Breaking News :
>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान>>पश्चिम एशिया में तनाव पर सरकार चिंतित, भारतीयों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : एस जयशंकर>>टी20 विश्व कप 2026 : भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर खिताब किया अपने नाम>>विधानसभा सत्र में योगदान दे रहे कर्मचारियों से मिले मुख्यमंत्री धामी>>आईसीसी टी20 विश्व कप 2026- भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मुकाबला आज>>फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ का रोमांटिक गाना ‘छाप तिलक सब छीनी’ हुआ रिलीज>>हरिद्वार कार्यक्रम में धामी ने गिनाईं केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियां>>सीआईएमएस कॉलेजे में स्टूडेंट कैबिनेट का गठन, नर्सिंग व पैरामेडिकल के हेड बॉय-हेड गर्ल चुने गए>>केंद्र सरकार विकास और सुशासन के लिए काम कर रही- अमित शाह
उत्तराखण्डधार्मिकहरिद्वार

काँवड़ मेला-2023 की तैयारियों को लेकर आयुक्त गढ़वाल मण्डल सुशील कुमार ने अन्तर्राज्यीय अधिकारियों के साथ की बैठक

आकाश ज्ञान वाटिका, 24 जून 2023, शनिवार, हरिद्वार। आयुक्त गढ़वाल मण्डल सुशील कुमार की अध्यक्षता में शनिवार को मेला नियंत्रण भवन(सी.सी.आर.) में काँवड़ मेला-2023 की तैयारियों के सम्बन्ध में अन्तर्राज्यीय अधिकारियों के साथ एक बैठक आयोजित हुई।
बैठक में आयुक्त गढ़वाल मण्डल को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार अजय सिंह ने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से काँवड़ मेले का इतिहास, उसका बदलता स्वरूप- जिसमें पहले अधिकतर श्रद्धालु पैदल ही माँ गंगा का पवित्र जल लेने पहुँचते थे, लेकिन इधर के वर्षों में यह देखने में आ रहा है कि 70 प्रतिशत उसका स्थान डाक काँवड़ियों ने ले लिया है। उन्होंने काँवड़ मेले के दौरान, उसके पूर्व तथा बाद के स्नान पर्वों का उल्लेख करते हुये बताया कि प्रमुख रूप से काँवड़ मेला आगामी 04 से 15 जुलाई, 2023 तक है। 03 जुलाई को पूर्णिमा है, 06 से 10 जुलाई तक पंचक रहेंगे, 12 से 15 तक प्रमुख रूप से डाक काँवड़िये चलेंगे तथा 17 जुलाई को सोमवती अमास्या है। इसी को मद्देनजर रखते काँवड़ मेले की तैयारियाँ की जा रही है। उन्होंने बताया कि सबसे अधिक काँवड़िये हरियाणा, उत्तर प्रदेश तथा दिल्ली व राजस्थान क्षेत्र से आते हैं।

बैठक में काँवड़ यात्रा के दौरान पूर्व में हुई घटनाओं का भी जिक्र हुआ, जिसमें बताया गया कि कुछ डाक काँवड़िये बिना साइलेंसर लगे हुये वाहनों का प्रयोग करते हैं, जिसकी वजह से विगत वर्ष दुपहिया वाहन में आग लगने की घटना हुई थी, जिसके मद्देनजर इस वर्ष पार्किंग स्थलों में अग्नि सुरक्षा के उपकरणों की भी व्यवस्था की जायेगी। इस पर आयुक्त गढ़वाल मण्डल ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि ऐसे वाहनों को हतोत्साहित किया जाये तथा गाँवों में जो काँवड़ कमेटियाँ गठित की गयी हैं, उनके तथा अन्य माध्यमों से ऐसे लोगों का जागरूक किया जाये। इसके अलावा क्राउड मैंनेजमेंट, लव जिहाद, लैण्ड जिहाद, काँवड़ रूट पर पड़ने वाले ढाबे, दुकान आदि पर बिकने वाली सामग्री, उनके रेट निर्धारित करना आदि पर भी चर्चा हुई। इस पर गढ़वाल मण्डलायुक्त ने निर्देश दिये कि प्रत्येक ढाबे, दुकान आदि की नियमित चेकिंग की जाये तथा प्रत्येक दुकान, ढाबे में रेट लिस्ट अवश्य लगवाई जाये।

पार्किंग का जिक्र करते हुये बैठक में बताया गया कि 13 पार्किंग स्थल निर्धारित किये गये हैं, जिनकी क्षमता लगभग 47 हजार वाहनों को पार्क करने की है। इसके अलावा पार्किंग की व्यवस्था सुचारू रूप से चल सके इसके लिये क्यू आर कोड की व्यवस्था की गयी है, जिसके तहत 10 लाख पम्पलेट तैयार किये गये, जिन्हें पर्यटन आदि विभागों के माध्यम से सभी जगह वितरित किया जायेगा। क्यू आर कोड को जैसे ही स्कैन किया जायेगा रियल टाइम में सारी पार्किंग की जानकारी उपलब्ध हो जायेगी।

बैठक में कम्युनिकेशन प्लान, कमाण्ड एण्ड कण्ट्रोल सिस्टम, रूट प्लान, बार्डर के क्षेत्रों में डायवर्जन, चीला मार्ग का प्रयोग आदि के सम्बन्ध में विस्तृत विचार-विमर्श हुआ।
आयुक्त सुशील कुमार ने बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिये कि वे जहाँ पर भी डायवर्जन करें, उसकी सूचना निर्धारित ह्वाट्स ऐप नम्बर पर देना सुनिश्चित करें तथा कोई भी कांवड़ 12 फीट से ऊँची न बने, जहाँ-जहाँ डायवर्जन है, वहाँ बड़े-बड़े बोर्ड लगाये जायें ताकि काँवड़ यात्रियों को इधर-उधर भटकना न पड़े। उन्होंने कहा कि एक बार संयुक्त निरीक्षण अवश्य कर लें तथा काँवड़ मेले के दौरान ऐसी चीजों का इस्तेमाल न हो, जो दूसरों को नुकसान पहुँचा सकता है। इसके अलावा सोशल मीडिया पर भी विशेष ध्यान दिया जाये कि कोई भी दिक्कत पैदा करने वाली सूचना प्रसारित न हो।

बैठक में आयुक्त गढ़वाल मण्डल ने कहा कि सहारनपुर व मुजफ्फरनगर से कावड़ियों का सबसे ज्यादा दबाव रहता है। इस पर उन्होंने एक-एक करके सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, यमुना नगर, करनाल, बिजनौर के अधिकारियों से उनके द्वारा कांवड़ मेले के सम्बन्ध में की जा रही तैयारियों के सम्बन्ध में विस्तार से जानकारी ली। इस पर अधिकारियों ने बताया कि काँवड़ मेले की दृष्टि से हमने सभी तरह की तैयारियाँ लगभग पूरी कर ली हैं तथा अधिकारियों ने कहा कि हमारा हर स्तर पर पूरा सहयोग प्राप्त होगा।
गढ़वाल मण्डल आयुक्त सुशील कुमार ने बैठक में अधिकारियों से नीलकण्ठ महादेव की व्यवस्थाओं के बारे में विस्तार से जानकारी ली। इस पर अधिकारियों ने बताया कि पिछले वर्ष 62 लाख श्रद्धालुओं ने नीलकण्ठ महादेव के दर्शन किये थे तथा यहाँ मुख्य चुनौती क्राउड मैनेजमेंट की है। अधिकारियों ने बैठक में मेले की दृष्टि से की जा रही पार्किंग व्यवस्था, पैदल आने-जाने वालों के लिये व्यवस्था आदि के सम्बन्ध में विस्तार से जानकारी दी।

बैठक में हिलबाई पास रोड को खोले जाने का प्रकरण भी सामने आया। इस पर राजाजी नेशनल पार्क के अधिकारियों ने बताया कि इसके लिये एनओसी जल्दी ही जारी कर दी जायेगी।
आयुक्त गढ़वाल मण्डल ने बैठक में कहा कि इधर चार-पाँच वर्षों में काँवड़ मेले का स्वरूप काफी बदल गया है। डाक काँवड यात्रा पर अब ज्यादा जोर है। उन्होंने कहा कि काँवड़िये तेज आवाज में डीजे न चलायें, काँवड़ 12 फीट से ऊँची न हो आदि सूचनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार हो। जो भी आवश्यक सूचनायें हैं, उन्हें बनाये गये ह्वाट्स अप गु्रप में शेयर करें। जहाँ पर स्वयंसेवी संस्थाओं द्वारा भण्डारे का आयोजन किया जा रहा है, वहाँ पर भी सीसी टीवी कैमरे लगाना सुनिश्चित करें ताकि इनकी भी मॉनिटरिंग हो सके। सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जाये, स्लोगन, हेट स्पीच, ह्यूमर आदि को जहाँ तक हो सके पूरा हतोत्साहित करें तथा सभी को सतर्क होकर कार्य करने की आवश्यकता है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि सभी के योगदान से कांवड़ मेला सकुशल सम्पन्न होगा।

बैठक को सम्बोधित करते हुये आईजी गढ़वाल मण्डल के.एस. नगन्याल ने कहा कि जो भी काँवड़िये जहाँ से भी आयें वे अपने साथ अपना परिचय पत्र लेकर जरूर आयें, जो सुरक्षा-व्यवस्था आदि के लिये भी आवश्यक है।

इस अवसर पर जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल, जिलाधिकारी पौड़ी आशीष चौहान मुख्य विकास अधिकारी प्रतीक जैन, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) बीर सिंह बुदियाल, अपर जिलाधिकारी(प्रशासन) पी.एल. शाह, एडीएम टिहरी कृष्ण कुमार मिश्रा, अन्तर्राज्यीय जनपदों के अधिकारीगण, संयुक्त मजिस्ट्रेट रूड़की अभिनव शाह, सिटी मजिस्ट्रेट सुश्री नूपुर वर्मा, पुलिस अधीक्षक पौड़ी सुश्री श्वेता चौबे, एस.पी. सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह, एसपी ट्रैफिक सुश्री रेखा यादव, एमएनए रूड़की/एसडीएम लक्सर विजयनाथ शुक्ल, डीएफओ नीरज शर्मा, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. मनीष दत्त, अधिशासी अभियन्ता लोक निर्माण, सुरेश तोमर, अधिशासी अभियन्ता जल संस्थान मदन सेन, ईई विद्युत एस.एस. उसमान, रेडक्रास सचिव डॉ. नरेश चौधरी, एआरटीओ सुश्री रश्मि पन्त, आपदा प्रबन्धन अधिकारी सुश्री मीरा रावत, पर्यटन अधिकारी सुरेश सिंह यादव, पंचायती राज से महेश कुमार विश्नोई, सिंचाई सहित सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!