का इस्‍तेमाल करते हुए स्‍वास्‍थ्‍य सेवाओं को अपने यहां पर सुधारना होगा। आपको बता दें कि देश के कुछ राज्‍यों में डेल्‍टा वैरिएंट के भी मामले सामने आ चुके हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!