Breaking News :
>>‘राइज एंड फॉल 2’ के विनर बने शहजाद पूनावाला, जीती ट्रॉफी और 35 लाख रुपये>>लोकगायक नरेंद्र सिंह नेगी और अभिनेता हेमंत पांडे लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित>>केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह एवं मुख्यमंत्री धामी ने किया 62 विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास>>अब बुजुर्गों तक सीमित नहीं घुटनों का दर्द, कम उम्र के लोग भी हो रहे प्रभावित; जानें इसके कारण और बचाव के तरीके>>दुर्गम हिमालयी क्षेत्र में SDRF का सर्च एवं रेस्क्यू अभियान जारी, अब तक 07 शव बरामद>>जयपाल मालवीय ने रचा इतिहास, विश्व चैंपियनशिप में जीता रजत पदक>>मुख्यमंत्री धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी धनतेरस की शुभकामनाएं>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखण्ड फिल्म पुरस्कारों को दी मंजूरी>>बॉक्स ऑफिस पर ‘रामायण’ का धमाका, पहले दिन ही पार किया 60 करोड़ का आंकडा>>धामी सरकार में पर्यटन सुविधाओं को विस्तार, चमोली के वाण में 1.36 करोड़ से बनेगी आधुनिक सतही पार्किंग>>लामबगड़ में भीषण सड़क हादसा, बोलेरो पिकअप और किआ कार की भिड़ंत में 7-8 लोग घायल>>रंगारंग प्रस्तुतियों और बॉलीवुड गायक वरुण जैन की शानदार परफॉर्मेंस के साथ ‘धरोहर-2026’ का भव्य समापन>>केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दौरे को लेकर दून में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद>>अमित शाह के दौरे और धनतेरस को लेकर देहरादून में ट्रैफिक प्लान जारी, कई रूट डायवर्ट>>जिलाधिकारी ने नगर निगम श्रीनगर के विभिन्न अनुभागों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की, दिए आवश्यक निर्देश>>जिलाधिकारी ने की संयुक्त चिकित्सालय श्रीनगर की चिकित्सा प्रबंधन समिति की बैठक>>त्योहारों में मिठाइयों का ज्यादा सेवन सेहत पर पड़ सकता है भारी, लिवर और दिल की बीमारियों का बढ़ सकता है खतरा>>मुख्यमंत्री ने कुम्भ मेला-2027 के दृष्टिगत हरिद्वार के चिकित्सालयों के लिए चिकित्सा उपकरणों को दिखाई हरी झंडी>>मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के बड़े भाई को दी श्रद्धांजलि>>आगामी वीवीआईपी कार्यक्रम के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में लगातार चल रहा सघन चेकिंग अभियान
उत्तराखण्ड

हंगामेदार रहेगा विधानसभा का शीतकालीन सत्र, सरकार को घेरेगी कांग्रेस

देहरादून। विधानसभा का शीतकालीन सत्र हंगामेदार रहने के आसार हैं। निकाय चुनाव नतीजों से मिली ऊर्जा के बाद प्रमुख प्रतिपक्षी दल कांग्रेस के तेवर यही संकेत दे रहे हैं। गैरसैंण पर सरकार के मुखिया, मंत्रिमंडल सहयोगी और प्रदेश भाजपा संगठन के अलग-अलग सुर के मुद्दे को तुरंत कांग्रेस ने लपक लिया है। विधानसभा में इसे मुद्दा बनाकर भाजपा के खिलाफ मोर्चा खोलने की तैयारी है। इसके साथ ही नगर निकाय चुनाव में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के उत्पीड़न और यौन उत्पीड़न के मुद्दे पर सरकार को घेरने की तैयारी है।

आगामी तीन दिसंबर को कांग्रेस विधानमंडल दल की बैठक में इन मुद्दों को धार दी जाएगी। विधानसभा का तीन दिनी शीतकालीन सत्र आगामी चार दिसंबर से प्रारंभ हो रहा है।

इस संक्षिप्त सत्र में यूं तो राज्य सरकार अनुपूरक बजट पेश करने जा रही है, लेकिन कांग्रेस को सत्र में उक्त दोनों की घेराबंदी का मुद्दा मिल गया है। गैरसैंण को लेकर कांग्रेस पहले से ही भाजपा पर दोहरा रुख अपनाने का आरोप लगाती रही है।

अब भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट के गैरसैंण में विधानसभा सत्र को लेकर दिए बयान के बाद सियासत गर्मा गई है। कांग्रेस शीतकालीन सत्र के दौरान इस मुद्दे पर विधानसभा के भीतर भी सियासी तापमान बढ़ाने की रणनीति पर काम कर रही है।

गैरसैंण पर ध्रुवीकरण भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट के बयान के बाद मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने विधानसभा सत्र पर निर्णय को सरकार का अधिकार बताकर गैरसैंण पर गर्मा रही सियासत को नियंत्रित करने की कोशिश की, लेकिन काबीना मंत्री हरक सिंह रावत के इस मुद्दे पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के साथ खड़ा दिखने के बाद यह मुद्दा और तूल पकड़ गया है।

कांग्रेस अब इस मुद्दे पर सरकार और संगठन के बीच मतभेद को मुद्दा बनाने की तैयारी में है। दरअसल, गैरसैंण का मुद्दा उत्तराखंड राज्य आंदोलन में जन भावनाओं से गहरे जुड़ा रहा है। गैरसैंण में स्थायी राजधानी का मसला हो या विधानसभा सत्र का आयोजन, सत्तापक्ष और विपक्ष एकदूसरे को निशाने पर लेने का मौका नहीं चूकते।

शीतकालीन सत्र से ऐन पहले सत्तारूढ़ दल ने यह मुद्दा विपक्ष को थमा दिया है। सदन के भीतर कांग्रेस इस मुद्दे पर ध्रुवीकरण की कोशिशों में जुट गई है। निकाय प्रतिनिधियों के उत्पीड़न पर मुखर शीतकालीन सत्र में निकाय चुनाव में विपक्ष के पार्षदों और कार्यकर्ताओं के उत्पीड़न को लेकर कांग्रेस उग्र रहने के मूड में है।

नगर निकाय चुनाव के दौरान आचार संहिता के उल्लंघन का मुद्दा उठाती रही कांग्रेस अब विधानसभा सत्र के मौके पर भी निकाय चुनाव और उसके बाद उत्पीड़न के मामले को रंग देने की तैयारी में है। उत्पीड़न के मामले भी उठेंगे इसीतरह प्रदेश में भाजपा के एक नेता पर लगे आरोप समेत राज्य में यौन उत्पीड़न के तेजी से सामने आ रहे मामलों पर कांग्रेस ने मुखर रहने के संकेत दिए हैं।

दरअसल विपक्ष की मंशा सत्तापक्ष को कठघरे में खड़ा करने की है। इसे ध्यान में रखकर ही आक्रामक रणनीति तय की जा रही है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह का कहना है कि गैरसैंण पर भाजपा का असलियत खुल गई है। कांग्रेस सदन के भीतर सत्तारूढ़ दल के रुख को सामने रखेगी। उन्होंने कहा कि तीन दिसंबर को कांग्रेस विधानमंडल दल की बैठक में पार्टी सरकार को घेरने के लिए ठोस रणनीति को अंतिम रूप देगी।

 

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!