Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
देश

सत्ता में आने पर अर्धसैनिक बलों को कांग्रेस देगी शहीद का दर्जाः राहुल गांधी

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में छात्रों को संबोधित किया। कार्यक्रम की शुरुआत पुलवामा में शहीद हुए सीआरपीएफ जवानों को श्रद्धांजलि देकर की गई। इस दौरान राहुल गांधी ने कहा कि अगर आम चुनाव के बाद कांग्रेस सत्ता में आयी तो अर्धसैनिक बलों के जवानों को शहीद का दर्जा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि अभी तक अर्धसैनिक बलों को शहीद का दर्जा नहीं मिलता। लेकिन, कांग्रेस की सरकार आयेगी तो उन्हें शहीद का दर्जा मिलेगा।

मेरी दादी मेरी मां से बढ़कर- राहुल गांधी
जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में छात्रों को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि जब मेरी दादी (इंदिरा गांधी) की मौत हुई थी तब मेरे पापा बंगाल में थे। मेरी दादी मेरे लिए मेरी मां से भी बढ़कर थीं। मेरी दादी (इंदिरा गांधी) की हत्या उनके सुरक्षाकर्मियों ने कर दी थी। सतवंत सिंह ने मुझे बैडमिंटन खेलना सिखाया था।

केंद्र सरकार पर लगाया गंभीर आरोप
छात्रों को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि आज विश्वविद्यालयों में कुलपति के पद पर एक संगठन की विचारधारा के लोग बैठाये जा रहे हैं। वे चाहते हैं कि हिंदुस्तान की शिक्षा प्रणाली उनका औजार बन जाए। उन्होंने कहा कि ऐसे लोग वैश्विक दृष्टि और छात्रों की भावनाओं से चिंतित नहीं हैं। वे केवल अपनी विचारधारा से संबंधित हैं और एक हथियार के रूप में भारत की शिक्षा प्रणाली का उपयोग करना चाहते हैं।

शिक्षा के स्तर में सुधार की जरुरत
कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, ‘मैं शिक्षा के सख्त ढांचे में विश्वास नहीं करता। हमें छात्रों को सशक्त बनाना चाहिए। छात्रों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि मैं उत्तर पूर्वी राज्यों में उच्च शिक्षा संस्थानों की संख्या बढ़ाने के लिये पूरी तरह से प्रतिबद्ध हूं।’ राहुल ने कहा कि भाजपा सरकार में शिक्षा के स्तर में गिरावट दर्ज की गई है। शिक्षा के स्तर को सुधारने की सख्त जरुरत है।

बेरोजगारी पर जताई चिंता
राहुल गांधी ने बेरोजगारी पर भी चिंता जताई और कहा कि जब आप भारत, अमेरिका और यूरोप के देशों को देखेंगे तो सबसे बड़ी समस्या नौकरियों की हैं। इस समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा है, इसकी वजह से गुस्सा बढ़ रहा है और दक्षिणपंथी संगठन उस गुस्से का इस्तेमाल कर रहे हैं।

प्रधानमंत्री मोदी पर साधा निशाना
एक बार फिर राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आलोचना की और कहा, ‘कांग्रेस सरकार ने पारदर्शिता बढ़ाने और भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने के लिए आरटीआई को लागू किया था। आज मोदी सरकार में आरटीआई को बर्बाद कर दिया गया है। इसके अलावा उन्होंने नोटबंदी पर भी केंद्र सरकार को घेरा और कहा कि हिंदुस्तान के इतिहास में नोटबंदी सबसे बड़ा घोटाला है। एक दिन सच्चाई जरूर सामने आएगी।

 

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!