Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्डदेहरादून

आयुक्त गढ़वाल मंडल सुशील कुमार ने ली लैंडफ्राड समन्वय समिति की बैठक

आयुक्त गढ़वाल मण्डल ने उप जिलाधिकारियों को खतौनी अद्यतन करने के निर्देश दिए।

आकाश ज्ञान वाटिका, मंगलवार, 2 मई 2023, देहरादून। आयुक्त गढ़वाल मंडल सुशील कुमार की अध्यक्षता में बैठक आयुक्त शिविर कार्यालय ईसी रोड पर लैंडफ्राड समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई।

बैठक में आयुक्त गढ़वाल मंडल ने निर्देश दिए कि भूमि फ्रॉड के प्रकरणों पर प्रभावी कार्यवाही करें, साथ ही जिन सरकारी भूमि पर अतिक्रमण है, उनको अतिक्रमण मुक्त किया जाए। उन्होंने नगर निगम एवं राजस्व विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि जो भूमि अतिक्रमण मुक्त की गई हैं, उनपर चहारदीवारी अथवा तारबाड़ लगाकर सरकारी कब्जा लें। साथ ही निर्देशित किया कि जो प्रकरण माननीय न्यायालय में विचाराधीन है उनकी प्रभावी पैरवी की जाए। आयुक्त गढ़वाल ने ग्राम डंाडा लखोंड में भूमि पर अवैध अतिक्रमण के सम्बन्ध में पीपी एक्ट के अन्तर्गत वादों को सुनते हुए निस्तारित करने के निर्देश दूरभाष पर नगर मैजिस्ट्रेट को दिए तथा डंाडा लखौंड में अतिक्रमण मुक्त की गई भूमि पर चाहर दीवारी/तारबाड़ करने के निर्देश नगर निगम के अधिकारियों को दिए इसके लिए उन्होंने नगर मजिस्ट्रेट देहरादून तथा मुख्य नगर आयुक्त नगर निगम देहरादून को दूरभाष पर वार्ता कर कार्यवाही करने को कहा। फर्जी अभिलेख के आधार पर मृतक व्यक्ति को जीवित दिखाकर भूमि विक्रय करने के प्रकरण पर संबंधितों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करवाने के निर्देश दिए। आयुक्त गढ़वाल मण्डल ने उप जिलाधिकारियों को खतौनी अद्यतन करने के निर्देश दिए।

बैठक में आईजी गढवाल के.एस. नगियाल, अपर जिलाधिकारी प्रशासन देहरादून डाॅ० एस.के. बरनवाल, संयुक्त सचिव एमडीडीए रजा अब्बास, उप जिलाधिकारी सदर नरेश चन्द्र दुर्गापाल, उप जिलाधिकारी कोटद्वार प्रमोद कुमार, उप जिलाधिकारी डोईवाला शैलेन्द्र नेगी, एसएनए नगर निगम ऋषिकेश रमेश सिंह रावत, डीयूएसपी रमा देवी, टैक्स रिव्यू अधिकारी नगर निगम देहरादून राहुल कैन्तुरा आदि उपस्थित थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!