Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंराजनैतिक-गतिविधियाँ

चम्पावत उपचुनाव के लिए कांग्रेस प्रत्याशी ने नामांकन दाखिल किया

आकाश ज्ञान वाटिका, 11 मई 2022, बुधवार, चम्पावत। चम्पावत उप चुनाव के लिए बुधवार को कांग्रेस प्रत्याशी निर्मला गहतोड़ी ने रिटर्निंग आफिसर हिमांशु कफलटिया के समक्ष दो सेट में नामांकन पत्र दाखिल किया। पहले सेट में उनके प्रस्तावक पूर्व प्रधान पुनेठी आशा देवी व दूसरे सेट में यूथ कांग्रेस विधानसभा क्षेत्र के पूर्व अध्यक्ष विमल पांडे हैं। 

नामांकन से पूर्व नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, उप नेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी, राज्यसभा सदस्य प्रदीप टम्टा, विधायक मनोज तिवारी, गोपाल राणा व सुमित हृदयेश, चम्पावत से पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल, महिला प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला आदि के साथ निर्मला तहसील पहुंचीं। नामांकन कक्ष में वह पूर्व विधायक हेमेश व प्रस्तावकों के साथ गईं।

वर्ष 2017 में उन्होंने महिला कोटे से विधान सभा चुनाव के लिए दावेदारी की, लेकिन टिकट नहीं मिल पाया। पार्टी जिलाध्यक्ष रहने के दौरान उन्होंने संगठन को मजबूत करने के काफी प्रयास किए। सरकार के खिलाफ होने वाले आंदोलन में वे बढ़चढ़कर अपनी भागेदारी निभाती रही हैं। 

निर्मला गहतोड़ी का राजनीतिक सफर

वर्ष 1996 से 2002 तक : ग्राम प्रधान

वर्ष 2001 से 2010 तक : दो बार कांग्रेस जिलाध्यक्ष रहीं

वर्ष 2004 : जिला पंचायत चुनाव 24 वोट से हारी

वर्ष 2010 : एआईसीसी अध्यक्ष बनी

वर्ष 2012 : बीसूका अध्यक्ष रही

वर्ष 2015 : महिला सशक्तिकरण उपाध्यक्ष रहीं

वर्ष 2015 से 2018 तक : राज्य समाज कल्याण बोर्ड अध्यक्ष रहीं

वर्तमान में पीसीसी सदस्य

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!