Breaking News :
>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान>>पश्चिम एशिया में तनाव पर सरकार चिंतित, भारतीयों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : एस जयशंकर>>टी20 विश्व कप 2026 : भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर खिताब किया अपने नाम>>विधानसभा सत्र में योगदान दे रहे कर्मचारियों से मिले मुख्यमंत्री धामी>>आईसीसी टी20 विश्व कप 2026- भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मुकाबला आज>>फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ का रोमांटिक गाना ‘छाप तिलक सब छीनी’ हुआ रिलीज>>हरिद्वार कार्यक्रम में धामी ने गिनाईं केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियां>>सीआईएमएस कॉलेजे में स्टूडेंट कैबिनेट का गठन, नर्सिंग व पैरामेडिकल के हेड बॉय-हेड गर्ल चुने गए>>केंद्र सरकार विकास और सुशासन के लिए काम कर रही- अमित शाह>>गिलगिट-बाल्टिस्तान के स्कार्दू में विरोध-प्रदर्शन के दौरान भड़की हिंसा, गोलीबारी में 38 लोगों की मौत>>चारधाम यात्रा 2026- हेली शटल सेवा के टेंडर अंतिम दौर में, जल्द शुरू होंगी सुविधाएँ>>किडनी स्टोन को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी, समय पर इलाज जरूरी
राजनैतिक-गतिविधियाँ

कांग्रेस ने भाजपा कार्यकर्ताओं पर लगाया आरोप, “भारत जोड़ो न्याय यात्रा” के दौरान किया हमला 

नौगांव। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान उसके नेताओं पर हमले किए और जय श्रीराम व मोदी-मोदी के नारे लगा रहे भाजपा समर्थकों ने राहुल गांधी के साथ धक्का-मुक्की की। राहुल ने कहा कि भाजपा जितने चाहे पोस्टर और बैनर फाड़ सकते हैं, हमें इसकी परवाह नहीं है। हम किसी से नहीं डरते। हमलों के विरोध में कांग्रेस ने सोमवार को पूरे प्रदेश में विरोध प्रदर्शन करने की घोषणा की है। नौगांव में राहुल की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के सामने जब भाजपा कार्यकर्ताओं के एक समूह ने जय श्रीराम और मोदी-मोदी के नारे लगाए तो कांग्रेस नेता ने उन्हें फ्लाइंग किस दी और उनसे मिलने के लिए बस से उतर आए, लेकिन धक्का-मुक्की के बीच सुरक्षाकर्मी उन्हें वापस ले गए।

घटना का वीडियो साझा करते हुए राहुल ने एक्स पर लिखा,  हमारी मुहब्बत की दुकान हर किसी के लिए खुली है। जुड़ेगा भारत, जीतेगा हिंदुस्तान। बाद में राहुल ने एक जनसभा में कहा कि लगभग 20-25 भाजपा कार्यकर्ता लाठी लेकर उनकी बस के सामने आ गए और जब वह बस से बाहर आए तो वे भाग गए। मणिपुर की हिंसा पर उन्होंने दावा किया कि अगर कांग्रेस का प्रधानमंत्री होता तो चौथे दिन हिंसा पर नियंत्रण कर लिया गया होता।

प्रधानमंत्री मोदी भी सेना की मदद से तीन दिनों में हिंसा को नियंत्रित कर सकते हैं, लेकिन भाजपा ऐसा नहीं करना चाहती। इससे पहले विश्वनाथ चरियाली में राहुल आरोप लगाया कि असम की भाजपा सरकार लोगों को यात्रा में शामिल होने के विरुद्ध धमकी दे रही है, यात्रा मार्ग पर कार्यक्रमों की अनुमति देने से इन्कार कर रही है, राज्य में पार्टी के झंडे-बैनरों को नुकसान भी पहुंचाया जा रहा है, लेकिन लोग भाजपा से नहीं डरते। पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि आरएसएस और भाजपा हर धर्म, जाति या भाषा के लोगों को एक दूसरे के विरुद्ध लड़ाकर समाज में नफरत फैला रहे हैं ताकि वे लोगों का ध्यान भटका सकें।

राहुल ने अमोनी दिरु पुलोम से मुलाकात भी की जिनके ससुर 2015 से लापता हैं और आरोप है कि चीन की सेना ने उनका अपहरण कर लिया था। राहुल ने अमोनी को अधिकारियों के समक्ष यह मामला उठाने का आश्वासन दिया। कांग्रेस नेता महिमा सिंह ने दावा किया कि जयराम रमेश के वाहन पर सोनितपुर में अज्ञात लोगों द्वारा हमला किया गया। पत्रकारों के साथ भी दु‌र्व्यवहार किया गया। प्रदेश अध्यक्ष भूपेन कुमार बोरा की कार को रोक लिया गया और उनकी नाक पर मुक्का मारा गया, जिससे खून बहने लगा।

एक अन्य कार्यकर्ता को गंभीर चोट आई है और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि राहुल, जयराम रमेश और भूपेन कुमार बोरा समेत उसके नेताओं पर मुख्यमंत्री सरमा के इशारे पर हमला किया गया और रविवार को अरुणाचल प्रदेश से असम में यात्रा के पुन:प्रवेश पर हर घंटे यात्रा में रोड़ा अटकाया जा रहा है। नौगांव की घटना पर सरमा ने एक्स पर पोस्ट में कहा,  रामलला के विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा की पूर्व संध्या पर राम भक्तों को जय श्रीराम का उद्घोष करने का पूरा अधिकार है। राहुल गांधी को अपना आपा नहीं खोना चाहिए और जय श्रीराम के नारे से चिढ़ना नहीं चाहिए। वह इस तरह से ¨हसा नहीं भड़का सकते और जनता को धमका नहीं सकते।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सरमा को प्रधानमंत्री मोदी का चेला बताते हुए कहा कि यह कुछ ऐसा है जैसे मेरी बिल्ली मुझसे म्याऊं। यह बिल्ली एक समय कांग्रेस की थी जो अब हमें म्याऊं कर रही है। सरमा 2015 में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए थे। खरगे ने कहा कि यात्रा की सफलता से भयभीत भाजपा उस पर हमले करा रही है। उन्होंने कहा कि पहली भारत जोड़ो यात्रा भाजपा शासित कई राज्यों से गुजरी थी, लेकिन कोई पत्थर तक नहीं फेंका गया और किसी ने धमकी देने की कोशिश तक नहीं की। यहां तक कि आरएसएस के मुख्यालय वाले नागपुर में भी कोई घटना नहीं हुई।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!