Breaking News :
>>भारी बारिश के बीच डीएम मैदान में, क्षतिग्रस्त सड़कों को जल्द बहाल करने के निर्देश>>करोड़ों की लागत से बना नंदा की चौकी का नया पुल धंसा, प्रशासन ने रोकी आवाजाही>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए का एक्शन तेज, देहरादून और ऋषिकेश में दो निर्माण सील>>जनसमस्याओं के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, जिलाधिकारी ने सुनीं 164 शिकायतें>>गोलू देव और हरज्यू देव की लोक परंपराएं हमारी सांस्कृतिक पहचान- रेखा आर्या>>सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने अमर शहीद राइफलमैन मनोज राणा की 13वीं पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि>>विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार विकसित उत्तराखंड की आधारशिला- मुख्यमंत्री>>देहरादून में एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, 1.521 किलो कैटामाइन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार>>प्रतिभा सम्मान समारोह में मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, मुख्यमंत्री ने बढ़ाया उत्साह>>ज्योतिर्मयी नायक बनीं इंडियन आइडल 16 की विनर, जीती ट्रॉफी और 20 लाख रुपये>>शांतिपूर्ण प्रदर्शन नागरिकों का संवैधानिक अधिकार- सुप्रीम कोर्ट>>मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, राष्ट्रमंडल खेलों में लगातार तीसरी बार जीता स्वर्ण>>अगले तीन घंटे उत्तराखंड के कई जिलों में भारी बारिश और आकाशीय बिजली का अलर्ट>>कांवड़ यात्रा के लिए देहरादून में विशेष ट्रैफिक प्लान, धर्मावाला से डायवर्ट होंगे कांवड़ वाहन>>‘भ्रमण से भ्रम मिटते हैं, सीमांत गांव देश के प्रहरी भी हैं और पहला पड़ाव भी’-प्रधानमंत्री मोदी>>क्या आपकी भी सीढ़ियां चढ़ते ही फूलने लगती है सांस? तो जान लीजिये इसके पीछे के कारण>>मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 62 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति>>उत्तरांचल प्रेस क्लब में वरिष्ठ पत्रकार एवं लेखक मनोज इष्टवाल को किया गया सम्मानित>>स्वर्गीय श्याम दत्त जोशी की स्मृति में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गढ़ी डाकरा की जनता को समर्पित किया पानी का टैंक>>उत्तराखंड में जीएसटी संग्रहण में उल्लेखनीय बढ़ोतरी, नेट एसजीएसटी 24% बढ़ा
ताज़ा खबरेंदेशराजनैतिक-गतिविधियाँ

‘मेरे बयान को तोड़ मरोड़ कर पेश किया गया’ : शिवराज पाटिल

आकाश ज्ञान वाटिका, शुक्रवार, 21 अक्टूबर 2022, नई दिल्ली। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व गृह मंत्री शिवराज पाटिल आज गीता पर दिए अपने विवादित बयान से पलट गए हैं। हिंदू धर्म पर गलतबयानी कर विवादों में आए शिवराज ने बीते दिन कहा था कि जिहाद की बात सिर्फ इस्लाम में ही नहीं बल्कि भगवद गीता और ईसाई धर्म में भी है। हालांकि आज उन्होंने कहा कि मेरे बयान को तोड़ मरोड़ कर पेश किया गया। पाटिल ने कहा कि जब उनसे जिहाद को लेकर पूछा गया तो उन्होंने साफ मना कर दिया था। 

कांग्रेस नेता पाटिल ने बीते दिन पूर्व केंद्रीय मंत्री मोहसिना किदवई की जीवनी के विमोचन के दौरान विवादित बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि इस्लाम धर्म में जिहाद की हमेशा बात होती है, लेकिन यह गीता में भी है। उन्होंने दावा किया कि कुरान में ही नहीं, गीता के हिस्से में भी जिहाद का जिक्र है। 

अगर हम शांति चाह रहे हैं और कोई तलवार लेकर आ रहा है तो हम भी भाग नहीं सकते हैं : शिवराज पाटिल

पूर्व गृह मंत्री शिवराज पाटिल ने इसके साथ में कहा था कि महाभारत में भी श्री कृष्ण ने अर्जुन से जिहाद की बात की थी। उन्होंने कहा कि सिर्फ कुरान या गीता में नहीं बल्कि ईसाई धर्म में भी यह बात मौजूद है। उन्होंने कहा कि अगर हम शांति चाह रहे हैं और कोई तलवार लेकर आ रहा है तो हम भी भाग नहीं सकते हैं।

कांग्रेस नेता द्वारा गीता में जिहाद की बात करना सभी हिंदूओं का अपमान है : शहजाद पूनावाला

कांग्रेस के वरिष्ठ शिवराज पाटिल के विवादित बयान को लेकर भाजपा ने कांग्रेस को आड़े हाथ लिया था। भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने ट्वीट कर कांग्रेस को हिंदू विरोधी पार्टी बताया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता आप के विधायक गोपाल इटालिया और राजेंद्र पाल गौतम द्वारा नफरत के वोटबैंक की राजनीति में आगे बढ़ने के लिए प्रयोग कर रहे हैं। पूनावाला ने कहा कि कांग्रेस नेता द्वारा गीता में जिहाद की बात करना सभी हिंदूओं का अपमान है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!