Breaking News :
>>ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1>>संसद में हर सदस्य को नियमों के तहत अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है- ओम बिरला>>आईपीएल 2026 के पहले चरण का शेड्यूल जारी, 28 मार्च से होगा रोमांचक आगाज>>पीएमजीएसवाई प्रथम के अंतर्गत अवशेष सड़कों को पूरा करने की समय सीमा 31 मार्च 2027 तक बढ़ी>>प्रेस टूर पर देहरादून पहुंचे ओडिशा के पत्रकारों के दल ने उत्तराखंड के राज्यपाल से की भेंट>>घरेलू गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहीं- महाराज>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद
उत्तराखण्ड

सरकार की तमाम जन विरोधी नीतियों के खिलाफ कांग्रेस उत्तराखंड बचाओ देव याचना आंदोलन करेगी

प्रदेश और केंद्र सरकार की तमाम जन विरोधी नीतियों के खिलाफ कांग्रेस ‘उत्तराखंड बचाओ देव याचना’ आंदोलन चलाएगी। पूर्व कैबिनेट मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी ने बताया कि कांग्रेस कार्यकर्ता पांच चरणों में होने वाले आंदोलन में पीएम को पत्र लिखने से लेकर देवताओं से भाजपा की शिकायत करेंगे।

कांग्रेस भवन में मंत्री प्रसाद नैथानी ने प्रदेश सरकार की नीतियों के खिलाफ पत्रकारों से वार्ता की। उन्होंने प्रदेश के 28 मुद्दों पर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए पांच फरवरी से आंदोलन का ऐलान किया। कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार ने तमाम जनविरोधी कानून लागू कर लोगों में असंतोष व रोष भर दिया है।

नैथानी ने सरकार पर आंदोलनों को कुचलने का आरोप भी लगाया। कहा कि प्रदेश में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। बेरोजगारी बढ़ रही है। सरकारी कर्मचारियों की सुनी नहीं जा रही। इसके खिलाफ कांग्रेस केंद्र सरकार को पत्र लिखने से लेकर प्रदेश के विभिन्न देव स्थानों पर जाकर सरकार की शिकायत भी करेगी। पत्रकार वार्ता में एससी विभाग के प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार, महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा, प्रभुलाल बहुगुणा, सुरेंद्र रांगड़ समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

इन प्रमुख विषयों को उठाएगी कांग्रेस

भू अध्यादेश संशोधन विधेयक 2019, देवस्थानम एक्ट, एनसीसी प्रशिक्षण अकादमी श्रीकोट माल्डा टिहरी गढ़वाल से स्थानांतरण का विरोध, मेडिकल कॉलेजों में फीस वृद्धि, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की मांगें, भोजन माता व आशा कार्यकर्ताओं का दमन, शिक्षा प्रेरकों व 108 सेवा कर्मियों को नौकरी से निकालना, बिजली एवं पेयजल के करों में वृद्धि, प्रदेशभर के आइटीआइ प्रशिक्षण संस्थानों के बंद होने समेत 28 मुद्दों को कांग्रेस उठाने जा रही है।

पांच चरणों में होगा आंदोलन

-प्रथम चरण में पांच फरवरी से 10 फरवरी तक दिल्ली में प्रधानमंत्री से लेकर केंद्रीय मंत्रियों को ज्ञापन दिया जाएगा।

-दूसरे चरण में 15 फरवरी को रामपुर तिराहा शहीद स्थल से 28 फरवरी तक पूरे प्रदेश के 13 जनपदों के इंसाफ के देवताओं के मंदिरों में देव याचना यात्रा। जिसका समापन 28 फरवरी को शहीद स्थल खटीमा में किया जाएगा।

-कोई कार्रवाई नहीं होने की स्थिति में तीसरे चरण में बजट सत्र में विधानसभा में तालाबंदी।

-चौथे चरण में सचिवालय में तालाबंदी।

-पांचवे चरण में 15 अगस्त से ‘जवाब दो सरकार’ पदयात्रा। यह यात्रा पिथौरागढ़ के नारायण आश्रम से शुरू होकर 13 जिलों का भ्रमण कर गंगोत्री में समाप्त होगी।

मालिकाना हक के लिए होगा संघर्ष : राजकुमार

पूर्व विधायक व प्रदेश कांग्रेस एससी-एसटी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष राजकुमार ने कहा कि मलिन बस्तियों को मालिकाना हक दिलाने के लिए व्यापक स्तर पर संघर्ष किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के समय मालिकाना हक के लिए कानून बनाया गया, लेकिन वर्तमान सरकार उसे लागू नहीं कर रही है।

नव नियुक्त प्रदेश कांग्रेस एससी-एसटी प्रकोष्ठ अध्यक्ष राजकुमार से संजय कॉलोनी स्थित उनके आवास पर मलिन बस्तियों के लोगों ने मुलाकात की। इस दौरान राजकुमार ने कहा कि समाज के सभी वर्ग के लोगों के उत्थान के लिए कार्य किए जाएंगे और इसके लिए रणनीति तैयार की जाएगी। उन्होंने कहा कि शहीदों के सपनों के अनुरूप राज्य को बनाने के लिए संघर्ष किया जाएगा।

राजकुमार ने कहा कि कांग्रेस सरकार के समय में जितने भी कार्य अनुसूचित जाति के लोगों के चल रहे थे वह कार्य वर्तमान सरकार ने बंद कर दिए हैं, जो चिंताजनक है। उन सभी कार्यों को लेकर सरकार को घेरने का कार्य किया जाएगा।

एनएसयूआइ ने कॉलेज व नगर अध्यक्ष नियुक्ति किए

भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआइ) ने संगठन से जुड़े तीन छात्रों को अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। डोईवाला नगर अध्यक्ष, विस अध्यक्ष व डाईवाला डिग्री कॉलेज में इकाई अध्यक्ष की नियुक्तियां की गई। छात्र संगठन के जिला अध्यक्ष सौरभ ममगाईं ने बयान जारी कर बताया कि आरिफ अली को एनएसयूआइ डोईवाला नगर अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। शहीद दुर्गामल्ल राजकीय महाविद्यालय डोईवाला कॉलेज इकाई अध्यक्ष रोहन को बनाया है। इसके अलावा सावन राठौर को डोईवाला विधानसभा अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!