Breaking News :
>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरेंराजनैतिक-गतिविधियाँ

कांग्रेसी नेता खड़गे ने कृषि कानूनों को लेकर प्रधानमंत्री पर साधा निशाना, कहा – ‘मारो जवान मारो किसान’ में पीएम मोदी रखते हैं विश्वास

आकाश ज्ञान वाटिका, 3 अक्टूबर, 2020, शनिवार। विवादित कृषि विधेयकों के पारित होने से लेकर कानून बनने तक विपक्ष का हंगामा जारी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ मोर्चा  खोलते हुए कांग्रेस नेता एम मल्लिकार्जुन खडगे ने शुक्रवार को कहा कि जय जवान, जय किसान का नारा देने वाले देश के दूसरे प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के पदचिन्हों पर चलने के बजाए मोदी का विश्वास ‘मारो जवान मारो किसान’ में है।

कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमिटी की ओर से राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर खड़गे ने कहा कि मोदी की नीतियां चाहे वो नोटबंदी हो या अफरा-तफरी में लागू किया गया GST या फिर तीन  कृषि कानून कुछ नहीं है लेकिन भविष्य में यह मारो जवान, मारो किसान के नारे को बुलंद करेगी। उन्होंने कहा, ‘मोदी को हमारे देश का इतिहास जरूर पढ़ना चाहिए, कम से कम उन्हें चंपारण सत्याग्रह के बारे में जानकारी जरूर होनी चाहिए।  इस सत्याग्रह में महात्मा गाँधी का साथ देने वाले किसान ही थे ओर इसने पूरी दुनिया के स्वतंत्रता आंदोलन को बदल दिया था।

उत्तर प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए एम मल्लिकार्जुन खड़गे कहा कि देश में दलितों को राजनीतिक आजादी मिली है लेकिन अभी वे सामाजिक आजादी से काफी दूर हैं। उन्होंने कहा कि यह सबके सामने है कि उत्तर प्रदेश में दलितों के साथ कितना खराब व्यवहार हो रहा है।

एम मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, हमारे नेता प्रियंका गांधी और राहुल गाँधी हाथरस काफी शांतिपूर्ण तरीके से जा रहे थे। वे बार-बार यही कह रहे हैं कि वे अकेल जाएंगे इसके बावजूद पुलिस ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया।’

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!