Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
ताज़ा खबरेंदिल्लीदेश

शाहीन बाग में ‘बुलडोजर एक्शन’ : आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्लाह बोले, “MCD बताए कहाँ है अतिक्रमण”

आकाश ज्ञान वाटिका, 9 मई 2022, सोमवार, नई दिल्ली। शाहीन बाग इलाके में सोमवार सुबह 11:00 बजे से अतिक्रमण और अवैध निर्माण के खिलाफ दक्षिण दिल्ली नगर निगम की कार्रवाई जारी है। SDMC का बुलडोजर लगातार इलाके से अतिक्रमण हटा रहा है। इस बीच शाहीन बाग में एमसीडी के खिलाफ प्रदर्शन भी शुरू हो गया है और इसमें शामिल होने के लिए ओखला से आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्लाह खान भी पहुंच गए हैं। वहीं, कांग्रेस के स्थानीय नेता भी SDMC की अतिक्रमण और अवैध निर्माण के खिलाफ सड़क पर उतर आए हैं। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन भी शुरू कर दिया है। 

आज मौके पर पहुंचे अमानतुल्लाह खान ने कहा कि तीन दिन पहले आया था। लोगों से आह्वान किया था और लोगों ने खुद अतिक्रमण हटा दिया। एक मस्जिद के बाहर वजूखाना था। उसे भी हटवा दिया। अब एमसीडी बताए कि कहां पर अतिक्रमण है। ये पीडब्ल्यूडी का रोड है। लोकल पुलिस भी है। मुझसे बात करें। हम खुद अतिक्रमण को हटवा देंगे।

दिल्ली नगर निगम ने अब समूचे शहर में अतिक्रमण और अवैध निर्माण के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। सर्वे के बाद अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की कड़ी में 4 मई से दिल्ली के कई इलाकों में बुलडोजर गरज रहा है। फिलहाल  पर्याप्त संख्या में दिल्ली पुलिस बल वहां मौजूद नहीं है। इसकी वजह से फिलहाल कार्रवाई में दिक्कत हो रही है। धीरे-धीरे पुलिस बल पहुंच रहा है। इसी कड़ी में दक्षिण दिल्ली के शाहीन बाग इलाके में भारी सुरक्षा बल के बीच सोमवार को अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।  दिल्ली पुलिस द्वारा सुरक्षा मुहैया कराए जाने के ऐलान के बाद सोमवार 11 बजे से अतिक्रमण के खिलाफ SDMC का बुलडोजर गरजने लगा है।

बताया जा रहा है कि पर्याप्त पुलिस बल मिलने के बाद ही शाहीन बाग इलाके में अतिक्रमण और अवैध निर्माण के खिलाफ दक्षिण दिल्ली निगम कार्रवाई को सोमवार को अंजाम देगा। इसके लिए SDMC की ओर से दिल्ली पुलिस को पर्याप्त सुरक्षा बल मुहैया कराने के लिए खत लिखा गया था। इस पर दिल्ली पुलिस सुरक्षा बल मुहैया कराने की लिए तैय़ार है।

यह अलग बात है कि शाहीन बाग में बुलडोजर चलने की संभावित कार्रवाई का डर साफ दिखाई दे रहा है। लोग रुक-रुककर अपना सामान यहां से हटा रहे हैं, जो सड़कों पर बिखरा होता है। कुछ जगहों पर सड़क के किनारे लगाई जानी वालीं दुकानें लोगों ने स्वतः ही हटा दी है। दुकानों का बिखरा सामान भी समेट लिया है। 

दक्षिणी दिल्ली नगर निगम (एसडीएमसी) ने इन दिनों अतिक्रमणकारियों को लेकर काफी सख्त रवैया अपनाया हुआ है। इसी क्रम में एसडीएमसी ने सोमवार को शाहीन बाग में अतिक्रमण हटाने की पूरी तैयारी कर ली है। निगमकर्मियों का कहना है कि यदि पुलिस बल की सहायता मिलेगी तो सोमवार को शाहीन बाग में अतिक्रमण हटाया जाएगा।

मालूम हो कि इससे पहले अतिक्रमणकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने आई निगम की टीम को पुलिस की सहायता नहीं मिली थी। इसके चलते शाहीन बाग में अतिक्रमण हटाने पहुंची निगम की टीम कार्रवाई नहीं कर पाई थी। निगम ने शाहीन बाग सहित कई इलाकों में अतिक्रमण को चिह्नित किया है।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, शाहीन बाग इलाके में अगर सोमवार को अतिक्रमण और अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई की गई तो सड़क पर जाम भी लग सकता है। ऐसे में अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई दोपहर में शुरू की जा सकती है, जब सड़क पर ट्रैफिक कम हो। 

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!