Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्ड

कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस मुख्यालय में समन्वय बैठक का आयोजन

आकाश ज्ञान वाटिका, 6 जुलाई 2021, मंगलवार, देहरादून। कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस मुख्यालय में समन्वय बैठक का आयोजन किया जा रहा है।

पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार की अध्यक्षता में आयोजित अंतर्राज्यीय बैठक में उत्तरप्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, चंडीगढ़, अभिसूचना ब्यूरो के अधिकारी हिस्सा ले रहे हैं। बैठक में बोर्डरों को सील करने को लेकर योजना तैयार की जानी है।

उत्तराखंड सरकार की ओर से इस बार भी 2020 की तर्ज पर कोरोना महामारी के चलते कावड़ मेला प्रतिबंध करने के चलते श्रद्धालुओं के धर्मनगरी हरिद्वार आने पर प्रतिबंध लगा गया है।

इस संबंध में उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय की ओर से आठ राज्यों के पुलिस अधिकारियों के साथ सामंजस्य बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में आइजी, एडीजी व इंटेलीजेंस स्तर के अधिकारी शामिल रहे।

इस दौरान पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड अशोक कुमार ने सभी अधिकारियों से आग्रह किया कि वह अपने-अपने राज्यों में थाना स्तर पर इंटरनेट मीडिया का सहारा लेकर कांवड़ मेला प्रतिबंध करने के संबंध में जन जागरूकता बढ़ाएं।

उत्तराखंड से लगते बॉर्डर क्षेत्र में कांवड़ि‍यों के जबरन घुसने की सूरत पर उनके खिलाफ महामारी एक्ट और 14 दिनों के लिए क्‍वारंटाइन भी किया जा सकता है।

पुलिस महानिदेशक ने बताया सबसे अधिक श्रद्धालु हरियाणा, पंजाब व राजस्थान से आते हैं। ऐसे में नारसन व मंडावली उत्तर प्रदेश बॉर्डर पर अधिक सख्ती रहेगी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!