Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
ताज़ा खबरेंदेश

कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू को स्वास्थ्य परिक्षण के लिए लाया गया राजिंदरा अस्पताल

आकाश ज्ञान वाटिका, 23 मई 2022, सोमवार, पटियाला। वर्ष 1988 के रोड रेज मामले में पटियाला जेल में बंद कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू को सोमवार सुबह अचानक मेडिकल चेकअप के लिए पटियाला के राजिंदरा अस्पताल लाया गया है। सुप्रीम कोर्ट द्वारा उन्हें एक साल के सश्रम कारावास की सजा सुनाए जाने के बाद 20 मई को पटियाला सेंट्रल जेल में रखा गया था।

कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू के स्वास्थ्य को देखते हुए आज डाक्टरों का बोर्ड कोर्ट में उनका डाइट प्लान पेश करेगा। सिद्धू के वकील ने उनकी सेहत का हवाला देते हुए उन्हें विशेष आहार देने की मांग की थी। वकील की अपील पर कोर्ट ने जेल अधिकारियों को पत्र लिखा था। इसके बाद कोर्ट ने राजिंदरा अस्पताल के मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को डाक्टरों के बोर्ड से डाइट प्लान बनाकर पेश करने को कहा था। बता दें, सिद्धू को लिवर की दिक्कत है। उनका खून भी गाढ़ा होता है। वह देसी नुस्खे व विशेष आहर पर निर्भर हैं। जेल में सिद्धू बैरक नंबर दस में हैं। इस बैरक में सिद्धू के साथ पांच कैदी है। बताया जा रहा है कि सिद्धू शायराना अंदाज में हैं। वह अक्सर शायराना अंदाज में साथियों के साथ अपनी बात रखते हैं। गत दिवस सुबह उठने के बाद सिद्धू ने सैर भी की। उनके चेहरे पर तनाव भी झलक रहा था। 

पंजाब जेल विभाग ने नवजोत सिंह सिद्धू के मामले में जेल विभाग पर लगे आरोपों को सिरे से खारिज किया है। विभाग के एक प्रवक्ता ने बताया कि जेल प्रशासन द्वारा कोई लापरवाही नहीं की गई है और विभाग द्वारा प्रोटोकाल का कड़ाई से पालन किया जा रहा है।

विदित रहे कि कुछ जगह खबरें चल रही थी कि सिद्धू के साथ बैरक में नशा तस्करी का आरोपित पूर्व पुलिस मुलाजिम इंद्रजीत सिंह भी है। पुलिस का कहना है कि यह गलत है। इंद्रजीत सिंह को शुरू से ही सिद्धू की बैरक से अलग रखा गया है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!