Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
ताज़ा खबरेंदेशराजनैतिक-गतिविधियाँ

मानसून सत्र का 15वां दिन : सदन में हंगामे के चलते लोकसभा की कार्यवाही स्थगित

आप सांसद राघव चड्ढा एमएसपी को कानूनी गारंटी देने के लिए आज राज्यसभा में एक निजी सदस्य विधेयक पेश करेंगे।

भाजपा सांसद हरनाथ सिंह यादव ने भी राज्यसभा में हिंदी में और उच्च न्यायालय की कार्यवाही को क्षेत्रीय भाषाओं में संचालित करने की आवश्यकता पर शून्यकाल नोटिस दिया है।

आकाश ज्ञान वाटिका, 05 अगस्त 2022, शुक्रवार, नई दिल्ली आज मानसून सत्र का 15वां दिन है और दोनों सदनों में कांग्रेस ने एक बार फिर हंगामा किया। सदन में हंगामे के चलते लोकसभा की कार्यवाही 2 बजे तक स्थगित कर दी गई है तो वहीं राज्यसभा की कार्यवाही 2.30 बजे तक स्थगित कर दी गई है। इस बीच सोनिया और राहुल गांधी समेत सभी कांग्रेस नेता आज संसद में काले कपड़े पहनकर पहुंचे। सभी नेता देश में बढ़ती महंगाई और विपक्षी नेताओं पर ईडी की गलत कार्रवाई का विरोध कर रहे हैं। वहीं राज्यसभा के सभापति एम वेंकैया नायडू ने विपक्ष को साफ संदेश देते हुए कहा कि सभी को कानून का सम्मान करना ही होगा।

आज देशभर में कांग्रेस महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रही है। इस बीच कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने अलग ही अंदाज में विरोध जताया। खड़गे आज राज्यसभा में काला कुर्ता और पगड़ी पहनकर पहुंचे।

आप सांसद राघव चड्ढा एमएसपी को कानूनी गारंटी देने के लिए आज राज्यसभा में एक निजी सदस्य विधेयक पेश करेंगे।

भाजपा सांसद हरनाथ सिंह यादव ने भी राज्यसभा में हिंदी में और उच्च न्यायालय की कार्यवाही को क्षेत्रीय भाषाओं में संचालित करने की आवश्यकता पर शून्यकाल नोटिस दिया है।

दूसरी ओर बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी के विरोध में कांग्रेस आज देशभर में प्रदर्शन कर रही है। कांग्रेस पार्टी इसी के साथ ईडी द्वारा विपक्ष पर छापेमारी और पूछताछ की कार्रवाई का विरोध भी कर रही है। पार्टी के अनुसार ईडी केंद्र सरकार के इशारों पर काम करते हुए विपक्ष की आवाज दबाने का काम कर रही है। पार्टी ने लोकसभा और राज्यसभा सांसदों द्वारा संसद से राष्ट्रपति भवन तक ‘चलो राष्ट्रपति भवन’ मार्च निकालने का फैसला किया है।

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा नेशनल हेराल्ड बिल्डिंग में यंग इंडियन का दफ्तर सील किए जाने के बाद से कांग्रेस केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोले है। बीते दिन भी कांग्रेस ने ईडी की कार्रवाई के खिलाफ संसद में खूब हंगामा किया। इसके चलते लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही पूरी नहीं हो सकी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!