Breaking News :
>>उच्च शिक्षा में 108 असिस्टेंट प्रोफेसर को जल्द मिलेगी तैनाती>>नवनियुक्त 1094 कनिष्ठ अभियन्ताओं को मिले नियुक्ति पत्र>>ज्योतिर्मठ पर मंडराने लगा भूस्खलन का खतरा, विष्णुप्रयाग की तरफ से हो रहा तेजी से भूस्खलन >>बीकेटीसी के सीईओ ने यात्रा व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण >>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम में प्रतिभाग कर सड़क पर झाड़ू लगाकर दिया स्वच्छता का संदेश >>एक देश, एक चुनाव व्यवहारिक और समझदारी नहीं – कांग्रेस>>टूथब्रश से भी बीमार पड़ सकते हैं आप, जान लीजिए कैसे रख सकते हैं इसे साफ>>ग्राम पंचायत स्तर पर दी जाएगी नए आपराधिक कानूनों की जानकारी>>21 सितंबर को आतिशी बनेंगी दिल्ली की नई मुख्यमंत्री, लेंगी सीएम पद की शपथ>>राहुल की बातें मजाक की नहीं, चिंता का विषय>>मुख्यमंत्री धामी ने जम्मू-कश्मीर में भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में आयोजित जनसभा को किया सम्बोधित>>हरियाणा विधानसभा चुनाव : BJP ने जारी किया 20 सूत्रीय संकल्प पत्र>>गंगोत्री धाम में किया गया होटल एसोसिएशन का गठन>>केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बिहार के किसानों के लिए दी कई सौगातें>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गढ़ी कैंट में निर्माणाधीन सामुदायिक भवन का किया निरीक्षण>>प्रदेश में बढ़ रहे डेंगू के मामले, पाँच जिलों से कुल 75 मामले आए सामने>>फिल्म जिगरा का सॉन्ग ‘चल कुड़िए’ रिलीज, आलिया-दिलजीत के गाने में दिखी महिला सशक्तिकरण की झलक>>हवलदार मनीष थापा के निधन पर सैनिक कल्याण मंत्री ने दी श्रद्धांजलि>>सेब को छीलकर खाना चाहिए या बिना छीले? यहां जानें सही तरीका>>प्रधानमंत्री मोदी आज कटड़ा में चुनावी रैली को करेंगे संबोधित, चप्पे-चप्पे पर रहेगी सुरक्षा
ताज़ा खबरेंदेशराजनैतिक-गतिविधियाँ

राज्यसभा में भाजपा नौ सीटों पर जीत के साथ और मजबूत, कांग्रेस अपने अब तक के सबसे निचले स्तर पर

आकाश ज्ञान वाटिका, 3 नवंबर 2020, मंगलवार। राज्यसभा की नौ सीटों पर जीत के साथ उच्च सदन में भाजपा और मजबूत हो गई है। उच्च सदन में पार्टी की सदस्य संख्या 92 पर पहुंच गई है। इसी के साथ भाजपा के नेतृत्व वाले राजग के खाते में कुल 104 सीटें हो गई हैं। दूसरी ओर, देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस उच्च सदन में अपने अब तक के सबसे निचले स्तर पर है। दो और सीटें गंवाकर कांग्रेस की सदस्य संख्या 38 रह गई है।

 भाजपा के सभी  नौ प्रत्याशी प्रत्याशी निर्विरोध

242 सदस्यीय उच्च सदन में उत्तर प्रदेश की 10 और उत्तराखंड की एक सीट के लिए चुनाव हुआ है। सोमवार को नाम वापस लेने की अंतिम तारीख बीतने के बाद सभी प्रत्याशियों के निर्विरोध चुने जाने का एलान किया गया। इनमें केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी समेत भाजपा के नौ प्रत्याशी चुने गए हैं। इनमें तीन सीटें पहले से भाजपा के खाते में थीं और छह नई सीटें पार्टी की झोली में आई हैं। इन छह में से दो सीटें कांग्रेस और तीन समाजवादी पार्टी के खाते में थीं। बहुजन समाज पार्टी ने भी एक सीट गंवाई है।

इनका हुआ चयन

उत्तर प्रदेश से चयनित लोगों में भाजपा के हरदीप सिंह पुरी, नीरज शेखर, अरुण सिंह, गीता शाक्य, हरिद्वार दुबे, बृजलाल, बीएल वर्मा और सीमा द्विवेदी शामिल हैं। समाजवादी पार्टी के रामगोपाल वर्मा और बसपा के रामजी गौतम भी निर्विरोध चुने गए। उत्तराखंड से भाजपा के नरेश बंसल को निर्विरोध चुना गया। सदस्यों का चयन 25 नवंबर, 2020 से 24 नवंबर, 2026 तक के लिए हुआ है।

सीटों का गणित

  • 242 है उच्च सदन में सीटों की संख्या
  • 92 की सदस्य संख्या पर पहुंची भाजपा
  • 104 हो गई है राजग की सदस्य संख्या
  •  38 के सबसे निचले स्तर पर आई कांग्रेस

राजग की ताकत बढ़ी

नई परिस्थिति में भाजपा के लिए राज्यसभा में महत्वपूर्ण विधेयकों को पारित कराना थोड़ा और आसान हो गया है। 242 सदस्यीय उच्च सदन में राजग के सदस्यों की संख्या 104 हो गई है। उसे चार नामित सदस्यों का भी समर्थन आसानी से मिल सकता है। इसके अलावा महत्वपूर्ण विधेयकों पर उसे अन्नाद्रमुक, बीजद, टीआरएस और वाईएसआर कांग्रेस का भी साथ मिल सकता है।

Loading

Ghanshyam Chandra Joshi

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest going web news portal which provides latest information about the Political, Social, Environmental, entertainment, sports etc. I, GHANSHYAM CHANDRA JOSHI, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide news and articles about the abovementioned subject and am also provide latest/current state/national/international news on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!